Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th Hindi Chapter-5 Ghar ki yad | Question Answer | घर की याद प्रश्न-उत्तर | आरोह- Aroh

Class 11th Hindi Chapter-5 Ghar ki yad | Question Answer घर की याद प्रश्न-उत्तर | आरोह- Aroh

Class 11th Hindi Chapter-5 Ghar ki yad | Question Answer | घर की याद प्रश्न-उत्तर | आरोह- Aroh

    कक्षा 11वीं हिन्दी
           अध्याय- 5
        घर की याद
   (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर)


1. पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर क्या संबंध है?

उत्तर:- पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर संबंध कवि की बीती स्मृति और उससे होने वाली पीड़ा से है। पानी के लगातार बरसने के कारण कवि को अपने घर-परिवार के सदस्यों की याद गई। कवि को परिवार के सदस्यों के साथ बिताए गए खुशी के उन पलों की याद गई, जो उसने कभी उनके साथ रहकर बिताए थे। इस कारण उसके प्राण मन घर की याद में व्याकुल हो जाते हैं अत: पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने की बात कवि की स्मृति के संदर्भ में की गई है।

 

2. मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा है?

उत्तर:- बहन जब घर आती है तो यह सोचकर बड़ी खुश होती है कि वह घर जाकर अपने परिवार के सदस्यों से मिलेगी। घर पहुँचने के बाद जब उसे पता चलता है कि उसका एक भाई जेल में है तो वह बहुत दुखी होती है घर में सभी सदस्यों के होने के बाद भी एक भाई के घर में होने पर वहाँ का वातावरण दुःख से भरा रहता है इसलिए कवि ने 'घर को परिताप का घर' कहा है।

3. पिता के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उकेरा गया है?

उत्तर:- इस कविता में कवि ने अपने पिता की अनेक विशेषताओं को उकेरा है- कवि के पिता नित्य व्यायाम करते हैं। वे आज भी 260 दंड नित्य पेलते हैं। वे बड़ी उम्र में भी दौड़ सकते हैं और खिलखिलाकर हँसते हैं। उनकी वाणी में बादलों जैसी गर्जन और काम में तूफ़ान जैसी तेज़ी है। उनके सामने शेर या मौत भी जाए तो वे घबराएँगे नहीं

कवि के पिता बड़े उदार हृदय, सरल, भोले, सहदय और देशभक्त हैं। परिवार से विशेष स्नेह रखते हैं इसलिए अपने पाँचवें बेटे को याद करते ही उनकी आँखें भर आती हैं। उन्हीं की प्रेरणा से ही कवि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े। कवि के पिता विल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें बुढ़ापा छू भी नहीं पाया है।

 

4. निम्नलिखित पंक्तियों में बस शब्द के प्रयोग की विशेषता बताइए।

मैं मजे में हूँ सही है

घर नहीं हूँ बस यही है

किंतु यह बस बड़ा बस है,

इसी बस से सब विरस है '

उत्तर:- कवि ने 'बस' शब्द का प्रयोग विभिन्न स्थितियों और भावों को व्यक्त करने के लिए किया है-

·       पहले 'बस' शब्द के प्रयोग का अर्थ है कि कवि केवल घर में नहीं है

·       दूसरे 'बस' शब्द के प्रयोग का अर्थ है कि वह घर से दूर रहने के लिए विवश है।

·       तीसरे 'बस' शब्द के प्रयोग का अर्थ है कि उसके घरवालों से मिल पाने की विवशता से वह व्यथित और दुखी है।

 

5. कविता की अंतिम पंक्तियों को पढ़कर कल्पना कीजिए कि कवि अपनी किस स्थिति मनःस्थिति को अपने परिजनों से छिपाना चाहता है ?

उत्तर:- कवि जेल में रहने के कारण अपने घर के वियोग से पीड़ित है। यहाँ के वातावरण की निराशा, रात भर जागते रहना, लोगों से भागना इन सबके कारण कवि की मनःस्थिति स्वयं को भी पहचानने जैसी हो गई है इसलिए कवि नहीं चाहता कि उसकी इस हालत के बारे में उसके घरवाले जानें। इससे उसके माता-पिता और परिवारजन और दुखी हो जाएँगे अत: वह बरसने वाले सावन से अनुरोध करता है कि वह उसकी सच्चाई को छिपाकर यह बताएँ कि वह यहाँ मज़े में है, लिख-पढ़ रहा है, खेल-कूद में मस्त है। उसे जेल में होते हुए भी किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नहीं है।

Watch On Youtube

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website For All Update :-Click Here

Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe