Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

रघुवीर सहाय का कवि परिचय हिन्दी PDF Download / रघुवीर सहाय की प्रमुख रचनाएं और भाव पक्ष कला पक्ष || Kavi Parichay Raghuvir Sahay

रघुवीर सहाय का कवि परिचय हिन्दी PDF Download / रघुवीर सहाय की प्रमुख रचनाएं और भाव पक्ष कला पक्ष || Kavi Parichay Raghuvir Sahay


 रचनाएँ :-

रघुवीर सहाय नई कविता के कवि हैं। इनकी कुछ आरंभिक कविताएँ अज्ञेय द्वारा संपादित दूसरा सप्तक (1935) में प्रकाशित हुई। इनके महत्वपूर्ण काव्यसंकलन हैं-सीढ़ियों पर धूप में, आत्महत्या के विरुद्ध, हँसो-हँसो जल्दी हँसी, लोग भूल गए हैं आदि।

भाव पक्ष :- 

रघुवीर सहाय ने अपने काव्य में आम आदमी की पीड़ा व्यक्त की है। ये साठोत्तरी काव्य-लेखन के सशक्त, प्रगतिशील व चेतना-संपन्न रचनाकार हैं। इन्होंने सड़क, चौराहा, दफ़्तर, अखबार, संसद, बस, रेल और बाजार की बेलौस भाषा में कविता लिखी। घर-मोहल्ले के चरित्रों पर कविता लिखकर उन्हें हमारी चेतना का स्थायी नागरिक बनाया। हत्या-लूटपाट, राजनीतिक भ्रष्टाचार और छल-छद्म इनकी कविता में उतरकर खोजी पत्रकारिता की सनसनीखेज रपटें नहीं रह जाते, वे आत्मान्वेषण के माध्यम बन जाते हैं।

इन्होंने कविता को एक कहानीपन और नाटकीय वैभव दिया। रघुवीर सहाय ने बतौर पत्रकार और कवि घटनाओं में निहित विडंबना और त्रासदी को देखा। इन्होंने छोटे की महत्ता को स्वीकारा और उन लोगों व उनके अनुभवों को अपनी रचनाओं में स्थान दिया जिन्हें समाज में हाशिए पर रखा जाता है। इन्होंने भारतीय समाज में ताकतवरों की बढ़ती हैसियत व सत्ता के खिलाफ़ भी साहित्य और पत्रकारिता के पाठकों का ध्यान खींचा।

कला पक्ष :-


शैली-रघुवीर सहाय ने अधिकतर बातचीत की शैली में लिखा। ये अनावश्यक शब्दों के प्रयोग से बचते रहे हैं। भयाक्रांत अनुभव की आवेग रहित अभिव्यक्ति भी इनकी कविता की अन्यतम विशेषता है। इन्होंने कविताओं में अत्यंत साधारण तथा अनायास-सी प्रतीत होने वाली शैली में समाज की दारुण विडंबनाओं को व्यक्त किया है। साथ ही अपने काव्य में सीधी, सरल और सधी भाषा का प्रयोग किया है।


Writer:- Anurag Asati 


लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

Anurag Asati Classes Home

Click Here



सभी छात्रों से उम्मीद है कि रघुवीर सहाय की प्रमुख रचनाएं और भाव पक्ष कला पक्ष, पर हमारा यह आर्टिकल आप को बहुत ही पसंद रहा होगा रघुवीर सहाय की प्रमुख रचनाएं और भाव पक्ष कला पक्ष हम जल्दी टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में डाल देंगे | रघुवीर सहाय की प्रमुख रचनाएं और भाव पक्ष कला पक्ष संबंधित कोई भी सवाल आपको हो तो आप हमें जरूर बताएं आपके सवाल का जवाब जरूर दिया जाएगा 
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe