MP Board Class 12th Economics Purv Abhyas Prashn Patra Full Solution Set-A 2024 | कक्षा 12वी अर्थशास्‍त्र प्री बॉर्ड पूर्व अभ्‍यास पेपर सोल्यूशंस 2024| पूर्व अभ्यास पेपर कक्षा 12वीं 2024

 MP Board 12th Economics Set-A Pre Board Purv Abhyas Paper Full Solution 202३-2४ PDF Download

एमपी बोर्ड प्रैक्टिस परीक्षा 2024 – मध्य प्रदेश अर्धवार्षिक परीक्षा में समाप्त हो गई हैं तथा 22 दिसंबर 2023 तक रिजल्ट भी जारी करने की घोषणा की गई है। इसके ठीक 48 दिनों बाद एमपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ है। इस वर्ष कक्षा 10वीं 12वीं के प्री बोर्ड परीक्षा न होने के कारण Mp Board Practice Paper (पूर्व अभ्‍यास पेपर) 2024 का आयोजन किया जा रहा है यह परीक्षा कक्षा नवमी से 12वीं तक की विद्यार्थियों के लिए है इस परीक्षा का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाना है।

MP Board Class 12th Economics Purv Abhyas Prashn Patra Full Solution Set-A 2024 | कक्षा 12वी अर्थशास्‍त्र प्री बॉर्ड पूर्व अभ्‍यास पेपर सोल्यूशंस 2024|  पूर्व अभ्यास पेपर कक्षा 12वीं 2024
MP Board Pre Board Practice (Purv Abhyas) Paper 2024 PDF से आपको पढ़ना चाहिए या नहीं-

अगर आप यह सोच रहे हो कि मुझे MP Board Pre Board Practice (Purv Abhyas) Paper 2024 PDF से पढ़ना चाहिए या फिर नहीं पढ़ना चाहिए तो यह सवाल आपके मन में अवश्य ही आएगा, इसके लिए हम यहां पर आपको बताना चाहेंगे – किसी भी बोर्ड परीक्षा में या किसी भी पेपर में अच्छे नंबर लाने के लिए उस पेपर से संबंधित सैंपल पेपर का रिवीजन करना बहुत आवश्यक है। यहां पर यह पेपर बोर्ड के द्वारा जारी किए गए हैं तो आपको एक बार अवश्य सभी पेपर का रिवीजन करना चाहिए। MP Board Practice Pre Board Purv Abhyas Paper 2024 PDF को पढ़कर आप अवश्य ही अच्छे नंबर प्राप्त करोगे।

Class 12th Economics Purv Abhyas Prashn Patra Full Solution MP Board

जनवरी 2024 में आयोजित एमपी बोर्ड प्रैक्टिस परीक्षा 2024 के अंतर्गत कक्षा 12वीं  के  विद्यार्थियों को परीक्षा दिनांक 8/01/2024 को अभ्यास प्रश्न विषय शिक्षक द्वारा कराए जाएंगे। तथा प्रश्न पत्रों का मूल्यांकन भी विषय शिक्षक के द्वारा किया जाएगा तथा विद्यार्थियों द्वारा जो भी त्रुटि रहेगी उसकी पूर्णता तुरंत ही विषय शिक्षक द्वारा किया जाएगा। अभ्यास प्रश्न पत्रों को विद्यार्थी घर भी लेकर जा सकते हैं और उसे हल करके अगले दिन अपने विषय शिक्षक को दिखाएंगे विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कॉपियां भी उपलब्ध की जाएगी।


MP Board Purv Abhyas Prashn Patra Pattern 2024

MP Board Practice Paper Pattern 2024 – एमपी बोर्ड में जनवरी 2024 में आयोजित होने वाली प्रेक्टिस परीक्षा में बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का नवीन पैटर्न फॉलो किया जाएगा जिस प्रकार से एमपी बोर्ड की परीक्षा में नया पैटर्न अपनाया गया है इस तरह से प्रेक्टिस परीक्षा में भी बोर्ड पैटर्न का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे विद्यार्थी आने वाले बोर्ड परीक्षा में और अच्छे से प्रश्न पत्र को समझ सकें तथा बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

एमपी बोर्ड प्रैक्टिस परीक्षा 2024 पेपर कैसे बनेंगे

एमपी बोर्ड प्रैक्टिस परीक्षा 2024 के प्रश्न पत्र का निर्माण मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय DPI के द्वारा किया जाएगा। डीपी के द्वारा प्रश्न पत्र तैयार करके ऑनलाइन सभी संस्थाओं में भेजे जाएंगे तथा प्रश्न पत्र के दो-दो सेट विद्यालय में भी बनाने की तैयारी चल रही है। Mp Board Practice Paper 2024 से संबंधित विभिन्न दिशा निर्देश सभी संस्थाओं के प्राचार्य को दे दिया गया है।

MP Board Practice (Purv Abhyas) Economics Set-A Paper Full Solution 2023-24 Pdf Download 

एमपी बोर्ड प्रैक्टिस (पूर्व अभ्‍यास) अर्थशास्‍त्र सेट-ए पेपर फुल साेेेेेेेेल्यूूूशंस 2024 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आपको दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। दिए गए लिंक के माध्यम से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं कक्षा 12th के MP Board Practice Purv Abhyas Economics Set A Paper Solution 2023-24 Pdf Download  करने के लिए लिंक नीचे दी गई हैं।

कक्षा 12वीं अर्थशास्‍त्र 

अभ्‍यास प्रश्‍न पत्र सेट-ए  सॉल्‍यूशन

Anurag Asati Classes

Like,                                        Share,                      Subscribe the Youtube channel

प्र.6 कुल उपयोगिता का अर्थ लिखिए।

उत्‍तर -  उत्पादित सभी ईकाइयो की उपयोगिता को जोड़ दिया जाए तो मिलने वाली उपयोगिता कुल    उपयोगिता कहलाती है।

                        अथवा

       सीमान्त उपयोगिता का अर्थ लिखिये

उत्‍तर -  जब व्यक्ति किसी वस्तु का उपयोग करता है तो वह के एक बाद दूसरी, दूसरी के बाद तीसरी, तीसरी के   बाद चौथी इस प्रकार उपभोग करता जाता है। इसी प्रकार किसी समय विशेष पर उपयोग की जाने  वाली अन्तिम ईकाई को ही सीमांत इकाई या उससे प्राप्त होने वाली उपयोगिता कहलाती है।

Like                                            Share                                                 

Subscribe Anurag Asati Classes


प्र.7अनाधिमान वक्र किसे कहते हैं?

 उत्‍तर -  अनाधिमान वक्र दो वस्तुओं के ऐसे संयोगो का ग्राफीय, निरूपण है जो कि उपभोक्ता को समान संतुष्टि प्रदान करते है। अनाधिमान वक्र की तटस्थता वक्र और उदासीनता वक्र भी कहा जाता है। अनाधिमान तक विश्लेषण क्रमवाचक उपयोगिता पर आधारित है इसमे उपयोगिता को सांख्यिकी रूप मे नही मापा जाता है।

                        अथवा

     अनधिमान मानचित्र किसे कहते है?

उत्‍तर -एक अनधिमान मानचित्र अबधिमान वक्रो का समूह है जो संतुष्टि के विभिन्न स्तरो का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

प्र.8 बजट रेखा किसे कहते हैं?

 उत्‍तर - बजट रेखा दो वस्तुओं के सभी संभावित संयोजनों का चित्रमय प्रतिनिधित्व है जिसे दी गई आय और कीमतों के साथ खरीदा जा सकता है जैसे कि इनमें से प्रत्येक संयोजन की लागत उपभोक्ता की धन आय के बराबर हो। इसलिए बजट रेखा को मूल्य रेखा, मूल्य अवसर रेखा और उपभोग संभावना वक्र भी कहा जाता है।

अथवा

       मांग का अर्थ लिखिए ?

उत्‍तर – माँग (demand) किसी माल या सेवा की वह मात्रा होती है जिसे उस माल या सेवा के उपभोक्ता भिन्न कीमतों पर खरीदने को तैयार हों। आमतौर पर अगर कीमत अधिक हो तो वह माल/सेवा कम मात्रा में खरीदी जाती है और यदि कीमत कम हो तो अधिक मात्रा में। इसलिए अक्सर किसी क्षेत्र के बाज़ार में किसी माल/सेवा की माँग को उसके माँग वक्र (demand curve) के रूप में दर्शाया जाता है।

 

प्र.9 उत्पादन फलन किसे कहते है?

उत्‍तर - उपादानों (Inputs) एवं उत्पादनों (outputs) के फलनात्मक संबंध को उत्पादन फलन कहा जाता है। उत्पादन फलन हमें यह बताता है कि समय की एक निश्चित अवधि में उपादानों के परिवर्तन से उत्पादन के आकार में किस प्रकार और कितनी मात्रा में परिवर्तन होता है। इस प्रकार उपादानों की मात्रा और उत्पादन की मात्रा के भौतिक संबंध को उत्पादन फलन कहा जाता है। इसे गणितीय रूप में इस प्रकार प्रकट किया जा सकता है-
Q=f(L,K,M,I,V,E)
जहाँ Q= वस्तु X का भौतिक उत्पादन एवं f= फलन है।
L= श्रम आदान, K= पूँजी आदान, M= भूमि दान, I= कच्चा माल,V = पैमाने के प्रतिफल, E =कार्यकुशलता।
वाटसन के अनुसार-"एक फर्म के भौतिक उत्पादन और उत्पादन के भौतिक साधनों के संबंध को उत्पादन फलन कहा जाता है।"

अथवा

     अल्पकाल तथा दीर्घकाल किसे कहते है,

उत्‍तर -  अल्पकाल :- वह समयावधि जिसमे केवल परिवर्तनशील साधनों को ही परिवर्तित किया जा सकता है।

     दीर्घकाल :-  वह संमयावधि जिसमे उत्पादन के सभी साथनो को परिवर्तित किया जा सकता हैं।

Like                                            Share                                                 

Subscribe Anurag Asati Classes


प्र.10  स्थिर लागत किसे कहते हैं?

उत्‍तर - स्थिर लागत वह लागत होती है जिनको अल्पकाल में  उत्पादन की मात्रा के साथ परिवर्तित नहीं किया जा सकता इन लागतों को दीर्घकाल में परिवर्तित किया जाता है स्थिर लागत कहलाती है। उत्पादन बंद होने पर ये लागत वहन करनी पड़ती है।

अथवा

     परिवर्तनशील लागत किसे कहते हैं?

 उत्‍तर -परिवर्तनशील लागत वह लागत होती है जिनको अल्पकाल मे उत्पादन की मांत्रा के साथ परिवर्तित किया    जा सकता है उत्पादन बंद हो जाने पर परिवर्तनशील लागते शून्य हो जाती है।

Full Solution PDF Download

Click this Poster 👇👇👇




MP Board All Subjects Practice (Purv Abhyas) Paper Solution 2023-24 Pdf Download 

एमपी बोर्ड प्रैक्टिस पेपर (पूर्व अभ्‍यास पेपर) सोल्‍यूशंस 2024 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आपको दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा । दिए गए लिंक के माध्यम से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं । 

कक्षा 12th के MP Board Practice (Purv Abhyas) Paper All Subject All Set Solution 2023-24 Pdf Download करने के लिंक पर क्लिक करें। 

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website For All Update :-Click Here
Powered by Blogger.