MP Board class 12th Accountancy Lekha Shastra Ardhvarshik Pariksha Paper imp Question 2025-26 PDF Download
MP Board class 12th Accountancy Lekha Shastra Ardhvarshik Pariksha Paper imp Question 2025-26 PDF Download
नमस्कार मित्रों आज आप हमारे इस आर्टिकल MP Board Class 12th Accountancy Lekha Shastra Ardhvarshik Paper 2025-26 के माध्यम से MP Board Class 12th Accountancy Lekha Shastra Ardhvarshik Paper 2025 pdf के बारे में अभूतपूर्व जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं कई बार आपने गूगल पर MP Board Class 12 Accountancy Lekha Shastra Ardhvarshik Paper 2025 pdf सर्च किया होगा, लेकिन आपको कोई संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त हुआ होगा लेकिन आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से MP Board Class 12th Accountancy Lekha Shastra Ardhvarshik Paper 2025 pdf बहुत ही संतुष्टि उपलब्ध होगी। क्योंकि अभी आप जिस पोस्ट को पढ़ रहे हैं वह आपके लिए MP Board Class 12 Accountancy Lekha Shastra Ardhvarshik Paper 2025 pdf काफी सहायक सिद्ध होने वाली है।
MP Board Half Yearly Important Questions 2025-26 Class 12th Accountancy Lekha Shastra
आज हम यहां विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कुछ MP Board Accountancy Lekha Shastra Important Questions 2025-26 Class 12 का समावेश करने आए हैं जिनका अध्ययन करके परीक्षार्थी MP Board Class 12th Accountancy Lekha Shastra Ardhvarshik Paper 2025-26 में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
2 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : साझेदारी अधिनियम 1932 के अनुसार साझेदारी की परिभाषा दीजिए।
प्रश्न 2 : फर्म से क्या आशय है?
प्रश्न 3 : लाभ की गारंटी से क्या आशय है?
प्रश्न 4 : साझेदारी संलेख क्या है?
प्रश्न 5 : वसूली खाते से क्या आशय है?
प्रश्न 6 : साझेदारी से क्या आशय है?
प्रश्न 7 : साझेदारी की कोई दो विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 8 : फर्म के संयोगिक विघटन की दशाऍं लिखिए।
प्रश्न 9 : फर्म के समापन का क्या प्रभाव होता है?
प्रश्न 10 : अंश अधिपत्र क्या है?
प्रश्न 11 : साझेदारी के क्या-क्या अधिकार होते हैं?
प्रश्न 12 : अंश समर्पण किसे कहते हैं?
प्रश्न 13 : बकाया मांग से क्या अभिप्राय है?
प्रश्न 14 : प्रतिभूति प्रीमियम का प्रयोग कहॉं किया जा सकता है?
प्रश्न 15 : न्यूनतम अभिदान किसे कहते है?
प्रश्न 16 : कम्पनी की परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 17 : अंशो का हरण कब किया जा सकता है?
प्रश्न 18 : ऋणपत्र का परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 19 : ऋणपत्र के निर्गमन के उद्देश्य लिखिए।
प्रश्न 20 : साझेदारी के निष्कासन से क्या समझते हैं?
प्रश्न 21 : किन दशाओं में एक साझेदार फर्म से अवकाश ग्रहण कर सकता है?
प्रश्न 22 : साझेदारी का समापन किसे कहते हैं?
प्रश्न 23 : पुनर्मूल्यांकन खाता एवं वसूली खाता में दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 24 : अग्रिम याचना किसे कहते हैं?
प्रश्न 25 : अधिकृत पूंजी से क्या आशय है?
प्रश्न 26 : परिवर्तनीयता की दृष्टिकोण से ऋण पत्रों के प्रकार बताइए।
प्रश्न 27 : ऋण पत्र की कोई दो विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 28 : अंश पत्र एवं ऋण पत्र में अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 29 : वित्तीय विवरण की दो सीमाएं लिखिए।
प्रश्न 30 : दीर्घकालीन ऋण से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 31 : अंश पूंजी से क्या आशय है?
प्रश्न 32 : अंशो की हरण से क्या आशय है?
प्रश्न 33 : वसूली खाता कब बनाया जाता है?
प्रश्न 34 : लाभ-हानि नियोजन खाता क्या थी?
प्रश्न 35 : चालू पूंजी खाता कब खोला जाता है?
प्रश्न 36 : स्थिर पूँजी व परिवर्तनशील पूँजी खाते में कोई दो अन्तर लिखिए।
प्रश्न 37 : फर्म से साझेदार की निवृत्ति का क्या आशय है?
प्रश्न 38 : साझेदार की मृत्यु पर देय रकम की गणना कैस करते है?
प्रश्न 39 : न्यायालय के द्वारा फर्म के विघटन की किन्हीं दो परिस्थितियों का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 40 : अयाचित पूँजी से क्या आशय है?
प्रश्न 41 : वाहक ऋणपत्र से क्या आशय है?
प्रश्न 42 : कम्पनी के वित्तीय विवरण के कोई दो उद्देश्य समझाइए ।
प्रश्न 43 : अशोध्य ऋणपत्र किसे कहते है?
प्रश्न 44 : अमूर्त सम्पत्तियां क्या होती है? उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्न 45 : परिवर्तनीय ऋणपत्र क्या है?
प्रश्न 46 : श्रेयस लि. ने प्रति ऋणपत्र ₹ 100 के 10,000 ऋणपत्र जारी किए। जनता ने 9,000 ऋणपत्रों के लिए आवेदन किया जो पूर्णतः आबंटित किए गए। अपेक्षित राशि एक मुश्त प्राप्त की गई। श्रेयस लि. की पुस्तकों में आवश्यक प्रविष्टियाँ कीजिए।
प्रश्न 47 : सोनू प्रत्येक माह के आरम्भ में ₹ 5,000 आहरित करता है। आहरण पर ब्याज की दर 10% प्रतिवर्ष है। आहरण पर ब्याज की गणना कीजिए। प्रश्न 48 : फर्म में नये साझेदार के प्रवेश के कारण लिखिए।
प्रश्न 48 : फर्म में नये साझेदार के प्रवेश के कारण लिखिए।
प्रश्न 49 : अंशों के हरण का अंशधारी पर प्रभाव लिखिए।
3 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : त्याग अनुपात एवं लाभ प्राप्ति अनुपात में अंतर बताइए। (कोई तीन)
प्रश्न 2 : ख्याति के मूल्यांकन की आवश्यकता क्यों है? समझाइए।
प्रश्न 3 : X,Y तथा Z, 3:2:1 के अनुपात में साझेदार है। X सेवानिवृत्ति होता है तथा उसका भाग Y तथा Z के द्वारा 3:2 के अनुपात में ले लिया जाता है। नया लाभ विभाजन अनुपात ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 4 : ख्याति की विशेषताऍं लिखिए।
प्रश्न 5 : एक साझेदार के निवृत्त होन के तीन कारण बताइए।
प्रश्न 6 : जब साझेदार अवकाश ग्रहण करता है तो हिसाब सम्बन्धी तीन समस्या बताइए।
प्रश्न 7 : पूर्वाधिकार अंशों के प्रकार लिखिए।
प्रश्न 8 : पूर्वाधिकार अंशों की विशेषताएं बताइए।
प्रश्न 9 : वित्तीय विवरण की उपयोगिता एवं महत्व बताइए।
प्रश्न 10 : वित्तीय विवरण के उद्देश्य का उल्लेख कीजिए। (कोई तीन)
प्रश्न 11 : वित्तीय विवरणों के विश्लेषण की विशेषताऍं बताइए।
प्रश्न 12 : वित्तीय विवरण का महत्व बताइए।
प्रश्न 13 : निवृत्तमान साझेदारी को देय राशि की गणना किस प्रकार से की जाती है?
प्रश्न 14 : समता अंशो की विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 15 : अंश व ऋण पत्र में अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 16 : अंशधारी एवं ऋणपत्रधारी में अंतर लिखिए
प्रश्न 17 : श्री लि. ने हैवी मशीन लि. से ₹3,80,000 में एक मशीन का क्रय किया। क्रय समझौते के अनुसार ₹ 20,000 का नकद भुगतान और शेष राशि ₹ 100 प्रत्येक के अंशों का निर्गमन करके किया जाएगा। श्री लि. की पुस्तकों में आवश्यक प्रविष्टियाँ कीजिए।
प्रश्न 18 : ABC Ltd. ने XYZ Ltd. से ₹5,40,000 में एक भवन क्रय किया और इसका भुगतान ₹ 100 प्रत्येक के अंशों का निर्गमन 20% अधिमूल्य पर निर्गमन करके किया। ABC Ltd. की पुस्तकों में आवश्यक प्रविष्टियाँ कीजिए।
प्रश्न 20 : महाजन लि. ने जनता में ₹ 10 वाले 30,000 समता अंश निर्गमित किए। सम्पूर्ण राशि एकमुश्त प्राप्त हो गई। कम्पनी की पुस्तकों में जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए।
प्रश्न 21 : सुरक्षा के आधार पर ऋण पत्रों के प्रकारों को समझाइए।
4 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : साझेदारी की विशेषताओं को समझाइए।
प्रश्न 2 : साझेदारी संलेख के अभाव में लागू होन वाले नियमों को लिखिए।
प्रश्न 3 : ख्याति उत्पन्न होने के कारण लिखिए।
प्रश्न 4 : फर्म में नये साझेदार की प्रवेश के कोई चार कारण लिखिए।
प्रश्न 5 : नये साझेदार को कौन से प्रमुख अधिकार प्राप्त होते हैं?
प्रश्न 6 : इन्दौर के अमन लिमिटेड ने 6,00,000 रु. का एक भवन, भुवन ट्रेडर्स से खरीदा। उन्होंने 1,00,000 रु. नकद दिए और शेष राशि के लिए 100 रु. वाले 5,000 समता अंश पूर्ण दत्त निर्गमित किए। कम्पनी की बही में जर्नल प्रविष्टियॉं कीजिए।
प्रश्न 7 : पुनर्मूल्यांकन खाता किसे कहते हैं? समझाइए।
प्रश्न 8 : अंशो के हरण की विधि लिखिए।
प्रश्न 9 : उन मुख्य श्रेणियों का संक्षिप्त वर्णन करें जिनमें कंपनी की अंश पूंजी वर्गीकृत होती है।
प्रश्न 10 : कुमुद, सुमुद तथा कीर्ति ने 1-4-2016 को साझेदारी प्रारम्भ की। उनका लाभालाभ अनुपात क्रमशः 4 : 3 : 3 है। कुमुद ने व्यक्तिगत रूप से कीर्ति को गारंटी दी है कि पूँजी पर 5% वार्षिक ब्याज लगाने के बाद उसका लाभ का भाग ₹ 40,000 से कम किसी भी वर्ष में नहीं होगा। उनकी पूँजी क्रमशः ₹3,00,000, ₹2,00,000, ₹ और ₹1,50,000 थी। 31 मार्च, 2017 को समाप्त होने वाले वर्ष का लाभ ₹ 1,60,000 था। लाभ-हानि नियोजन खाता बनाइए।
प्रश्न 11 : अनिल और विशाल साझेदार हैं। ये लाभ का विभाजन 3 : 2 में करते हैं। वे सुमित को नये साझेदार के रूप में है भाग के लिए प्रवेश देते हैं। अनिल, विशाल और सुमित के नये लाभ-विभाजन अनुपात की गणना कीजिए।
प्रश्न 12 : एक फर्म का औसत शुद्ध लाभ ₹ 84,000 प्रति वर्ष है। व्यवसाय में विनियोजित पूँजी ₹ 5,00,000 है। इस प्रकार के व्यवसाय में विनियोजित पूँजी पर प्रत्याय 12% है। साझेदारों को ₹ 12,000 पारिश्रमिक दिया जाता है। ख्याति की गणना अधिलाभ की पूँजीकरण विधि द्वारा कीजिए।
प्रश्न 13 : सुरभि, जिसके पास ₹ 10 प्रत्येक के 5,000 अंश हैं, उसने आबंटन राशि ₹ 4 प्रति अंश (₹ 2 अधिमूल्य सहित) और ₹3 प्रथम और अन्तिम माँग राशि का भुगतान नहीं किया। उसके अंशों को प्रथम और अन्तिम माँग के बाद हरण कर लिया गया। अंशों के हरण की प्रविष्टि कीजिए।
प्रश्न 14 : कुमार लिमिटेड ने भानु ऑयल लिमिटेड से ₹ 6,30,000 की सम्पत्तियाँ क्रय कीं। कुमार लिमिटेड ने समझौते के अनुसार ₹ 100 वाले पूर्णदत्त अंशों का निर्गमन किया। कौन-सी रोजनामचा प्रविष्टियाँ की जाएँगी यदि अंशों का (i) सममूल्य पर निर्गमन हो और (ii) 20% प्रीमियम पर हो।
प्रश्न 15 : अमित और बाबू 3 : 2 के अनुपात में साझेदार हैं। वे चारू को लाभ के 1/6 भाग के लिए प्रवेश देते हैं। पूँजी पर ब्याज 10% वार्षिक की दर से देय है। अमित ने व्यक्तिगत रूप से चारू को गारण्टी दी है कि पूँजी पर ब्याज के पश्चात् उसका लाभ ₹ 30,000 से कम नहीं होगा। साझेदारों की पूँजी- अमित ₹ 2,50,000, बाबू ₹ 2,00,000 और चारू ₹ 1,50,000 है। वर्ष की समाप्ति पर पूँजी पर ब्याज देने के पहले लाभ ₹ 1,50,000 था। यदि नया लाभ विभाजन अनुपात 3 : 2 : 1 है, तो लाभ-हानि नियोजन खाता बनाइए ।
उक्त तिथि को स को निम्न शर्तों पर साझेदार बनाया :
(1) स फर्म में 1/4 भाग के लिए ₹ 1,00,000 और ख्याति के लिए ₹ 60,000 लायेगा।
(2) संयंत्र का मूल्य ₹ 1,20,000 आँका गया और भवन के मूल्य में 10% की वृद्धि हुई।
(3) स्टॉक ₹ 4,000 से कम किया गया।
(4) देनदारों पर 5% की दर से संदिग्ध ऋण के लिए प्रावधान बनाया जायेगा।
(5) ₹ 1,000 के लेनदारों का अभिलेखन नहीं हुआ।
पुनर्मूल्यांकन खाता एवं साझेदारों के पूँजी खाते बनाइए ।
प्रश्न 17 : A तथा B क्रमशः 1:3 के अनुपात में एक फर्म में साझेदार हैं। वे भविष्य में अपना लाभ-विभाजन बराबर-बराबर रखने का निर्णय करते हैं। प्रत्येक साझेदार का नफे या त्याग का भाग ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 18 : समता अंश तथा पूर्वाधिकार अंश में अंतर लिखिए।
प्रश्न 19 : अक्षय, भानु एवं चक्रेश ने 01 अप्रैल, 2016 को क्रमशः ₹ 5,00,000, ₹4,00,000 तथा ₹ 3,00,000 पूँजी लगाकर साझेदारी फर्म स्थापित की। शेष जानकारियाँ निम्न हैं-
(i) लाभ अनुपात 3:2:1 है।
(ii) पूँजी पर 6% प्रतिवर्ष की दर से ब्याज देय है।
(iii) अक्षय को वार्षिक ₹ 1,20,000 वेतन देय है।
(iv) भानु को प्रतिवर्ष ₹ 50,000 कमीशन के देय हैं।
(v) आहरण - अक्षय ₹ 60,000, भानु ₹ 40,000 तथा चक्रेश ₹ 20,000 है।
(vi) आहरण पर ब्याज - अक्षय ₹ 2,700, भानु ₹ 1,800 तथा चक्रेश ₹ 900 है।
लाभ-हानि खाते के अनुसार 31 मार्च, 2017 को निवल लाभ ₹ 3,56,600 है।
लाभ-हानि नियोजन खाता तैयार कीजिए।
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥 | |
| ♦️ Subscribe YouTube Channel :- | Click Here |
| ♦️ Join Telegram Channel :- | Click Here |
| ♦️ Follow Instagram :- | Click Here |
| ♦️ Facebook Page :- | Click Here |
| ♦️ Follow Twitter :- | Click Here |
| ♦️ Website For All Update :- | Click Here |
