Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

रघुवीर सहाय जी का कवि परिचय | Raghuvir Sahay ka kavi Parichay in hindi | रचनाएं और भाव पक्ष कला पक्ष 12th Hindi

रघुवीर सहाय जी का कवि परिचय | Raghuvir Sahay ka kavi Parichay in hindi | रचनाएं और भाव पक्ष कला पक्ष

नमस्कार दोस्तों हमारे वेबसाइट anuragasaticlasses.com  पर आपका स्वागत है आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Raghuvir Sahay जी का कवि परिचय देखेंगे जिसमें हम चर्चा करेंगे इनकी रचनाएं , भाव पक्ष, कला पक्ष और साहित्य में स्थान । परीक्षा की दृष्टि से रघुवीर सहाय जी का कवि परिचय  बहुत ही महत्वपूर्ण है। Raghuvir Sahay जी का कवि परिचय बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है जो कि आपको एक बार में ही याद हो जाएगा। आप इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि उनको भी इस पोस्ट के माध्यम से लाभ प्राप्त हो सके।

रघुवीर सहाय जी का कवि परिचय | Raghuvir Sahay ka kavi Parichay in hindi | रचनाएं और भाव पक्ष कला पक्ष 12th Hindi

कक्षा 12वीं हिन्दी
    कवि परिचय
रघुवीर सहाय 


रचनाएं    हँसो-हँसो जल्दी हँसो, लोग भूल गये है, एक समय था, सीढ़ियों पर धूप में ।

भाव पक्ष

कवि ने समकालीन समाज के मध्यवर्गीय जीवन का यथार्थ चित्रण प्रस्तुत किया है। इन्होने अपने काव्य में मध्यवर्गीय जीवन के तनाव और विडम्बनाओं का वर्णन किया है। रघुवीर सहाय ने अपने काव्य में समकलीन समाज में फैले भ्रष्टाचार का यथार्थ चित्रण किया है। इन्होने लोकतन्त्र में व्याप्त भ्रष्टाचार की प्रत्येक गतिविधि का मार्मिक वर्णन किया है। इनकी अनेक कविताओं में समकालीन सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, विडम्बनाओं के प्रति पैने व्‍यंग्‍य देखने को मिलते हैं।


कला पक्ष

रघुवीर सहाय जी की भाषा शुद्ध साहित्यिक खड़ा बोली है जिसमें संस्कृत के तत्सम, तद्भव और विदेशी भाषाओं के शब्दों का भी समायोजन हुआ है। वास्तव में इनकी भाषा सरल, साफ-सुथरी एवं सधी हुई है। रघुवीर सहाय ने अपनी कृतियों में विभिन्न शैलियों को अपनाया हैं। मुख्य रूप से इनकी शैली व्यंग्यात्मक रही है। इनके काव्य में अनुप्रास, पद्‌मैत्री, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, मानवीकरण इत्यादि अलंकारों का स्वाभाविक प्रयोग हुआ है। इनके कविताओं में अभिधा, लक्षण एवं व्यंजना शब्द-शक्ति का प्रयोग हुआ है। इन्होने अपनी कविताओं में मुक्तक छंद का प्रयोग किया है।

साहित्य में स्थान

रघुवीर सहाय एक लम्बे समय तक याद रखे जाने वाले कवि हैं। हिन्दी साहित्य में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके इस विलक्षण योगदान के लिए साहित्य में उनका स्थान अत्यन्त उच्चकोटि का है।

Watch On Youtube

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website For All Update :-Click Here

Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe