Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th Hindi Chapter-8 he bhukh mat machal ,he mere juhi ke phool jaise ishwar | हे भूख! मत मचल, हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर | प्रश्न-उत्तर Question Answer | आरोह- Aroh

Class 11th Hindi Chapter-8 he bhukh mat machal ,he mere juhi ke phool jaise ishwar | हे भूख! मत मचल, हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर | प्रश्न-उत्तर Question Answer  | आरोह- Aroh

Class 11th Hindi Chapter-8 he bhukh mat machal ,he mere juhi ke phool jaise ishwar | हे भूख! मत मचल, हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर | प्रश्न-उत्तर Question Answer  | आरोह- Aroh

1. ईश्वर के लिए किस दृष्टांत का प्रयोग किया गया है। ईश्वर और उसके साम्य का आधार बताइए । 

उत्तर:- ईश्वर के लिए जूही के फूल का दृष्टांत दिया गया है। ईश्वर और जूही के फूल का साम्य का आधार उसकी सुंदरता, कोमलता एवं महक है। जूही के फूल बहुत छोटे, सुकुमार और मधुर सुगंध वाले होते हैं, उसी प्रकार ईश्वर में भी जूही के फूल की तरह सारे गुण विद्यमान होते हैं । ईश्वर भी अत्यंत सूक्ष्म, कोमल और मधुर गुण वाले होते हैं। जूही के फूल की तरह ईश्वर की सुगंध भी चारों ओर फैली है।


2. 'अपना घर' से क्या तात्पर्य है? इसे भूलने की बात क्यों कही गई है?

उत्तर:- 'अपना घर' से यहाँ तात्पर्य व्यक्तिगत मोह-माया में लिप्त जीवन से है। व्यक्ति इस घर के आकर्षण-जाल में उलझकर ईश्वर प्राप्ति के लक्ष्य में पीछे रह जाता है। कवयित्री ऐसे मोह-माया में लिपटे जीवन को छोड़ने की बात करती है क्योंकि यदि ईश्वर को पाना है तो व्यक्ति को इस जीवन का त्याग करना होगा। ईश्वर भक्ति में सबसे बड़ी बाधा यही होती है। अपने घर को छोड़कर ही ईश्वर के घर में कदम रखा जा सकता है और उसकी उपासना करके उसे पाया जा सकता है। 

3. दूसरे वचन में ईश्वर से क्या कामना की गई है और क्यों?

उत्तर:- दूसरे वचन में ईश्वर के सम्मुख संपूर्ण समर्पण का भाव है। इस वचन में ईश्वर से अपना सब कुछ छीन लेने की बात की गई है। कवयित्री चाहती है कि वह सांसारिक वस्तुओं से पूरी तरह खाली हो जाए, उसे खाने के लिए भीख तक न मिले। ऐसी परिस्थिति आने पर उसका अहंकार भाव नष्ट हो जाएगा, उसे वास्तविकता का ज्ञान हो जाएगा और वह प्रभु भक्ति में समर्पित हो जाएगी।

Watch On Youtube

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website For All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe