Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 12th Hindi Chapter-7 बादल राग ( प्रश्न-उत्तर ) ( आरोह- Aroh ) Badal Rag - Question Answer

Class 12th Hindi Chapter-7 बादल राग प्रश्न-उत्तर ) ( आरोह- Aroh ) Badal Rag Question Answer

Class 12th Hindi Chapter-7 बादल राग ( प्रश्न-उत्तर ) ( आरोह- Aroh ) Badal Rag - Question Answer

                    कक्षा 12वीं हिन्दी
                             अध्याय- 7
                           बादल राग                  
                    (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर)

1. अस्थिर सुख पर दुख की छाया पंक्ति में दुख की छाया किसे कहा गया है और क्यों?

उत्तर:- 'अस्थिर सुख पर दुख की छाया' 'अस्थिर सुख पर दुख की छाया' क्रांति या विनाश की आशंका को कहा गया है। क्रांति की हुकार से पूँजीपति घबरा उठते हैं, वे अपनी सुख-सुविधा के खोने मात्र से भयभीत हो जाते हैं। उनका सुख अस्थिर है, उन्हें क्रांति में दुःख की छाया दिखाई देती हैं । क्रांति उन्हीं से कुछ चाहती है जिनके पास आवश्यकता से अधिक होता है, जो समाज की भलाई के लिए आवश्यक है और उसे खोने मात्र की आशंका उन्हें दुखी कर देती है।

2. अशनि - पात से शापित उन्नत शत-शत वीर पंक्ति में किसकी ओर संकेत किया गया है?

उत्तर:- 'अशनि-पात से शापित उन्नत शत-शत वीर' पंक्ति में क्रांति विरोधी गर्वीले वीरों की ओर संकेत करती है जो क्रांति के वज्राघात से घायल होकर क्षत-विक्षत हो जाते हैं। बादलों के वज्रपात से उन्नति के शिखर पर पहुँचे सैकड़ो वीर पराजित होकर मिट्टी में मिल जाते हैं । बादलों की गर्जना और मूसलाधार वर्षा में बड़े-बड़े पर्वत, वृक्ष क्षत-विक्षत हो जाते हैं । उनका अस्तित्व नष्ट हो जाता है, उसी प्रकार क्रांति की हुंकार से पूँजीपति का धन, संपत्ति तथा वैभव आदि का विनाश हो जाता है अर्थात उनके शोषण का अन्त हो जाता है।

3. विप्लव-रव से छोटे ही हैं शोभा पाते पंक्ति में विप्लव-रव से क्या तात्पर्य है? छोटे ही हैं शोभा पाते ऐसा क्यों कहा गया है?

उत्तर:- 'विप्लव-रव से छोटे ही हैं शोभा पाते' पंक्ति में विप्लव - रव से तात्पर्य है - क्रांति । क्रांति जब आती है तब गरीब सामान्य वर्ग आशा से भर जाता है एवं धनी पूँजीपति वर्ग अपने विनाश की आशंका से भयभीत हो उठता है। छोटे लोगों के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं उन्हें सिर्फ़ इससे लाभ होगा। इसीलिए कहा गया है कि 'छोटे ही हैं शोभा पाते' जैसे भयंकर आँधी, तूफान के बीच छोटे-छोटे पौधे अपनी जड़ नहीं छोड़ते ।


4. बादलों के आगमन से प्रकृति में होने वाले किन-किन परिवर्तनों को कविता रेखांकित करती है?

उत्तर:- बादलों के आगमन से प्रकृति में निम्नलिखित परिवर्तन होते है ।

  • समीर बहने लगती है।
  • बादल गरजने लगते है।
  • मूसलाधार वर्षा होती है।
  • बिजली चमकने लगती है।
  • छोटे-छोटे पौधे खिल उठते हैं। मौसम सुहावना हो जाता है।
  • गर्मी के कारण दुखी प्राणी बादलों को देखकर प्रसन्न हो जाता है।

5. बादल राग कविता में ‘ऐ विप्लव के वीर!’ किसे कहा गया हैं और क्यों?

उत्तर-‘बादल राग’ कविता में ‘ऐ विप्लव के वीर! बादल को कहा गया है। बादल घनघोर वर्षा करता है तथा बिजलियाँ गिराता है। इससे सारा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। बादल क्रांति का प्रतीक है। क्रांति आने से बुराई रूपी कीचड़ समाप्त हो जाता है तथा आम व्यक्ति को जीने योग्य स्थिति मिलती है।

Watch On Youtube


🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website For All Update :-Click Here

Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe