MP Board Class 12th Hindi Abhyas Prashn Patra Full Solution Set-B 2023 | कक्षा 12वी हिंदी प्री बॉर्ड पेपर सोल्यूशंस 2023 | अभ्यास पेपर कक्षा 12वीं 2023
MP Board Class 12th Hindi Abhyas Prashn Patra Full Solution Set-B 2023 | कक्षा 12वी हिंदी प्री बॉर्ड पेपर सोल्यूशंस 2023 | अभ्यास पेपर कक्षा 12वीं 2023
MP Board Class 12th Hindi Pre Board Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी (सेट-B) प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023
MP Board प्री बोर्ड परीक्षा 2023 क्या है ?
अर्धवार्षिक परीक्षा खत्म होने के बाद हर साल की तरह प्री बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस वर्ष अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं लेट से आयोजित की गई थी इस वजह से प्री बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद प्री बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन दोबारा से किया जा रहा है। छात्र बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी परीक्षा के लिए तैयार हो पाएंगे और बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
एमपी बोर्ड प्री बोर्ड कक्षा 12 हिंदी अभ्यास परीक्षा पेपर 2023
इस पोस्ट में आपको कक्षा 12वीं हिंदी प्री बोर्ड परीक्षा पेपर 2022 के अभ्यास परीक्षा पेपर का संपूर्ण हल देखने को मिलने वाला है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस पोस्ट में कक्षा 12वीं हिंदी प्री बोर्ड परीक्षा 2023 के प्रश्न पत्र का सलूशन दिया गया है।
अभ्यास प्रश्न पत्र- 2023
सेट- ब
कक्षा- 12 वीं
विषय- हिन्दी
समय-3:00 घंटा पूर्णांक- 80
निर्देश:-
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनके लिए 1 x 32 = 32 अंक आंवटित हैं।
3. प्रश्न क्र. 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
5. प्रश्न क्र. 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
6. प्रश्न क्र. 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
V. सिंधु सभ्यता के सौंदर्य बोध को क्या नाम दिया है ?
1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए- (1x6-6)
i. 'छोटा मेरा खेत' कविता का हिन्दी में रूपान्तरण किसने किया है?
(अ) भोला भाई पटेल
(ब) उमाशंकर जोशी
(स) आलोक धन्वा
(द) केशुभाई पटेल
उत्तर- अ
ii.कौन-सा भाव सुषुप्तावस्था में विद्यमान रहता है?
(अ) स्थाईभाव
(ब) अस्थाई भाव
(स) विभाव भाव
(द) संचारी भाव
उत्तर- अ
iii.उत्पीड़न का अर्थ है-
(अ) शोषण
(ब) मदद
(स) उलाहना
(द) पेशा
उत्तर- अ
iv. 'ढाक के वही तीन पात' होना का अर्थ है-
(अ) यत्न पूर्वक रखना
(ब) सदा एक-सा
(स) उटपटांग काम करना
(द) अनुरूप बनाना
उत्तर- ब
v. सिंधु सभ्यता के सौंदर्य बोध को क्या नाम दिया है ?
(अ) राज पोषित
(ब) समाज पोषित
(स) धर्म पोषित
(द) व्यापार पोषित
उत्तर- ब
vi.संवाददाताओं के बीच काम का विभाजन कहलाता है-
(अ) लाइव
(ब) बीट
(स) बाईट
(द) रिपोर्टिंग
उत्तर- ब
2. रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए- (1x7=7)
i. बिना मुरझाए महकने के माने..... क्या जाने (फूल / कविता/ मानव )
उत्तर- फूल
ii .रीतिकाल का एक अन्य नाम .....है। (शृंगार काल / स्वर्णकाल/उत्तरकाल )
उत्तर- शृंगार काल
iii. जो गुण काव्य में जोश और ओज उत्पन्न करता है, वह .....गुण कहलाता है। ( प्रसाद / ओज / माधुर्य )
उत्तर- ओज
iv.'पहलवान की ढोलक पाठ की विधा है। (कहानी / व्यंग्य / नाटक )
उत्तर- कहानी
v. वाक्य …….शब्द समूह हैं। ( सार्थक / निरर्थक / व्यंगात्मक)
उत्तर- सार्थक
vi.सौंदलगेकर.….. भाषा के शिक्षक थे। (अंग्रेजी/ मराठी/हिन्दी)
उत्तर- मराठी
vii. 'एक सफल साक्षात्कारकर्ता में... ..होना चाहिए। (पर्याप्त ज्ञान/ सुंदरता/अपर्याप्त ज्ञान )
उत्तर- पर्याप्त ज्ञान
3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए- (1x6=6)
स्तम्भ (अ) स्तम्भ (ब)
i.रुबाइयाँ (क) बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर
ii.खंडकाव्य (ख) फिराक गोरखपुरी
iii. मेरी कल्पना का आदर्श समाज (ग) श्रव्य
iv. रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार (घ) पंचवटी
v. 'अतीत में दबे पांव. (ड.) 3
vi. संचार माध्यम रेडियो। (च) 8
(छ) ओम थानवी
(ज) फणीश्वरनाथ रेणु
उत्तर-
1.ख
2.घ
3.क
4.ड़
5.छ
6.ग
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में उत्तर लिखिए- (1x7=7)
i. बच्चे निडरता के साथ किसके सामने आते हैं?
उत्तर- सुनहरे सूर्य के सामने
ii. 'अब मैं नाच्यो बहुत गोपाल' में कौन-सा रस है ?
उत्तर- वात्सल्य
iii. 'गुड़धानी' का क्या अर्थ है?
उत्तर-भुने हुए गेहूं को गुड़ में मिलाकर बनाया गया लड्डू।
iv. डॉ. अंबेडकर किस मत के अनुयायी थे ?
उत्तर-बौद्धमतानुयायी
v. ' तकनीकी शब्द' का दूसरा नाम लिखिए।
उत्तर-पारिभाषिक शब्द
vi. सिंधु सभ्यता की ईंटों की बनावट का अनुपात क्या था?
उत्तर-लंबाई चौड़ाई और मोटाई का अनुपात 4:2:1 था।
vii. बाइट क्या है? लिखिए ।
उत्तर-कंप्यूटर तथा अंकीय संचार में प्रयुक्त सूचना की आधारभूत इकाई
5. सत्य-असत्य कथन लिखिए- (1x6=6)
i. 'राम की शक्तिपूजा' कविता के रचनाकार निराला हैं।
उत्तर-सत्य
ii. चंपू काव्य के अंतर्गत नाटक एवं प्रहसन आते हैं।
उत्तर-असत्य
iii. शिरीष के वृक्ष काँटेदार होते हैं।
उत्तर-असत्य
iv. लोकोक्ति और मुहावरे समान नहीं है।
उत्तर-सत्य
v. 'जूझ' कहानी गोदान उपन्यास का अंश नहीं है।
उत्तर- सत्य
vi. समाचार लेखन के सात प्रकार होते हैं।
उत्तर- असत्य
6. प्रयोगवाद की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए। (02 अंक)
उत्तर- प्रयोगवाद की विशेषताएं इस प्रकार हैं-
1.नवीन उपमानों का प्रयोग
2. प्रेम भावनाओं का खुला चित्रण
अथवा
छायावादी काव्य की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए।
7. ' कैमरे में बंद अपाहिज करुणा के मुखौटे में छिपी क्रूरता की कविता है -विचार कर लिखिए। (02 अंक)
अथवा
बड़े-बड़े राजा किस पर न्यौछावर होते हैं?
उत्तर- कवि के पास प्रेम महल के खंडहर का अवशेष (भाग) है। संसार के बड़े-बड़े राजा प्रेम के आवेग में राजगद्दी भी छोड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं
8. कोई दो महाकाव्यों के नाम और उनके रचनाकारों के नाम लिखिए। (02 अंक)
उत्तर-
मलिक मुहम्मद जायसी - पद्मावत
तुलसीदास - रामचरितमानस
अथवा
प्रसाद गुण संपन्न कविताओं की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
9. भ्रांतिमान अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (02 अंक)
अथवा
सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर- सोरठा एक मात्रिक छंद है। यह दोहा का ठीक उलटा होता है। इसके विषम चरणों चरण में 11-11 मात्राएँ और सम चरणों (द्वितीय तथा चतुर्थ) चरण में 13-13 मात्राएँ होती हैं। विषम चरणों के अंत में एक गुरु और एक लघु मात्रा का होना आवश्यक होता है।
उदाहरण -
जो सुमिरत सिधि होय, गननायक करिबर बदन।
करहु अनुग्रह सोय, बुद्धि रासि सुभ गुन सदन॥
10. जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अंतर लिखिए ।(02 अंक)
उत्तर-
अथवा
रेखाचित्र और संस्मरण में कोई दो अंतर लिखिए ।
11. अशोक वृक्ष की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।(02 अंक)
उत्तर-
1.अशोक के पेड़ की छाल में फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और एनाल्जेसिक जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो टूटी हुई हड्डियों (Bone Fracture) को जोड़ने में मदद कर सकते हैं
2.अशोक का पेड़ अपने वात संतुलन गुणों के कारण डिसमेनोरिया और मेनोरेजिया जैसे महिला विकारों के प्रबंधन के लिए उपयोगी है।
अथवा
नकली सामान के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? कोई दो तरीके लिखिए।
12. लोकोक्ति और मुहावरे में दो प्रमुख अंतर लिखिए ।
(02 अंक)
अथवा
राजभाषा एवं राष्ट्रभाषा में कोई दो प्रमुख अंतर लिखिए।
उत्तर-
13. शब्द युग्म के बारे में लिखिए। 02
अथवा
'तकनीकी शब्द' के दो उदाहरण लिखिए
]
उत्तर- इन्हें पारिभाषिक शब्द भी कहते हैं। जैसे भौतिक विज्ञान में "गुरुत्वाकर्षण", "वेग", "त्वरण", "आवृत्ति" आदि शब्द। धार्मिक कृत्यों तथा कर्मकाण्ड के लिए भी तकनीकी शब्द प्रयोग किए जाते हैं जैसे "होतृ", "यज्ञ", "जप", "आसन", "भावना", "कर्म", "संकल्प" आदि इस प्रकार के तकनीकी शब्द हैं।
14 रोजी-रोटी की तलाश में आए यशोधर पंत को किसने शरण दी? (02 अंक)
अथवा
ईख से गुड़ ज्यादा निकले इसलिए गांव के अन्य किसान जो तरीका अपनाते थे उसके बारे में लिखिए।
15. इन्टरनेट के दो सकारात्मक उपयोग लिखिए।
(02 अंक)
उत्तर-
1. नियंत्रण स्थापित करना
2.स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस
अथवा
समाचार लेखन की दो बुनियादी बातें लिखिए।
16. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला अथवा हरिवंश राय बच्चन के साहित्य की काव्यगत विशेषताएँ लिखिए- (03 अंक)
(i) दो रचनाएँ (ii) भावपक्ष (ii) साहित्य में स्थान ।
उत्तर- दो रचनाएं-
मधुशाला (1935),
मधुबाला (1936),
भाव पक्ष –
हरिवंश राय बच्चन सामाजिक चेतना की एक सुप्रसिद्ध कवि हैं। उनकी रचनाओं में प्रभावी सामाजिक चित्रण दृष्टिगोचर होता है। हरिवंश राय बच्चन जी प्रेम और सौंदर्य की कवि हैं। अतः इनके साहित्य में श्रृंगार रस के दर्शन होते हैं।
साहित्य में स्थान
निःसन्देह लीकगीतों की धुन में गीतों की रचना करके बच्चन जी ने लोकप्रियता प्राप्त की है। हिन्दी हित्य में हालावाद के स्थापक के रूप में आपका मान्य स्थान है।
17. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर हजारी प्रसाद द्विवेदी अथवा धर्मवीर भारती का साहित्यिक परिचय लिखिए- (03 अंक)
(i) दो रचनाएँ (ii) भाषा शैली (iii) साहित्य में स्थान ।
उत्तर- रचनाएँ-
सूर साहित्य (1936)
हिन्दी साहित्य की भूमिका (1940)
भाषा शैली-
भाषागत विशेषताएं आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी विषयानुकूल भाषा लिखने में सिद्धहस्त हैं। संस्कृत, अपभ्रंश, अंग्रेजी, हिन्दी आदि भाषाओं पर अधिकार होने के कारण इनकी भाषा अत्यन्त समृद्ध है। इनकी भाषा में संस्कृत की तत्सम शब्दावली, तद्भव, देशज तथा अन्य भाषाओं के शब्दों का प्रयोग अत्यन्त कुशलता से हुआ है।
हिन्दी-साहित्य में स्थान-
डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी की कृतियाँ हिन्दी-साहित्य की शाश्वत निधि हैं। उनके निबन्धों एवं आलोचनाओं में उच्चकोटि की विचारात्मक क्षमता के दर्शन होते हैं। हिन्दी-साहित्य-जगत में उन्हें एक विद्वान् समालोचक, निबन्धकार एवं आत्मकथा-लेखक के रूप में ख्याति प्राप्त है। वस्तुत: वे एक महान् साहित्यकार थे।
18. परहित सरिस धर्म नहीं भाई उक्ति का भाव पल्लवन कर लिखिए। (03 अंक)
अथवा
वार्षिक परीक्षा की तैयारी के सन्दर्भ में आपके और आपके पिताजी के बीच के संवाद को लिखिए।
19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश/ काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (03 अंक)
जहाँ भी दो नदियाँ आकर मिल जाती हैं, उस स्थान को अपने देश में तीर्थ' कहने का रिवाज है और यह केवल रिवाज की ही बात नहीं है, हम सचमुच मानते हैं कि अलग-अलग नदियों में स्नान करने से जितना पुण्य होता है, उससे कहीं अधिक पुण्य संगम स्नान में है। किंतु भारत आज जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें असली संगम वे स्थान, वे सभाएँ तथा वे मंच हैं, जिन पर एक से अधिक भाषाएँ एकत्र होती हैं। नदियों की विशेषता यह है कि वे अपनी धाराओं में अनेक जनपदों का सौरभ, अनेक जनपदों के आँसू और उल्लास लिए चलती हैं और उनका पारस्परिक मिलन में वास्तव में उनके आँसू और उमंग, भाव और विचार, आशाएँ और
शंकाएँ समाहित होती हैं। अतः जहाँ भाषाओं का मिलन होता है, यहाँ वास्तव में विभिन्न जनपदों के हृदय ही मिलते हैं, उनके भावों और विचारों का ही मिलन होता है तथा भिन्नताओं में छिपी हुई एकता वहाँ कुछ अधिक प्रत्यक्ष हो उठती है। इस दृष्टि से भाषाओं के संगम आज सबसे बड़े तीर्थ हैं और इन तीर्थों में जो भी भारतवासी श्रद्धा से स्नान करता है, वह भारतीय एकता का सबसे बड़ा सिपाही और संत है।
प्रश्न-
1. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
2. भारतीय एकता का सबसे बड़ा सिपाही कौन है ?लिखिए।
3. उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर सबसे बड़ा तीर्थ आज क्या है ? लिखिए।
अथवा
कुछ भी बन, बस कायर मत बन
ठोकर मार पटक मत माथा
तेरी राह रोकते पाहन
कुछ भी बन, बस कायर मत बन
युद्ध देही कहे जब पामर,
दे न दुहाई पीठ फेर कर
या तो जीत प्रीति के बल पर
कुछ भी बन, बस कायर मत बन
या तेरा पथ चूमे तस्कर
प्रति हिंसा भी दुर्बलता है
पर कायरता अधिक अपावन
कुछ भी बन, बस कायर मत बन
ले-देकर जीना, क्या जीना?
कब तक गम के आँसू पीना?
मानवता ने तुझको सींचा
बहा युगों तक खून-पसीना ।
प्रश्न-
i.उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।
ii.कवि के अनुसार मानवता ने किसको सींचा है?
ii.उक्त काव्यांश का मूल भाव लिखिए।
PDF Download
20. निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ संदर्भ प्रसंग तथा सौन्दर्य बोध सहित लिखिए- (04 अंक)
तिरती है समीर सागर पर
अस्थिर सुख पर दुःख की छाया-
जग के हृदय पर
निर्दय विप्लव की प्लावित माया-
अथवा
कल्पना के रसायनों को पी
बीज गल गया निःशेष,
शब्द के अंकुर फूटे
-पुष्पों से नमित हुआ विशेष ।
21. निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या संदर्भ प्रसंग एवं विशेष सहित लिखिए- (04 अंक)
जाड़े का दिन। अमावस्या की रात ठंडी और काली मलेरिया और हैजे से पीड़ित गाँव भयानक शिशु की तरह थर-थर काँप रहा था। पुरानी और उजड़ी बाँस-फूस की झोंपड़ियों में अंधकार और सन्नाटे का सम्मिलित साम्राज्य ! अंधेरा और निस्तब्धता ! अंधेरी रात चुपचाप आँसू बहा रही थी। निस्तब्धता करुण सिसकियों और आहों को बलपूर्वक अपने हृदय में ही दबाने की चेष्टा कर रही थी। आकाश में तारे चमक रहे थे। पृथ्वी पर कहीं प्रकाश का नाम नहीं। आकाश से टूटकर यदि कोई भावुक तारा पृथ्वी पर जाना भी चाहता तो उसकी ज्योति और शक्ति रास्ते में ही शेष हो जाती थी। अन्य तारे उसकी भावुकता अथवा असफलता पर खिलखिलाकर हँस पड़ते थे।
अथवा
एक-एक बार मुझे मालूम होता है कि यह सिर्फ एक अद्भुत अवधूत है। दुःख हो या सुख, वह हार नहीं मानता न ऊधो का लेना, न माधो का देना। जब धरती और आसमान जलते रहते हैं, तब भी यह हज़रत ना जाने कहाँ से अपना रस खींचते रहते हैं। मौज में आठों याम मस्त रहते हैं। एक वनस्पति शास्त्री ने मुझे बताया कि यह उस श्रेणी का पेड़ है जो वायुमंडल से अपना रस खींचता है। जरूर खींचता होगा। नहीं, तो भयंकर लू के समय इतने कोमल तंतु जाल और ऐसे सुकुमार केसर को कैसे उगा सकता था?
22. आपका नाम मनोज है, आप शासकीय उ.मा.वि. रामपुर, जिला पन्ना के छात्र हैं, अपने विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क से मुक्ति हेतु आवेदन-पत्र लिखिए। (04 अंक)
अथवा
अपने मित्र को वार्षिक पत्रिका में रचना के प्रकाशन की बधाई देते हुए पत्र लिखिए।
23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए- (04 अंक)
i.मेरे सपनों का भारत
ii.समाचार पत्र उपयोगिता और अनुपयोगिता
iii.साहित्य और समाज
iv. संयुक्त परिवार का महत्त्व
v. प्रदूषण कितना घातक ?