प्रश्‍न बैंक 2023 उत्‍तर सहित कक्षा 12 वींं विषय हिन्‍दी सॉल्‍यूशन पीडीएफ डाउनलोड || mp board question bank solution 2023 class 12th hindi || कक्षा 12 वींं विषय हिन्‍दी प्रश्‍न बैंक 2023 उत्‍तर सहित सॉल्‍यूशन फ्री पीडीएफ डालनलोड | Part 12

  प्रश्‍न बैंक 2023 उत्‍तर सहित कक्षा 12 वींं  विषय हिन्‍दी सॉल्‍यूशन पीडीएफ डाउनलोड  || mp board question bank solution 2023 class 12th hindi  || कक्षा 12 वींं  विषय हिन्‍दी प्रश्‍न बैंक 2023  उत्‍तर सहित सॉल्‍यूशन फ्री पीडीएफ डालनलोड  | Part 12



                         प्रश्‍न बैंक 2023 हिन्‍दी सॉल्‍यूशन

                                      इकाई-4 Part 12

भाषा बोध

एक वाक्य में उत्तर लिखिए-

1. किसी भी विषय से संबंधित ऐसे शब्द जिनका प्रयोग मुख्य रूप से उस विषय की चर्चा के लिए होता है ।

उत्तर- तकनीकी शब्‍द


2. तकनीकी शब्द अंग्रेजी के किस शब्द का हिंदी पर्याय है?

उत्तर- टेक्‍नीकल (Technical)


3. भौतिक विज्ञान में प्रयुक्त 3 तकनीकी शब्द लिखिए।

उत्तर- गुरुत्‍वाकर्षण, वेग, त्‍वरण, आवृृृत्ति


4. धार्मिक कृत्य एवं कर्मकांड में प्रयुक्त तकनीकी शब्द लिखिए।

उत्तर- यज्ञ, जप, संकल्‍प


5. 5 क्षेत्रीय शब्द लिखिए।

उत्तर- झोला, चूड़ी़, डिबिया, लुटिया, सांकर


6. तुमने अपने आने की खबर तक नहीं दी। इस वाक्य में निपात शब्द लिखिए।

उत्तर- तक


7. 5 निपात शब्द लिखिए

उत्तर- मात्र, तक, ही, तो, भर


8. तकनीकी शब्द का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर- परिभाषित शब्‍द

4

9. युग्म का अर्थ क्या है?

उत्तर- जोड़ा


10. शब्द युग्म के भेद बताइए।

उत्तर- 6


11. पुनरुक्त शब्द युग्म के उदाहरण लिखिए।

उत्तर- धीरे-धीरे, चलते-चलते


12. अनुकरणात्मक शब्द युग्म के उदाहरण दीजिए।

उत्तर- पानी-वानी, रोटी-वोटी, चाय-वाय

13. जब पहले शब्द के अनुकरण पर दूसरा शब्द गढ़ लिया जाता है तब शब्द युग्म कहलाता

उत्तर- अनुकरणात्मक शब्द


14. अनुसरणात्मक शब्द युग्म परिभाषा व उदाहरण दीजिए।

उत्तर- स्वनानुकरणात्मक या ध्वनि-अनुकरणात्मक या विशेषण विपर्यय (अंग्रेजी:Onomatopoeia) शब्द वो शब्द होते हैं जिनका, उच्चारण उनके अर्थ का द्योतक होता है। दूसरे शब्दों में यह वो शब्द होते हैं जो जिनका उच्चारण उनसे संबद्ध वस्तु से मिलता है या यह किसी ध्वनि का अनुकरण करते हैं।


15. भिन्न वर्तनी उच्चारण वाले शब्द युग्म के उदाहरण दीजिए।

उत्तर- अस्‍त्र-शस्‍त्र


16. राम शायद घर पर ही हो ,किस प्रकार का वाक्य है?

उत्तर- संदेह वाचक


17.आज्ञावाचक वाक्य का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर- मधु मेरे घर आये और मिले।

18. यदि मधु जानती तो जरूर मेरे घर आती, किस प्रकार का वाक्य है?

उत्तर- संकेतार्थक


19. श्याम जा रहा है वाक्य किस प्रकार का है।

उत्तर- सरल वाक्‍य



20. मिश्रित वाक्य का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर- वह कौन-सा मनुष्‍य है जिसने महात्‍मा गांधी का नाम न सुना हो।


21. जब कई सरल और मिश्रित वाक्य समूह अवयवों के द्वारा एक ही वाक्य में जुड़े रहते हैं,

तब वह वाक्य कहलाता है।

उत्तर- संयुक्‍त वाक्‍य


22. वाक्यों का वर्गीकरण मुख्यतः कितनी दृष्टियों से किया जाता है?

उत्तर- 3


23. 'राम घर पर है' का संदेहवाचक रूप क्या होगा?

उत्तर- शायद राम घर पर है



24. उल्टी गंगा बहाना का क्या अर्थ है?

उत्तर- अनहोनी हो जाना


25. छोटे-छोटे वाक्यांश क्या कहलाते हैं?

उत्तर- मुहावरे


26. 'अंधे की लाठी' का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- एकमात्र सहारा होना

27. 'गागर में सागर भरना 'का क्या अर्थ है?

उत्तर- थोड़े शब्‍दों में बहुत अधिक कहना


28. लोकोक्ति को अन्य किस नाम से जानते हैं?

उत्तर- कहावतें

29.कान देना मुहावरे का अर्थ वाक्य प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- मुहावरे का अर्थ - ध्‍यान देना

वाक्‍य में प्रयाेग - पिता की बातों पर कान दिया करो, बाद में काम आएंगी।



30. आगे नाथ न पीछे पगहा - लोकोक्ति का अर्थ वाक्य प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- लोकोक्ति का अर्थ - किसी प्रकार की जिम्‍मेदारी न होना

वाक्‍य में प्रयाेग - राम का पिता धनवान होने के कारण से राम आगे नाथ न पीछे पगहा बना फिरता है।


31. 'चांदी का जूता मारना 'लोकोक्ति का सही अर्थ बताइए।

उत्तर- बहुत पैसे पर बहुत बेज्‍जती करना


32. आम के आम गुठलियों के दाम का अर्थ लिखिए।

उत्तर- किसी वस्‍तु से दुहरा लाभ हाेना


33. अंधा पीसे कुत्ता खाए का अर्थ बताइए।

उत्तर- नासमझ के कामों का लाभ चतुर उठाते है।



34. लोकोक्ति में क्या छुपा होता है?

उत्तर- सत्‍यता


सत्य/असत्य कथन लिखिए।


1. तोलिया तकनीकी शब्द है। असत्य


2. आवृत्ति निपात शब्द है। असत्य


3. गुरुत्वाकर्षण तकनीकी शब्द है। सत्य



4. वाणिज्य संबंधी शब्द तकनीकी शब्द है। सत्य


5. ही, तो, भी, तक आदि निपात शब्द है। सत्य


6. वर्षा के आने पर पानी भर जाता है साधारण वाक्य है। असत्य


7. शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य नहीं कहते हैं। असत्य


8. 'हरि' आया परंतु वह उस पुस्तक को नहीं लाया जो मैंने मंगाई थी'- संयुक्त वाक्य है। सत्य

9. निषेधात्मक वाक्य में प्रश्न किया जाना आवश्यक है। असत्य



10. अहा !तुम आ गए | आज्ञा वाचक वाक्य है। असत्य


11. मुहावरे का प्रयोग भाषा में चमत्कार उत्पन्न करता है। सत्य


12. लोकोक्ति को कहावत भी कहते हैं। सत्य


13. लोक + उक्ति से लोकोक्ति शब्द की उत्पत्ति हुई है। सत्य


14. लोकोक्ति और मुहावरे समान नहीं है। सत्य


15. लोकोक्ति पूर्ण स्वतंत्र होती है जबकि मुहावरा पूर्ण स्वतंत्र नहीं होता है। सत्य


16. चिराग तले अंधेरा का अर्थ है चिराग के नीचे अंधेरा असत्य



17. अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग यह एक लोकोक्ति है। सत्य


18.काला अक्षर भैंस बराबर का अर्थ साक्षर होना है। असत्य


19. अपने मुंह मियां मिठू बनना का अर्थ है अपने मुंह को मिठू जैसा बनाना। असत्य


 20. लोहा लेना मुहावरे का अर्थ युद्ध करना है। सत्य


लघु उत्तरीय प्रश्न

( 03 अंक)



1. भाव पल्लवन कीजिए -

i. सभी को अपने-2 नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है।

उत्तर- जीवन में प्राय: सभी को अपने-अपने नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता हैउदाहरण भक्तिन बहुत समझदार है, क्योंकि वह अपना समृद्धि-सूचक नाम किसी को बताती नहीं। केवल जब नौकरी की खोज में आई थी, तब ईमानदारी का परिचय देने के लिए उसने शेष इतिवृत्त के साथ यह भी बता दिया; पर इस प्रार्थना के साथ कि मैं कभी नाम का उपयोग न करूँ।


ii. जरा और मृत्यु दोनों ही जगत के प्रमाणित सत्य हैं।

उत्तर-


i. "आँखों में हो स्वर्ग, लेकिन पांव पृथ्वी पर टिके हो"

उत्तर-


iv. "युग परिवर्तन की आहत पाने वाले युग निर्माता होते हैं।"

उत्तर-


2. क्षेत्रीय शब्द किसे कहते हैं ?उदाहरण सहित लिखिए |

उत्तर- ऐसे शब्‍द जो क्षेत्र विशेष में बोले जाते है,


3. तकनीकी शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर- किसी भी विषय से सम्‍बन्धित ऐसे शब्‍द जिनका प्रयोग मुख्‍य से उस विषय की चर्चा के लिए होता है, तकनीकी शब्‍द कहलाते हैं।


4. न्याय विधि संबंधी पांच तकनीकी शब्द बताइए।

उत्तर- शपथ पत्र, जमानत, अपराध, न्‍यायालय, अधिवक्‍ता, अनुबंध



5. निपात की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर- किसी भी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है उसे निपात कहते है। जैसे- तक, मत, क्या, हाँ, भी, केवल, जी, नहीं, न, काश। उदाहरण- तुम्हें आज रात रुकना ही पड़ेगा। तुमने तो हद कर दी।


6. निम्नलिखित वाक्यों से निपात छाँटकर उन से नए वाक्य बनाइए।

। यानी चश्मा तो था लेकिन संगमरमर का नहीं था।

ii किसी स्थानीय कलाकार को ही अवसर देने का निर्णय किया गया होगा।

उत्तर-


7. वाक्य किसे कहते हैं? लिखिए |

उत्तर- शब्दों का वह सार्थक समूह जिससे एक विचार की स्पष्ट एवं पूर्ण अभिव्यक्ति होती हो उसे वाक्य कहते हैं। भाषा व व्याकरण का सबसे बड़ा अंग वाक्य होता है।


8. रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर- 3


9. मिश्रित वाक्य किसे कहते हैं? लिखिए |

उत्तर- जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो उन्हें मिश्रित वाक्य कहते है। 


10. संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं? लिखिए |

उत्तर- 'जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य उपस्थित हों तो उस वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते हैं। 



11. सरल वाक्य का उदाहरण दीजिए

उत्तर- ऐसा वाक्य जिसमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता हो और उन वाक्यों का एक ही उद्देश्य हो, ऐसे वाक्य को सरल वाक्य कहा जाता है । 


12. अर्थ के आधार पर वाक्य के प्रकार लिखिए |

उत्तर- ये भाव विधान, निषेध, प्रश्न, विस्मय, आज्ञा, इच्छा, संदेह और संकेत हैं। इन्हीं वाक्य के आठ भावो की दृष्टि पर अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद बताए गए हैं।


13. संकेतवाचक वाक्य का उदाहरण लिखिए |

उत्तर- अच्छे से प्रैक्टिस करते,तो मैडल मिल जाता। 


14. प्रश्नवाचक वाक्य किसे कहते हैं?

उत्तर- प्रश्नवाचक वाक्य, वाक्य का एक प्रकार है। जिस वाक्य में प्रश्न पूछ ने का भाव हो उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।



15. बच्चे सुंदर चित्र बना रहे हैं।इसका आज्ञा वाचक रूप क्या होगा?

उत्तर- बच्‍चों सुंदर चित्र बनाओ।


16. संदेह वाचक वाक्य की परिभाषा और उदाहरण दीजिए।

उत्तर- संदेहवाचक वाक्य वह वाक्य होते हैं जिन में संदेह (शंका) के साथ बात करते हैं और अनुमान लगाया जाता है कि वह होने कि संभावना है। जैसे: आज वर्षा हो सकती है।


17. मुहावरा किसे कहते हैं? लिखिए |

उत्तर- "प्रायः शारीरिक चेष्टाओं, अस्पष्ट ध्वनियों और कहावतों अथवा भाषा के कतिपय विलक्षण प्रयोगों के अनुकरण या आधार पर निर्मित और अभिधेयार्थ से भिन्न कोई विशेष अर्थ देने वाले किसी भाषा के गठे हुए रूढ़ वाक्य, वाक्यांश या शब्द-समूह को मुहावरा कहते हैं।"


18. लोकोक्ति किसे कहते हैं? लिखिए |

उत्तर-  “विभिन्न प्रकार के अनुभवों, पौराणिक तथा ऐतिहासिक व्यक्तियों एवं कथाओं, प्राकृतिक नियमों एवं लोक विश्वास आदि पर आधारित चुटीला, सरगर्भित, सजीव, संक्षिप्त लोक प्रचलित ऐसी उक्तियों को लोकोक्ति कहते हैं जिनका प्रयोग बात की पुष्टि या विरोध, सीख तथा भविष्य कथन आदि के लिए किया जाता है।”


19. लोकोक्ति और मुहावरे में अंतर लिखिए |

उत्तर- मुहावरे का प्रयोग वाक्य के अंत, आरम्भ और बीच में कही भी किया जा सकता है। लोकोक्तियाँ अपने आप में एक पूर्ण वाक्य होती हैं। मुहावरा अपने रूढ़ अर्थ के लिए प्रसिद्ध होता है। लोकोक्ति का अर्थ है लोक+उक्ति यानी लोकोक्तियाँ लोक में प्रचलित उक्ति होती हैं जो भूतकाल का लोक अनुभव होती है।


20. राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं? लिखिए |

उत्तर- किसी भी देश या राष्ट्र द्वारा किसी भाषा को जब अपने किसी राजकार्य के लिए भाषा घोषित किया जाता है या अपनाया जाता है तो उसे राष्ट्र भाषा जाना जाता है। अर्थात जब कोई देश किसी भाषा को अपनी राष्ट्र की भाषा घोषित करता है तो उसे ही राष्ट्र भाषा के लिए जाना जाता है।


21. राष्ट्रभाषा की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर- राष्ट्र भाषा की विशेषताएं -

(1) राष्ट्रभाषा देश में बहुसंख्यक लोगों की भाषा होती है।
(2) राष्ट्रभाषा सीखने में सरल होती है तथा इसकी लिपि वैज्ञानिक होती है।
(3) राष्ट्रभाषा संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त होती है।
(4) यह देश में शिक्षा व समाचार-पत्रों की भाषा होती है।
(5) यही राजभाषा और सम्पर्क भाषा हो सकती है।


22. राजभाषा किसे कहते हैं? किन्हीं दो राज्य की राजभाषा लिखिए।

उत्तर- प्रशासन की भाषा राष्ट्रभाषा कहलाती है, अस्तु सरकारी कार्यालयों में जिस भाषा का प्रयोग होता है तथा राज्य सरकारें जिस भाषा में अपने पत्र आदि केन्द्र सरकार की तथा केन्द्रीय प्रशासन अपने संदेश राज्य सरकारों को संप्रेषित करता है, वह राजभाषा कही जाती है। 


23. राजभाषा भाषा की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर- 1- यह सरकारी कामकाज की भाषा होती है ।

 2- क्षेत्रीय भाषा ही राजभाषा होती है ।

 3- कर के निर्णय, शिक्षा का माध्यम, रेडियो और दूरदर्शन में राजभाषा का प्रयोग होता है 


24. राजभाषा और राष्ट्रभाषा में अंतर लिखिए |

उत्तर- राजभाषा और राष्ट्रभाषा में अंतर

  • राजभाषा एक संवैधानिक शब्द है, जबकि राष्ट्रभाषा स्वाभाविक रूप से सृजित शब्द इस प्रकार राजभाषा प्रशासन की भाषा है तथा राष्ट्रभाषा जनता की भाषा।
  • समस्त राष्ट्रीय तत्वों की अभिव्यक्ति राष्ट्रभाषा में होती है, जबकि केवल प्रशासनिक अभिव्यक्ति राजभाषा में होती है।
  • राजभाषा की शब्दावली सीमित है, जबकि राष्ट्रभाषा की शब्दावली विस्तृत।


25. निम्नांकित सूक्तियों का भाव पल्लवन कीजिए

i " आंखों में हो स्वर्ग ,लेकिन पांव पृथ्वी पर टिके हो"

if "युग परिवर्तन की आहट पाने वाले युग निर्माता होते हैं"

उत्तर-


26. निम्नलिखित कथन का सार संक्षेपण में लिखिए।

" जिस व्यक्ति को अपने देश की भाषा का ज्ञान नहीं है, अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं का परिचय नहीं, अपने देश की कला के प्रति आदर नहीं है और जो अपनी धार्मिक,आध्यात्मिक, निधि से गौरवान्वित नहीं है,वह निश्चित तौर पर नर नहीं, नर पशु है"।

उत्तर-


27. कंप्यूटर शिक्षकों की आवश्यकता हेतु एक विज्ञापन बनाइए।

उत्तर-


28. स्वास्थ्य लाभ कर रहे रोगी और उनके डॉक्टर के बीच संवाद लिखिए।

उत्तर- मरीज : डॉक्टर साहब मेरे सिर में पाँच-सात दिन से लगातार हल्का दर्द हो रहा है और थोडा-थोडा दिल भी घबरा रहा है और हाँ रात को नींद भी ढंग से नहीं आ रही है।

डॉक्टर : कितनी उम्र है तुम्हारी ?

मरीज : जी, पैंतालिस साल ।

डॉक्टर : चलो तुम्हारा रक्तचाप देखते हैं । तुम्हारा रक्तचाप थोड़ा बढ़ा हुआ है । सबसे पहले अपना वजन कम करो । यह वजन ही सौ रोगों की जड़ है ।

मरीज : मैं तो बहुत कम खाता हूँ डॉक्टर साहब, पता नहीं क्यों वजन बढ़ रहा है ।

डॉक्टर : बात कम खाने की नहीं है । बात है कि तुम खाते क्या हो ? खाने से तला-भुना, मिर्च-मसाले सब बंद कर दो और सादा भोजन खाओ । अभी तो मैं दवाई दे रहा हूँ लेकिन यदि तुम अपने खान-पान में बदलाव लाओगे तो कुछ समय बाद दवाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ।

मरीज : कितने समय दवाई खानी होगी डॉक्टर साहब ?

डॉक्टर : यह तो तुम्हारी जीवनशैली पर निर्भर करता है। खाने में नमक की मात्रा कम कर दो और रोज कुछ प्राणायाम, योग या किसी भी प्रकार का व्यायाम किया करो । चाहे तो सुबह-शाम तेज क़दमों से सैर पर जाओ और हाँ यदि धूम्रपान करते हो तो छोड़ दो और शराब का अधिक सेवन मत करना। ये सब चीजें तुम्हारे रक्तचाप को और बढ़ाएंगी और इससे अन्य बीमारियाँ भी लगेंगी । एक बात ध्यान रखना अपने-आप दवाई छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। कोई डॉक्टर तुम्हे कहे तभी छोड़ना ।

मरीज : जी, धन्यवाद डॉक्टर साहब ।

29. विलंब से कक्षा में पहुंचने पर शिक्षक -छात्र-संवाद लिखिए।

उत्तर- विद्यार्थी : क्या मैं अंदर आ सकता हूँ, सर?

अध्यापक : अंदर आओ, मैं तुमसे देर से आने का कारण पूछ सकता हूँ।

विद्यार्थी : सर मेरे घर में मेरे पिताजी की तबीयत अचानक सुबह खराब हो गयी, मुझे अपनी माँ के साथ उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा।

अध्यापक : सच कह रहे हो या देर से आने की बहानेबाजी कर रहो हो।

विद्यार्थी : बिल्कुल सच कह रहा हूँ, सर। आप मेरी माँ को फोन करके पूछ सकते है, पिताजी अभी हास्पिटल में ही भर्ती हैं। ये रहा दवाइयों का पर्चा जो मुझे शाम स्कूल से लौटते समय लेनी हैं।

अध्यापक : अच्छा ठीक है, जाओ जाकर अपनी बेंच पर बैठ जाओ, आइंदा ध्यान रखना।

विद्यार्थी : जी सर, मै हमेशा समय पर स्कूल आता हूँ, आज अपने पिताजी की बीमारी के कारण ही देर हो गयी।

अध्यापक : मुझे पता है, इसीलिये मैने तुम्हे कोई सजा नही दी।

विद्यार्थी : धन्यवाद सर।

Powered by Blogger.