Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th Hindi Chapter-9 Sabse Khatarnak | सबसे खतरनाक | प्रश्न-उत्तर Question Answer | आरोह- Aroh

Class 11th Hindi Chapter-9 Sabse Khatarnak | सबसे खतरनाक | प्रश्न-उत्तर Question Answer  | आरोह- Aroh

Class 11th Hindi Chapter-9 Sabse Khatarnak | सबसे खतरनाक | प्रश्न-उत्तर Question Answer  | आरोह- Aroh


1.कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना? 

उत्तर:- कवि ने मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को इनके सीमित प्रभाव के कारण सबसे खतरनाक नहीं माना है क्योंकि ये कुछ ऐसी परिस्थितियाँ हैं जो कभी-कभी होती हैं और इनसे उभरा जा सकता है। साथ ही इस प्रकार की क्रियाओं में व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है, यदि इच्छा हो तो इन्हें बदला भी जा सकता है । हालाँकि आज के वातावरण में इन सबसे खतरनाक कई अन्य बातें भी है 

2. सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ?

उत्तर:- सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता का कथ्य प्रभावशाली ढंग से हमारे सामने उभर कर आता है। कविता में पाठकों की रूचि और जिज्ञासा बनी रहती है। पाठक खतरनाक और सबसे खतरनाक में अंतर जान पाता है।


3. सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है, आपकी कलाई पर चलती हुई भी जो आपकी निगाह में रुकी होती है। इन पंक्तियों में घड़ी शब्द की व्यंजना से अवगत कराइए।

उत्तर:- उपर्युक्त पंक्तियों में घड़ी' शब्द 'जीवन की गति से संबद्ध है। जिस प्रकार घड़ी चलती रहती है, ठीक उसी प्रकार मानव का जीवन भी प्रगतिशील होना चाहिए। वह समय सबसे खतरनाक होता है जो आगे बढ़ने के स्थान पर एक बिंदु पर आकर रुक जाता है। अगर व्यक्ति की आगे बढ़ने की इच्छा हो जाती है तो उसका जीवन' रुकी हुई घड़ी' के समान हो जाता है जो व्यर्थ है

4. वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता है, जो हर हत्याकांड के बाद आपकी आँखों को मिर्चों की तरह नहीं गड़ता है?

उत्तर:- चाँद सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है परंतु किसी भी हत्याकांड के बाद कोई भी सौंदर्य का रसास्वादन नहीं करना चाहता अर्थात् कवि के कहने का तात्पर्य यहाँ यह है कि आमतौर पर हत्याकांड के लिए जिम्मेदार व्यक्ति हमारी आँखों में चुभना चाहिए फिर भी जब लोगों की आँखों में वह खटकता नहीं है और ऐसे समय में अगर वे तटस्थ व निष्क्रिय भाव लिए रहते हैं तो ऐसी संवेदनशून्यता वास्तव में खतरनाक होती है।

Watch On Youtube

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website For All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe