MP Board class 11th Physics Ardhvarshik Pariksha Paper imp Question 2026-27 PDF Download
MP Board class 11th Physics Ardhvarshik Pariksha Paper imp Question 2026-27 PDF Download
नमस्कार मित्रों आज आप हमारे इस आर्टिकल MP Board Class 11th Physics Ardhvarshik Paper 2026-27 के माध्यम से MP Board Class 11th Physics Ardhvarshik Paper 2026 pdf के बारे में अभूतपूर्व जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं कई बार आपने गूगल पर MP Board Class 11 Physics Ardhvarshik Paper 2026 pdf सर्च किया होगा, लेकिन आपको कोई संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त हुआ होगा लेकिन आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से MP Board Class 11th Physics Ardhvarshik Paper 2026 pdf बहुत ही संतुष्टि उपलब्ध होगी। क्योंकि अभी आप जिस पोस्ट को पढ़ रहे हैं वह आपके लिए MP Board Class 11 Physics Ardhvarshik Paper 2026 pdf काफी सहायक सिद्ध होने वाली है।
MP Board Half Yearly Important Questions 2026-27 Class 11th Physics
आज हम यहां विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कुछ MP Board Physics Important Questions 2026-27 Class 11 का समावेश करने आए हैं जिनका अध्ययन करके परीक्षार्थी MP Board Class 11th Physics Ardhvarshik Paper 2026-27 में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
2 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : विमीय विश्लेषण की सीमाऍं क्या हैं?
प्रश्न 2 : विमीय विश्लेषण के उपयोग लिखिए।
प्रश्न 3: एक वस्तु को प्रारंभिक वेग -u से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। अधिकतम ऊँचाई पर वस्तु का वेग तथा त्वरण ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 4 : एक समान व परिवर्ती त्वरण को परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 5 : मूल राशि क्या है? S.I. पद्धति में मूल राशियों के नाम तथा उनके मात्रक और संकेत लिखिए।
प्रश्न 6 : सदिशों के योग संबंधी त्रिभुज नियम लिखिये।
प्रश्न 7 : एकांक सदिश किन्हें कहते हैं? 𝑖 ̂, 𝑗 ̂ और 𝑘 ̂ क्या है?
प्रश्न 8 : घर्षण से होने वाले लाभ-हानि बताइए।
प्रश्न 9 : घर्षण को कम करने तथा बढ़ाने के उपाय लिखिए।
प्रश्न 10 : क्रिकेट में खिलाड़ी कैच लेते समय अपने हाथों को पीछे की ओर क्यों खींचते हैं?
प्रश्न 11 : रोलर (लॉन मूवर) को धकेलने की अपेक्षा खींचना क्यों आसान होता है?
प्रश्न 12 : संवेग संरक्षण का नियम लिखिए।
प्रश्न 13 : g एवं G में कोई अंतर लिखिए।
प्रश्न 14 : दव्यमान तथा भार में अन्तर लिखिए ।
प्रश्न 15 : गुरूत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम लिखिए।
प्रश्न 16 : ग्रहों की गति संबंधी केपलर के नियम लिखिए ।
प्रश्न 17 : एक पारसेक में कितने खगोलीय मात्रक होते है?
प्रश्न 18 : आवेग क्या है? इसका S.I. मात्रक लिखिए।
प्रश्न 19 : एक न्यूटन बल को परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 20 : संवेग की परिभाषा लिखिए। यह सदिश या अदिश राशि है?
प्रश्न 21 : व्युत्पन्न मात्रक से क्या तात्पर्य है?
प्रश्न 22 : कोणीय वेग किसे कहते है? इसका सूत्र लिखिए।
प्रश्न 23 : सदिशों के अदिश गुणनफल के कोई दो गुण लिखिए।
प्रश्न 24 : चन्द्रमा पर वायुमण्डल क्यों नहीं है?
प्रश्न 25 : दूरी तथा विस्थापन में अंतर लिखिए।
प्रश्न 26 : चाल तथा वेग को परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 27 : निम्नलिखित में सार्थक अंकों की संख्या लिखिए-
(a) 0.007 मीटर2 (b) 2.64 * 1024 किलोग्राम
प्रश्न 28 : पलायन वेग क्या है?
प्रश्न 29 : त्वरण तथा मन्दन की परिभाषा एवं उनकी मात्रक लिखिए।
प्रश्न 30 : शून्य सदिश क्या है?
प्रश्न 31 : सदिश तथा अदिश राशियों में अंतर लिखिए।
प्रश्न 32 : क्या कारण है की लंबी कूद के खिलाड़ी कुछ दूर से दौड़कर आते हैं?
प्रश्न 33 : संवेग संरक्षण का नियम लिखिए।
प्रश्न 34 : बल का SI पद्धति में मात्रक लिखिए तथा उसे परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 35 : घर्षण काम करने के लिए वॉल बेयरिंग का उपयोग किया जाता है क्यों?
प्रश्न 36 : समर्थ्य (शक्ति) से क्या अभिप्राय है? इसका मात्रक एवं विमीय सूत्र लिखिए।
प्रश्न 37 : g तथा G में संबंध स्थापित कीजिए।
प्रश्न 38 : प्रतिबल किसे कहते हैं? इसका मात्रक तथा विमीय सूत्र लिखिए।
प्रश्न 39 : विकृति किसे कहते हैं? इसका मात्रक तथा विमीय सूत्र लिखिए।
प्रश्न 40 : प्रत्यास्थता गुणांक को परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 41 : तरल दाब के लिए, पास्कल का नियम लिखिए।
प्रश्न 42 : बरनौली का प्रमेय लिखिए।
प्रश्न 43 : रेखीय प्रसार गुणांक की परिभाषा लिखिए । इसका मात्रक क्या है?
प्रश्न 44 : किसी पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा से क्या तात्पर्य है ? इसका मात्रक लिखिए।
3 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : मूल मात्रक तथा व्युत्पन्न मात्रक में अन्तर लिखिए।
प्रश्न 2 : समीकरण की 𝑇=2𝜋√(𝑙/𝑔) शुद्धता की जॉंच कीजिए।
प्रश्न 3 : भौतिक समीकरण v2=u2+2as की शुद्धता की जॉंच कीजिए।
प्रश्न 4 : वायु में ध्वनि का वेग v वायु दाब P एवं घनत्व d पर निर्भर करता है। विमीय विधि से ध्वनि के वेग v के लिए न्यूटन सूत्र की स्थापना कीजिए।
प्रश्न 5 : कोणीय संवेग संरक्षरण का नियम लिखिए एवं सिद्ध कीजिए ।
प्रश्न 6: बल युग्म किसे कहते है। बल युग्म के आधूर्ण का सूत्र स्थापित कर दैनिक जीवन में बलयुग्म के दो उदाहरण दीजिए ।
प्रश्न 7: कोणीय संवेग एवं बल आधूर्ण में संबंध स्थापित कीजिए ।
प्रश्न 8: धारारेखीय प्रवाह एवं प्रक्षुब्ध प्रवाह में अन्तर स्पष्ट कीजिए ।
प्रश्न 9: बरनौली का सिध्दान्त लिखिए एवं स्पष्ट कीजिए ।
प्रश्न 10: किसी बूंद में अतिरिक्त दाब के लिए सूत्र स्थापित कीजिए।
अथवा
सिद्ध कीजिए कि पृष्ठ तनाव के कारण बूंद के अंदर अतिरिक्त दाब 2T/R होता है जहां T द्रव्य का पृष्ठ तनाव तथा R बूंद/ बुलबुले की त्रिज्या है।
प्रश्न 11: किसी तार के यंग मापांक का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 12: आयतन गुणांक का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 13: संरक्षी बल तथा असंरक्षी बल में अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 14: शक्ति के लिए सूत्र P = f.v स्थापित कीजिए।
प्रश्न 15: स्टोक का नियम लिखिए। सीमान्त वेग क्या हैं?
प्रश्न 16: सरल लोलक का आवर्तकाल T, उसकी प्रभावकारी लंबाई l और गुरुत्वीय त्वरण g पर निर्भर करता है । विमीय समीकरण की सहायता से उनमें संबंध स्थापित कीजिए।
प्रश्न 17: कार्य ऊर्जा प्रमेय लिखिए एवं इसे अचर बल हेतु सिद्ध कीजिए।
प्रश्न 18: सार्थक अंक किसे कहते हैं? सार्थक अंकों की गणना से संबंधित 4 नियम लिखिए।
प्रश्न 19: एक समान वृत्तीय गति से क्या तात्पर्य है? एक समान वृत्तीय गति में रैखिक वेग और कोणीय वेग की परिभाषा देकर उसमें संबंध स्थापित कीजिए।
प्रश्न 20: न्यूटन का गति का द्वितीय नियम क्या है? F = ma को निगमित कीजिए।
प्रश्न 21: सर्पी घर्षण तथा लोटनिक घर्षण में अंतर लिखिए।
प्रश्न 22: किसी कण के जड़त्व आघूर्ण की परिभाषा लिखिए। जड़त्व आघूर्ण का मात्रक तथा विमीय सूत्र लिखिए। किसी पिंड का जड़त्व आघूर्ण किन-किन कारकों पर निर्भर करता है?
प्रश्न 23: किसी घूर्णक (रोटर) की 200 rad/s की एक समान कोणीय चाल बनाये रखने के लिए एक इंजन को 180 Nm का बल आघूर्ण प्रेषित करना आवश्यक है। इंजन की शक्ति ज्ञात कीजिए।
4 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : सिद्ध कीजिए कि प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है।
प्रश्न 2 : प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं? पृथ्वी सतह से क्षैतिज से किसी कोण पर फेंके गये प्रक्षेप्य के लिये उड्डयन काल, प्राप्त अधिकतम ऊँचाई एवं क्षैतिज परास के लिए सूत्र स्थापित करो।
प्रश्न 3 : क्षैतिज से 30 डिग्री का कोण बनाते हुए एक गेंद प्रारंभिक वेग 15 m/s के वेग से फेंकी जाती है। निम्नलिखित की गणना कीजिए –
(1) अधिकतम ऊँचाई (2) उड्डयन काल (3) क्षैतिज परास।
प्रश्न 4 : क्रिकेट का कोई खिलाडी किसी गेंद को 100m की अधिकतम क्षैतिज दूरी तक फेंक सकता है। वह खिलाडी उसी गेंद को जमीन से ऊपर कितनी ऊँचाई तक फेंक सकता है?
प्रश्न 5 : वृत्तीय गति किसे कहते हैं? एक समान वृत्तीय गति के लिये अभिकेन्द्री त्वरण ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 6 : किसी ठोस के रेखीय प्रसार गुणांक और आयतन प्रसार गुणांक में संबंध ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 7 : एक समान त्वरित गति में v-t ग्राफ खींचकर गति के समीकरण प्राप्त कीजिए।
प्रश्न 8 : कृत्रिम उपग्रह की कक्षीय चाल एवं परिक्रमण काल के लिए व्यंजक निकालिए।
प्रश्न 9 : पलायन वेग क्या है? पृथ्वी से प्रक्षेपित पिण्ड के लिए पलायन वेग का व्यंजन स्थापित कीजिए ।
प्रश्न 10 : दो सदिशो के योग का समांतर चतुर्भुज नियम लिखिए। दो सदिशो A तथा B के बीच का कौन § है। इनके परिणामी सदिश का परिमाण तथा दिशा उनके परिमाणों तथा § के पदों में ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 11 : Cp तथा Cv की परिभाषा देते हुए मेयर के समीकरण Cp- Cv=R की स्थापना कीजिए।
Watch Video
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥 | |
| ♦️ Subscribe YouTube Channel :- | Click Here |
| ♦️ Join Telegram Channel :- | Click Here |
| ♦️ Follow Instagram :- | Click Here |
| ♦️ Facebook Page :- | Click Here |
| ♦️ Follow Twitter :- | Click Here |
| ♦️ Website For All Update :- | Click Here |
