Class 11th Hindi Chapter-7 Ghazal | गजल प्रश्न-उत्तर Question Answer | आरोह- Aroh
Class 11th Hindi Chapter-7 Ghazal | गजल प्रश्न-उत्तर Question Answer | आरोह- Aroh
1. आखिरी शेर में गुलमोहर की चर्चा हुई है। क्या उसका आशय एक खास तरह के फूलदार वृक्ष से है या उसमें कोई सांकेतिक अर्थ निहित है? समझाकर लिखें ।
उत्तर:- गुलमोहर एक फूलदार पेड़ है परंतु कविता में 'गुलमोहर' स्वाभिमान के सांकेतिक अर्थ में प्रयुक्त हुआ है। कवि हमें गुलमोहर के द्वारा घर और बाहर दोनों स्थानों पर स्वाभिमान से जीने की प्रेरणा प्रदान करता है और आज़ादी से रहने का अहसास करवाना चाहता है ।
प्रश्न 2: ‘दरख्तों का साया’ और ‘धूप’ का क्या प्रतीकार्थ है?
उत्तर – ‘दरख्तों का साया’ का अर्थ है-जनकल्याण की संस्थाएँ। ‘धूप’ का अर्थ है-कष्ट। कवि कहना चाहता है कि भारत में संस्थाएँ लोगों को सुख देने की बजाय कष्ट देने लगी हैं। वे भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं।
प्रश्न 3: ‘सिल दे जुबान शायर की’ पंक्ति का आशय स्पष्ट करें।
उत्तर – कवि का आशय यह है कि कुशासन के विरोध में जब शायर विरोध करता है तो उसे कुचल दिया जाता है। उसकी रचनाओं पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। सत्ता अपने खिलाफ विद्रोह का स्वर नहीं सुनना चाहती।
प्रश्न 4. उम्रभर के लिए पलायन क्यों करना चाहता है?
उत्तर- गजल कविता में कवि उम्रभर के लिए पलायन इसलिए करना चाहता है क्योंकि कवि के अनुसार नेताओं ने घोषणा की थी कि देश के हर घर को चिराग से रोशन कर देंगे अर्थात् देश के हर नागरिक को हर तरह की सुख सुविधा उपलब्ध कराएंगे। किन्तु ऐसा नहीं हुआ
इसलिए गजल कविता में कवि उम्रभर के लिए पलायन करना चाहता है
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥 | |
♦️ Subscribe YouTube Channel :- | Click Here |
♦️ Join Telegram Channel :- | Click Here |
♦️ Follow Instagram :- | Click Here |
♦️ Facebook Page :- | Click Here |
♦️ Follow Twitter :- | Click Here |
♦️ Website For All Update :- | Click Here |