प्रश्‍न बैंक 2023 उत्‍तर सहित कक्षा 12 वींं विषय हिन्‍दी सॉल्‍यूशन पीडीएफ डाउनलोड || mp board question bank solution 2023 class 12th hindi || कक्षा 12 वींं विषय हिन्‍दी प्रश्‍न बैंक 2023 उत्‍तर सहित सॉल्‍यूशन फ्री पीडीएफ डालनलोड Part 7

 प्रश्‍न बैंक 2023 उत्‍तर सहित कक्षा 12 वींं  विषय हिन्‍दी सॉल्‍यूशन पीडीएफ डाउनलोड  || mp board question bank solution 2023 class 12th hindi  || कक्षा 12 वींं  विषय हिन्‍दी प्रश्‍न बैंक 2023  उत्‍तर सहित सॉल्‍यूशन फ्री पीडीएफ डालनलोड  | Part 7



                            प्रश्‍न बैंक 2023 हिन्‍दी सॉल्‍यूशन

                                      इकाई-2 Part 7

काव्य बोध

(01 अंक)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए -


जोड़ी बनाकर लिखिए

(1) उत्‍तर

  1. महाकाव्य घ) कामायनी
  2. खंडकाव्य ग) पंचवटी
  3. आख्यानक गीतियां क) झांसी की रानी
  4. मुक्तक काव्य ख) बिहारी सतसई
  5. रश्मिरथी ड.) रामधारी सिंह दिनकर

(2)                                                                                   उत्‍तर 

  1. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ख) अलंकार काव्य की आत्मा
  2. उपमेय में उपमान का आरोप क) सांग रूपक
  3. उपमेय को उपमान से श्रेष्ट घ) व्यतिरेक अलंकार
  4. इसमें भ्रम दूर करना संभव नहीं इ.) भ्रांतिमानअलंकार
  5. इसमें अनिश्चय की स्थिति बनी रहती है ग) संदेह अलंकार

(3)                                                                                    उत्‍तर 

  1. छन्द के प्रकार घ) दो
  2. वर्णों की गणना वाला छन्द क) वर्णिक छन्द
  3. मात्राओं की गणना वाला छन्द ड.) मात्रिक छन्द
  4. वर्ण ख) लघु एवं दीर्घ
  5. वर्ण के बोलने में लगा समय ग) मात्रा


(4) उत्‍तर

1.चारु चंद्र की चंचल किरणें क) माधुर्य गुण
खेल रही है जल थल में

2.बुंदेले हरबोलों के मुंह ग) ओज गुण
हमने सुनी कहानी थी

3.यही आता है इस मन में, ख) प्रसाद गुण
छोड़ धन-धाम जाकर,
मैं भी रहूं उसी वन में।

4.माधुर्य गुण ड.) श्रृंगार रस

5. प्रसाद गुण च) शांत रस

6. ओज गुण घ) वीर रस

एक वाक्य में उत्तर लिखिए-


1. वात्सल्य रस को दसवे रस के रूप में स्थापित करने वाले कवि का क्या नाम है?

उत्तर-


2. शांत रस का स्थाई भाव क्या है?

उत्तर- निर्वेद

3. एक ही स्थाई भाव के बीच बीच में परिस्थितिवश अनेक भावों का संचार होता है इन भावों को क्या कहते हैं?

उत्तर- संचारी भाव


4. अब मैं नाच्यो बहुत गोपाला। में कौन सा रस है ।

उत्तर-


5. रस क्या है? लिखिए ।

उत्तर- काव्‍य को पढ़ने या सुुुुनने से जिस आनन्‍द की अनुभूति होती है उसे रस कहते हैं।


6. भयानक रस का स्थाई भाव बताइए |

उत्तर- भय


7. अनुभाव के प्रकार बताइए।

उत्तर- कायिक अनुभाव, मानसिक अनुभाव, आहार्य अनुभाव, सात्विक अनुभाव

8. संचारी भाव की संख्या कितनी मानी गई है?

उत्तर- 33


9. प्रमुख संचारी भाव के नाम लिखिए।

उत्तर- शंका, मद, आलस्‍य, चिंता, हर्ष, आवेग


10. रस के अंगों के नाम लिखिए।

उत्तर- स्‍थायी भाव, विभाव, अनुभाव, संचारी भाव


11. आधुनिक काल के दो महाकाव्य के नाम लिखिए।

उत्तर- कामायनी, साकेत


12. खंडकाव्य का एक उदाहरण लिखिए।

उत्तर- पंचवटी


13. मुक्तक काव्य का एक उदाहरण लिखिए।

उत्तर- कबीर के दोहे, रहीम के दोहे, मीरा के दोहे


14. प्रबंध काव्य के प्रकार लिखिए।

उत्तर- खंडकाव्‍य, महाकाव्‍य


15. मुक्तक काव्य के प्रकार लिखिए।

उत्तर-


16. विस्तृत कलेवर वाले काव्य को क्या कहते हैं?

उत्तर- महाकाव्‍य


17. आधुनिक युग के गेय मुक्तक (प्रगीत) कवियों के नाम लिखिए।

उत्तर- जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा, सूूूूूूूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'


18. मुक्तक काव्य से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-  कविता का वह प्रकार है जिसमें प्रबन्धकीयता न हो। इसमें एक छन्द में कथित बात का दूसरे छन्द में कही गयी बात से कोई सम्बन्ध या तारतम्य होना आवश्यक नहीं है। कबीर एवं रहीम के दोहे; मीराबाई के पद्य आदि सब मुक्तक रचनाएं हैं।

 

19. प्रबंध काव्य किसे कहते हैं?

उत्तर- इसमें कोई प्रमुख कथा काव्य के आदि से अंत तक क्रमबद्ध रूप में चलती है। कथा का क्रम बीच में कहीं नहीं टूटता और गौण कथाएँ बीच-बीच में सहायक बन कर आती हैं। जैसे रामचरित मानस।


20. जिस काव्य के छन्दों पर पूर्वापर संबंध ना हो उसे क्या कहते हैं?

उत्तर- मुक्‍तक काव्‍य


21. काव्य का सौंदर्य बढ़ाने वाले धर्म अलंकार कहलाते हैं। किसकी परिभाषा है?

उत्तर- दंडी

22. शब्द और अर्थ के आधार पर अलंकार के कितने प्रकार होते हैं?

उत्तर- 6 (छह)


23. जहाँ काव्य की शोभा वृद्धि का आधार शब्द हो वहाँ कौन सा अलंकार होता है?

उत्तर- शब्‍दालंकार

24. जहाँ उपमेय को उपमान से श्रेष्ट बताया जाए वहाँ कौन सा अलंकार होता है?

उत्तर- व्‍यतिरेक अलंकार


25. सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है किस अलंकार का उदाहरण है?

उत्तर- संदेह अलंकार


26. "जान श्याम घनश्याम को नाच उठे वन मोर"। किस अलंकार का उदाहरण है?

उत्तर- भ्रांतिमान अलंकार


27. कविता में रुकने और आगे बढ़ने के नियम को क्या कहते हैं?

उत्तर- छन्‍द

28. छन्द के प्रकार लिखिए।

उत्तर- मात्रिक छंद और वार्णिक छंद


29. दुर्मिल सवैया का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर- चंद्रकला


30. प्रत्येक पंक्ति में 31 वर्ण वाली रचना क्या कहलाती है?

उत्तर- कवित्‍त छंद


31. इसमें चार पंक्तियाँ होती है । पहली, दूसरी, और चौथी पंक्ति में तुक मिलाया जाता है तीसरी पंक्ति स्वच्छंद होती है ।यह उर्दू और फारसी की एक शैली है क्या कहलाती है?

उत्तर- रूबईयां छंद

32. "काव्य बिम्ब शब्दार्थ के माध्यम से कल्पना द्वारा निर्मित एक ऐसी मानस छवि है जिसके मूल में भाव की प्रेरणा रहती है"। किसकी परिभाषा है?

उत्तर- डॉं. नागेन्‍द्र


33. बिम्ब के भेद के नाम बताइए।

उत्तर- ऐन्द्रिय बिम्‍ब, काल्‍पनिक बिम्‍ब ,प्रेरक अनुभूति के आधार पर


34. बिम्ब का शाब्दिक अर्थ बताइए।

उत्तर- मूर्त रूप प्रदान करना


35. बिम्ब का प्रयोग साहित्य में कब से होता रहा है?

उत्तर- आरम्‍भ (साहित्‍य के आरम्‍भ से)

36. किस कवि की पहचान एक बिम्ब धर्मी कवि के रूप में है?

उत्तर- शमशेर बहादुर सिंह


37. एंद्रिय बिम्ब के प्रकार लिखिए।

उत्तर- चाक्षुष बिम्ब, श्रव्य या नादात्मक बिम्ब, स्पर्श्य बिम्ब, घ्रातव्य बिम्ब, आस्वाद्य बिम्ब


38. प्रेरक अनुभूति के आधार पर बिम्ब के प्रकार बताइए।

उत्तर- सरल बिम्ब, मिश्रित बिम्ब, तात्कालिक बिम्ब, संकुल बिम्ब, भावातीत बिम्ब, विकीर्ण बिम्ब


39. शमशेर बहादुर सिंह की अप्रतिम सफलता के प्रमुख साधन क्या है?

उत्तर- बिम्‍ब का प्रकार

सत्य /असत्य कथन लिखिए


1. वात्सल्य रस माता पिता का पुत्र के प्रति प्रेम कहा जाता है। सत्य


2. शांत रस की उत्पत्ति वैराग्य उत्पन्न होने से होती है। सत्य


3. अखियाँ हरि दर्शन की प्यासी में वियोग श्रृंगार रस हैं। सत्य


4. प्रेमासक्ति का मूल आधार रति है। सत्य

5. श्रृंगार रस के तीन भेद हैं। असत्य


6. रस के 10 अंग होते हैं। असत्य


7. रस को काव्य का शरीर कहा जाता है। असत्य


8. जहाँ रस होता है वहाँ गुण अवश्य होता है।


9. श्रृंगार रस को 'रसराज'कहाँ गया है। सत्य


10. भयानक रस का रंग काला माना गया है। सत्य


11. विभत्स रस का रंग नीला माना गया है। सत्य

12.सूरसागर महाकाव्य है। सत्य


13.अंधेर नगरी खंडकाव्य है। सत्य


14.महाकाव्य सर्गबद्ध रचना होती है। सत्य


15.खंडकाव्य में जीवन के किसी एक पक्ष या घटना का चित्रण नहीं होता है। असत्य


16.मुक्तक काव्य किसी भी एक छन्द में लिखा अपने आप में पूर्ण होता है। सत्य

17.गेय मुक्तक में संगीतात्मकता विद्यमान नहीं रहती है। असत्य


18.गेय मुक्तक को प्रगीत भी कहा जा सकता है।


19.सूर कबीर तुलसी मीरा के गाए पद गेयमुक्तक की श्रेणी में आते हैं। सत्य


20.श्याम नारायण पांडे द्वारा रचित 'हल्दीघाटी'का युद्ध महाकाव्य है। असत्य


21.चंपू काव्य के अंतर्गत नाटक एवं प्रहसन आते हैं।

22.अलंकार का अर्थ दर्पण होता है। सत्य


23.संदेह अलंकार के प्रयोग से अंत तक संशय बना रहता है। सत्य


24.जहाँ कारण के बिना कार्य का होना कहा जाता है वहाँ व्यतिरेक अलंकार होता है। असत्य


25.अलंकार से काव्य में सुंदरता उत्पन्न होती है। सत्य

26.रस्सी है या साँप ' में संदेह अलंकार है। सत्य


27.जहाँ उपमेय में उपमान का भ्रम हो जाए वहाँ भ्रांतिमान अलंकार होता है। सत्य


28.सांग रूपक अलंकार रूपक अलंकार का प्रकार नहीं है । असत्य


29.छन्द पढ़ते समय विराम को तुक कहते हैं। असत्य


30.दोहा चौपाई का उल्टा होता है। असत्य


 31.दुर्मिल सवैया का दूसरा नाम चंद्रकला है। सत्य


32.सोरठा के पहले दूसरे चरण में 13- 11 मात्राएँ होती है। असत्य


33.वर्णिक छन्द के प्रत्येक चरण में एक सा क्रम रहता है। सत्य


34.रुबाई उर्दू फारसी की एक छन्द शैली है। सत्य


35.मात्रिक छन्दों में गण होते हैं।


36.कवित्त एक वर्णिक छन्द है। सत्य

37.छन्द के दो प्रकार मात्रिक और वर्णिक होते हैं। सत्य


38.वर्ण,मात्रा, यति,चरण, तुक एवं गण छन्द के अंग होते हैं। सत्य


39.ओज गुण शांत रस की कविताओं में पाया जाता है। असत्य


40.माधुर्य गुण में कोमल वर्णों की प्रधानता होती है।सत्य


41.प्रसाद गुण प्राय सभी रसों में पाया जाता है। सत्य


42.जिस तरह वीरता, उदारता, दया आदि मनुष्य की आत्मा के धर्म है उसी तरह माधुर्य, ओज और प्रसाद रस के धर्म है। सत्य

43.शब्द गुण को काव्य गुण भी कहते हैं। सत्य


44.बिम्ब किसी पदार्थ का मानचित्र या मानसी चित्र होता है। सत्य


45.स्मृति बिम्ब और कल्पित बिम्ब काल्पनिक बिम्ब के प्रकार हैं। सत्य


46.बिम्ब से मस्तिष्क में किसी सादृश्य का चित्र नहीं उभरता है। असत्य


47.बिम्ब विधान में भावनाओं को उत्तेजित करने की शक्ति होती है। सत्य


48.बिम्ब किसी पदार्थ की प्रतिकृति के लिए प्रयुक्त नहीं होता है। असत्य


49.बिम्ब सार्वभौमिक होते हैं। सत्य

50.बिम्ब में नवीनता और ताजगी होती है। सत्य


51.मुक्तिबोध ने अपनी रचनाओं में ध्वनि स्पर्श प्राकृतिक वैज्ञानिक आदि अनेक बिंबों का

सजीव चित्रण किया है। सत्य


52.फिराक गोरखपुरी की शायरी में आवश्यकतानुसार बिंबों का प्रभावी प्रयोग किया है। सत्य

53.बिम्ब कल्पना द्वारा इंद्रिय अनुभव के आधार पर निर्मित नहीं होता है। असत्य

Powered by Blogger.