प्रश्‍न बैंक 2023 उत्‍तर सहित कक्षा 12 वींं विषय हिन्‍दी सॉल्‍यूशन पीडीएफ डाउनलोड || mp board question bank solution 2023 class 12th hindi || कक्षा 12 वींं विषय हिन्‍दी प्रश्‍न बैंक 2023 उत्‍तर सहित सॉल्‍यूशन फ्री पीडीएफ डालनलोड

प्रश्‍न बैंक  उत्‍तर सहित कक्षा 12 वींं  विषय हिन्‍दी सॉल्‍यूशन पीडीएफ डाउनलोड  || mp board class 12th hindi question bank solution 2023 || कक्षा 12 वींं  विषय हिन्‍दी प्रश्‍न बैंक  उत्‍तर सहित सॉल्‍यूशन फ्री पीडीएफ डाउनलोड || Anurag Asati Classes || अनुराग असाटी क्‍लासेस Part 4



                        प्रश्‍न बैंक 2023 हिन्‍दी सॉल्‍यूशन

                                      इकाई-1

आरोह भाग-2, काव्य खंड

लघुउत्‍तरीय प्रश्‍न - 


1. स्‍नेह-सुरा से क्‍या आशय है?

 'स्नेह-सुरासे आशय है - प्रेम की मादकता और उसका पागलपनजिसे कवि हर क्षण

 महसूस करता है और उसका मन झंकृत होता रहता है।

2. जग-जीवन के भार से कवि का क्‍या आशय हैं

  कवि का आशय है कि संसार में रहकर मुनष्य को अनेक उत्तरदायित्वों का निर्वाह करना होता     है। इस कारण जीवन आसान नहीं रह जाता। कर्तव्यों के गुरुतर भार को ही 'जग जीवन का भारकहा गया है। (www.anuragasaticlasses.com)

3. कवि संसार को अपूर्ण क्‍यों मानता हैं ?

  कवि भावनाओं को प्रमुखता देता है। वह सांसारिक बंधनों को नहीं मानता। वह वर्तमान संसार को उसकी शुष्कता एवं नीरसता के कारण नापसंद करता है। वह बार-बार वह अपनी कल्पना का संसार बनाता है तथा प्रेम में बाधक बनने पर उन्हें मिटा देता है। वह प्रेम को सम्मान देने वाले संसार की रचना करना चाहता है।

4. स्वप्नों के संसार से कवि का क्या आशय है?

   

5. कवि उर का उद्गार व उपहार क्या है?

कवि का तात्पर्य है कि उसकी कविता में लोगों के प्रति जो प्रेम और मस्ती के भाव व्यक्त हुए हैं, वे संसार के लिए उसकी अपूर्व भेंट है। उसके पास भौतिक वस्तुओं के उपहार नहीं है। वह अपने मनोभावों को समर्पित करके लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त किया करता है।

6. कवि जग का ध्यान क्यों नहीं करना चाहता है?

संसार स्वार्थी है। कवि त्याग और निस्वार्थ प्रेम के आदर्श में विश्वास करता है। संसार का आचरण उससे भिन्न है। अत: कवि जग का ध्यान नहीं करता। (www.anuragasaticlasses.com)

 

7. बच्चे किस बात की आशा में नीड़ो से झाँक रहे होंगे?

पक्षी दिनभर भोजन की तलाश में भटकते हैं। उनके बच्चे दिनभर उनकी प्रतीक्षा में रहते हैं। शाम को उनके लौटने के समय बच्चे कुछ पाने की आशा में घोंसलों से झाँक रहे होंगे

8. कवि किस कारण अवसाद से ग्रस्त है?

कवि के अवसाद ग्रस्त होने का कारण वीरह  है। (www.anuragasaticlasses.com)

 

9. कवि किस प्रकार के ज्ञान को भूलना चाह रहा है?

उत्तर: कवि नहीं चाहता कि उसे एक कवि के रूप में स्मरण किया जाए। वह तो स्वयं को प्रेम का दीवाना बताता है। केवल काव्य-रचना से संसार में प्रसिद्धि पाना उसका लक्ष्य नहीं है

10. बड़े-बड़े राजा किस पर न्यौछावर होते हैं?

 कवि के पास प्रेम महल के खंडहर का अवशेष (भाग) है। संसार के बड़े-बड़े राजा प्रेम के आवेग में राजगद्दी भी छोड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं

11. थका हुआ पंथी किस कारण जल्दी -जल्दी चलता है?

   रात होने की आशंका से थका हुआ पंक्ति जल्दी-जल्दी चलता है

 

12. कवि के मन में किस चीज की आशंका है?

समय की धारा अविरल गति से चलती रहती हैं इसीलिए कवि के मन में यह आशंका है कि राह में कहीं रात न हो जाए अर्थात जीवन यात्रा की इस अवधि का गंतव्य प्राप्त करने से पूर्व अवसान न होने पाए | इसी बात को ध्यान में रखकर कवि अपनी गति बढ़ा देता है फलत: अंधकार होने से पूर्व ही वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ले ।


13. चिड़ियों के परों में चंचलता किस कारण आ जाती है? (www.anuragasaticlasses.com)

चिड़ियों के परों में तब चंचलता आ जाती है जब उन्हें अपने बच्चों की प्रत्याशा का स्मरण हो आता है। तब वे उनके पास शीघ्र पहुँच जाना चाहते हैं।


14. कवि के उर में कैसी विलता जन्म लेती है?



15. कवि किसलिए चंचलता त्याग देता है?




16. दिशाओं को मृदंग की तरह बजाने से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: दिशाओं को मृदंग की तरह बेजाने का तात्पर्य है कि जब बच्चे ऊँची पतंगें उड़ाते हैं तो वे दिशाओं तक जाती लगती है। तब ऐसा प्रतीत होता है मानो बच्चों की किलकारियों से दिशाएँ मृदंग बजा रही हैं। जब पतंग सामने हो तो छत कठोर नहीं लगती क्योंकि पैरों में अनजानी थिरकन भर जाती है


17. '
उडने' और 'खिलने' का कविता से क्या संबंध बनता है? (www.anuragasaticlasses.com)

चिड़िया उड़ती है और फूल खिलता है। इसी प्रकार कविता कल्पना की उड़ान भरती है और फूल की तरह खिलती अर्थात् विकसित होती है। इस प्रकार दोनों में गहरा संबंध है। इसके बावजूद चिड़िया के उड़ने की सीमा है और फूल का खिलना उसे परिणति की और ले जाता है जबकि कविता के साथ ऐसा कोई बंधन नहीं है।


18.
कविता के संदर्भ में 'बिना मुरझाए महकने के माने' क्या होते हैं?

फूल तो खिलकर मुरझा जाते हैं और उनकी महक समाप्त हो जाती है। इसके विपरीत कविता भी मुरझाती नहीं। वह सदा ताजा बनी रहती है और उसकी महक बरकरार रहती है

19. 'भाषा को सहूलियत' से बरतने से क्या अभिप्राय है? (www.anuragasaticlasses.com)

भाषा को सहूलियत से बरतने का अर्थ है भाषा के प्रयोग को सही तरीके से उपयोग में लाना। सरल शब्दों में कहे तो जरूरतों या उद्देश्य के लिए उपयुक्त तरीके से भाषा का उपयोग करना ही भाषा को सहूलियत से बरतना है।

20.
हम समर्थ शक्तिवान और हम एक दुर्बल को लाएँगे पंक्ति के माध्यम से कवि नें क्या व्यंग्य किया है?

उत्तर:- 'हम समर्थ शक्तिवान' के माध्यम से कवि ने मीडियाकर्मियों पर व्यंग किया है जो स्वयं को पूर्ण मान करएक अपाहिज व्यक्ति को दुर्बल समझने का अहंकार पाले हुए हैं

21.
उषा का जादू क्या है, और क्यों टूट रहा है?  (www.anuragasaticlasses.com)

उषा का जादू  आसमान में छायी लालिमा है। सूर्योदय होने पर उषा का जादू टूट जाता है क्योंकि सूर्य की किरणों के प्रभाव से आसमान में छायी लालिमा समाप्त हो जाती है।

 

22. कवि ने प्रात:कालीन वातावरण की समानता नीले शंख से क्यों की है?

भोर के समय सूर्योदय से पहले धुंधलके में आकाश गहरा नीला या काला-सा प्रतीत होता है। इस रंग में भोर के हल्के उजास का भी मिश्रण रहता है। अत: इसमें एक बहुत हल्की-सी दमक भी होती है। कवि ने इसी कारण बहुत नीला 'शंख' जैसा बताया है।


23. '
काली सिल' और 'स्लेट' किस दृश्य को चित्रित करते हैं?

आकाश के लिए 'काली सिल' तथा 'स्लेट' अनूठे और सटीक उपमान हैं। नीले आकाश में उषा की हल्की लालिमा के दृश्य को अंकित करने के लिए 'लाल केसर से धुला होना' तथा स्लेट पर 'लाल खड़िया मला होना भी जाने-पहचाने घरेलू बिम्ब हैं

24. कवि ने बादलों को 'विप्लव के बादल' क्यों कहा है? (www.anuragasaticlasses.com)

बादल को 'विप्लव के बादल' निम्न कारणवश कहा है :

  • क्यूँकि बादल आते ही अपने साथ मूसलाधार वर्षा और कठोर गर्जन लेकर आते है | बादल आने पर शोषक को सबसे ज्यादा डर का आभाष होता है, इसलिए वह अपने घरों में छुपकर बैठ जाते है | वही शोषित के लिए यह पल उल्लास का पल होता है | इससे यह प्रतीत होता है , मानों बादल को कोई क्रांतिदूत हो जो शोषक को सबक सिखाने हेतु आया हो |
  • अतः यही कारण है कि , बादल को 'विप्लव के बादल' कहा गया है |



25. रणतरी किसे कहा गया है? वह किन आकांक्षाओं से भरी है?

'रण-तरी' बादलों को कहा गया है उसमे जन के लिए इच्छाएँ वस्तु भरी हुई है |


26.
अस्थिर सुख पर दुख की छाया पंक्ति में दुख की छाया किसे कहा गया है और क्यों?

अस्थिर सुख पर दुख की छाया' 'अस्थिर सुख पर दुख की छायाक्रांति या विनाश की आशंका को कहा गया है। क्राति की हुंकार से पूँजीपति घबरा उठते हैं, वे अपनी सुख-सुविधा खोने के डर से दिल थाम कर रह जाते हैं।


27. '
अशनि-पात से शापित उन्नत शत-शत वीर'पंक्ति में किसकी ओर संकेत किया गया है?

अशनि-पात अर्थात् बिजली के गिरने से ऊँचे-ऊँचे पहाड़ तक घायल होकर गिर पड़ते हैं। इस पंक्ति में पूँजीपतियों के पतन की ओर संकेत किया गया है। क्रांति के आने पर बड़े-बड़े दंभी पूँजीपतियों का भी बुरा हाल हो जाता है।


28. शोकग्रस्त माहौल में हनुमानजी के अवतरण को करूण रस के बीच वीर रस का आविर्भाव

क्यों कहा गया है?

सभी में उन्हें देखकर उत्साह जाग्रत हो जाता है। इस तरह करुण रस के स्थान पर वीर रस का संचार होने लगता है। चारों ओर आनंद छा जाता है। हनुमान के अवतरण को इसलिए करुण रस के बीच वीर रस का आविर्भाव कहा है



29. हनुमान ने भरत के किन गुणों की प्रशंसा की है ?

हनुमान ने भरत के मृदु-कोमल स्वभाव, अपार बाहुबल, गुण-धर्म और श्रीराम के प्रति अखंड-प्रेम की मन-ही-मन प्रशंसा की थी



30.
राम ने भातृ-प्रेम की तुलना में किसको हीन माना है ?  (www.anuragasaticlasses.com)

राम ने भ्रातृ-प्रेम की तुलना में पुत्र, धन, स्त्री, घर और परिवार सबको हीन माना है।


31.
शायर राखी के लच्छे को बिजली की चमक की तरह कहकर क्या भाव व्यंजित करना

चाहता है ?

शायर राखी के लच्छे को बिजली की चमक की तरह कहकर यह बताना चाहता है कि सावन मास में रक्षाबंधन के दिन बरसा में जिस तरह बिजली चमकती है उसी प्रकार बहन चमकती राखी बाँधकर भाई के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। रक्षाबंधन एक मीठा बंधन है।

32. छोटे चौकोर खेत को कागज का पन्ना कहने में क्या अर्थ निहित है ?

उत्तर: कवि ने छोटे चौकाने खेत को कागज का पन्ना कहा है। इससे कवि बताना चाहता है कि कवि-कर्म तथा खेती में बहुत समानता है। जिस प्रकार छोटा खेत चौकोर होता है, उसी प्रकार कागज़ का पन्ना भी चौकोर होता है।

 

33. मेरा छोटा खेत कविता के संदर्भ में अंधड और बीज क्या है? (www.anuragasaticlasses.com)

उत्तर: रचना के संदर्भ में अंधड़ का अभिप्राय है कि जब भावों की आँधी आती है तो वह शब्दों का रूप लेकर कागज़ पर जन्म लेने लगती है। वास्तव में भाव ही कविता रचने का पहला चरण है। 'बीज' से कवि का आशय है कि जब भाव आँधी रूप में आते हैं तो कविता रचने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है

 

34. भक्तिकाल की प्रमुख प्रवृत्तियाँ लिखिए |

भक्तिकालीन साहित्य की विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ

·         (1) गुरु महिमा

·         (2) भक्ति की प्रधानता

·         (3) बहुजन हिताय

·         (4) लोकभाषाओं की प्रधानता

·         (5) समन्वयात्मकता

·         (6) वीर काव्यों की रचना

·         (7) प्रबन्धात्मक चरित काव्य



35.
छायावादी काव्य की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए |

छायावाद की मुख्य विशेषताएँ (प्रवृत्तियाँ)

·         नारी-सौंदर्य और प्रेम-चित्रण

·         प्रकृति प्रेम

·         राष्ट्रीय / सांस्कृतिक जागरण

·         रहस्यवाद

·         स्वच्छन्दतावाद

·         कल्पना की प्रधानता


36
प्रगतिवादी काव्य की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए |

प्रगतिवाद कविता की प्रमुख विशेषताएं

(1)  रूढ़ियों का विरोध

(2)  शोषण का विरोध

(3) शोषणकर्त्ताओं के प्रति घृणा का स्वर

     (4) क्रांति की भावना

     (5) मार्क्सवाद का प्रचार

     (6) नारी भावना




37.प्रयोगवादी काव्य की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए | (www.anuragasaticlasses.com)

1. नवीन उपमानों का प्रयोग
प्रयोगवादी कवियों ने पुराने एवं प्रचलित उपमानों के स्थान पर नवीन उपमानों का प्रयोग किया हैं। प्रयोगवादी कवि मानते है कि काव्य के पुराने उपमान अब बासी पड़ गए हैं।
2.
प्रेम भावनाओं का खुला चित्रण
इन्होंने  ने प्रेम भावनाओं का अत्यंत खुला चित्रण कर उसमे अश्लीलता का समावेश कर दिया है।
3.
बुद्धिवाद की प्रधानता
प्रगतिवादी कवियों ने बुद्धि तत्व को अधिक प्रधानता दी है इसके कारण काव्य मे कहीं-कहीं दुरूहता आ गई है।



38
नई कविता दो विशेषताएँ एवं दो कवियों के नाम लिखिए |

नई कविता की विशेषताएं --

1. लघुमानववाद की प्रतिष्ठा - इस काल की कविताओं में मानव से जुड़ी प्रत्येक वस्तु को प्रतिष्ठा प्रदान की गई है तथा इसे कविता का विषय बनाया है।

2. प्रयोगों में नवीनता - नए-नए भावो को नए-नए शिल्प विधानों में प्रस्तुत किया गया है।

 

 39. रीतिकाल के दो कवियों के नाम एवं उनकी दो-दो रचनाऍ लिखिए।

  • बिहारी- बिहारी सतसई
  • घनानन्द- सुजान हित प्रबंध, वियोग बेलि, इश्कलता, प्रीति पावस, पदावली
  • भूषण- शिवराज भूषण, शिवा बावनी, छत्रसाल दशक

 

Powered by Blogger.