Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 12th Political Science 2 marks Top 50 Important Question Answer in Hindi || कक्षा 12वीं राजनीति शास्‍त्र 2 अंकीय टॉप 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Exam 2024

 हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 12वीं राजनीति शास्‍त्र 2 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 12th Political Science 2 marks Top 50 Important Question Answer in Hindi || कक्षा 12वीं राजनीति शास्‍त्र 2 अंकीय टॉप 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Exam 2024

कक्षा 12वींं राजनीति शास्‍त्र
                       2 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

2 अंक वाले प्रश्न उत्‍तर सहित

1. द्वि-ध्रुवीयता का अर्थ लिखिए।

उत्तर - द्वि-ध्रुवीयता का अर्थ ऐसी व्यवस्था से है, जिसमें दो शक्तियों का अस्तित्व होता है।

2. बर्लिन की दीवार किसका प्रतीक थी?

उत्तर - बर्लिन की दीवार शीतयुद्ध का प्रतीक थी।

3. आतंकवाद क्या है?

उत्तर - आतंक की गतिविधियों को आतंकवाद कहा जाता है। सामान्य रूप से जब एक समूह का संगठन अपनी माँगों को मनवाने के लिए बम विस्फोट, जहाजों का अपचालन तथा अनावश्यक रूप से जान-माल की हानि करता है, तो उसे आतंकवाद की घटना कहा जा सकता है।

4. वे कौन-सी महामारियाँ हैं जो अप्रवास, व्यवसाय और - पर्यटन के माध्यम से फैलती हैं?

उत्तर - एड्स, बर्ड फ्लू, सार्स, कोविड-19 आदि ऐसी - महामारियाँ हैं जो अप्रवास, व्यवसाय और पर्यटन के माध्यम से फैलती हैं।

5. साझी संपदा प्रबंधन क्या है? लिखिए।

उत्तर - विश्व की साझी विरासत उन संसाधनों को कहते हैं जिन पर किसी एक का नहीं बल्कि पूरे समुदाय का स्वामित्व होता है। विश्व के कई हिस्से और क्षेत्र एक राज्य की संप्रभुता से बाहर होते हैं। इसलिए साझे तौर पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा उनका प्रबंधन किया जाता है। इन्हें वैश्विक संपदा की साझी विरासत कहा जाता है। इसमें पृथ्वी का वायुमंडल, अंटार्कटिका, समुद्री सतह व बाहरी अंतरिक्ष शामिल हैं।

6. पर्यावरण सुरक्षा हेतु दो सुझाव दीजिए।

उत्तर - 1. पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जनसंख्या को नियन्त्रित करना अत्यावश्यक है। वन संरक्षण के साथ-साथ वन्य जीवन का संरक्षण करना आवश्यक है।

2. कारखानों को चलाने के लिए ऐसे ईंधन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए जिससे जहरीली गैसें व धुआँ निकलकर वायुमण्डल को प्रदूषित करें।

7. वैश्वीकरण ( भूमण्डलीकरण) की दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर - 1. वस्तुओं और सेवाओं का बिना अवरोध के एक- दूसरे के देशों में आदान-प्रदान ।

2. अंतर्राष्ट्रीय बाजार का प्रादुर्भाव एवं राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का विश्व की अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण।

8. वैश्वीकरण का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा? इसे समझाइए।

उत्तर - वैश्वीकरण का भारत पर मिला-जुला प्रभाव पड़ा। जहाँ एक ओर वैश्वीकरण के कारण भारत पूरे विश्व से जुड़ चुका है। भारत में सूचना-संचार प्रौद्योगिकी तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्र में असाधारण रूप से विस्तार हुआ है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, आयात- निर्यात, संवृद्धि दर में आशातीत वृद्धि हुई है। वहीं दूसरी ओर वैश्वीकरण से आर्थिक असमानता बढ़ी है, अमीर अधिक अमीर तथा गरीब अधिक गरीब होते जा रहे हैं।

9. एक दलीय प्रभुत्व के लाभ लिखिए।

उत्तर - 1. इसमें सत्तारूढ़ दल की स्थिति अत्यधिक सुदृढ़ होती है तथा वह स्वतन्त्र रूप से शासन को संचालित कर सकता है। 2. एक दलीय प्रभुत्व प्रणाली में शासन में स्थायित्व रहता है तथा राष्ट्रीय नीतियों में व्यापक बदलाव नहीं किए जाते जिससे उनमें निरन्तरता बनी रहती है।

10. एक दलीय प्रभुत्व की हानियाँ लिखिए।

उत्तर - 1. एक दलीय प्रभुत्व व्यवस्था लोकतन्त्र की सफलता एवं विकास हेतु अनुचित है। 2. इसमें प्रभुत्वशाली दल, शासन का संचालन तानाशाही तरीकों से करने लगते हैं जिससे शक्ति का दुरुपयोग होता है।

11. 'बॉम्बे प्लान' क्या था ? लिखिए।

उत्तर - 1944 में उद्योगपतियों का एक तबका एकजुट हुआ इस समूह ने देश में नियोजित अर्थव्यवस्था चलाने का एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार किया। इसे 'बॉम्बे प्लान' कहा जाता है। 'बॉम्बे प्लान' की मंशा थी कि सरकार औद्योगिक तथा अन्य आर्थिक निवेश के क्षेत्र में कदम उठाये एवं देश नियोजित अर्थव्यवस्था पर चले।

12. हरित क्रांति के दो सकारात्मक परिणाम लिखिए।

उत्तर - 1. इस क्रांति से खेतिहर पैदावर में सामान्य किस्म का इज़ाफ़ा हुआ (ज्यादातर गेहूँ की पैदावार बढ़ी) और देश में खाद्यान्न की उपलब्धता में बढ़ोत्तरी हुई।

2. हरित क्रांति के कारण वर्षा के पानी को संचित करने के लिए बाँधों का निर्माण किया गया जिससे कई लोगों को रोजगार मिला।

13. दल-बदल क्या है? लिखिए।

उत्तर - जब कोई प्रतिनिधि किसी विशेष दल के चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव लड़े तथा जीतने के बाद उस दल को छोड़कर किसी दूसरे दल में शामिल हो जाए, तो इसे दल-बदल, कहते हैं।

14. 'आयाराम गयाराम' जुमले को किससे जोड़ा गया ?

उत्तर - ' आयाराम गयाराम' का किस्सा सन् 1967 में हुआ। गया लाल नामक व्यक्ति हरियाणा के पलवल जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे। इन्होंने एक ही दिन में - तीन बार पार्टी बदली पहले ये कांग्रेस को छोड़कर यूनाइटेड फ्रंट में गए, फिर थोड़ी देर में कांग्रेस में वापस आए, करीब 2 घंटे बाद पुनः यूनाइटेड फ्रंट में चले गए और बाद में कांग्रेस में पुनः वापस आ गए, इसे ही आयाराम गयाराम कहा जाता है।

15. लोकतंत्र क्या है?

उत्तर - लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपने प्रतिनिधियों का चयन करती है, ये प्रतिनिधि जनता के हितों को ध्यान में रखकर कानून बनाते हैं तथा जनता की इच्छा तक अपने पद पर रहते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇


16. प्रेस सेंसरशिप क्या है?

उत्तर - आपातकालीन प्रावधानों के अन्तर्गत सरकार ने प्रेस की आजादी पर रोक लगा दी। समाचार पत्रों को कुछ भी छापने के पहले अनुमति लेना आवश्यक था। इसे प्रेस सेंसरशिप के नाम से जाना जाता है।

17. 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' क्या था ? लिखिए।

उत्तर - जून, 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में की गई सैन्य कार्यवाई को ऑपरेशन ब्लू स्टार के नाम से जाना जाता है।

18. क्षेत्रीय आकांक्षाएँ क्या हैं? समझाइए।

उत्तर - क्षेत्र विशेष के लोगों द्वारा अपने विशिष्ट धर्म, सांस्कृतिक विशेषताओं आदि के आधार पर की जाने वाली विशिष्ट माँग को क्षेत्रीय आकांक्षाएँ कहा जाता है।

19. इण्डिया (1.N.D.I.A) गठबंधन का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर - भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन (In- dian National Developmental Inclusive Alliance).

20. बामसेफ का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर - बामसेफ का पूरा नाम - Back ward and Minority Communities Employees Federation (पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ)।

21. सोवियत प्रणाली क्या थी?

उत्तर - सोवियत प्रणाली समाजवादी व्यवस्था के साथ ही समस्या मूलक समाज और समाजवाद के आदर्शों पर आधारित थी। यह निजी सम्पत्ति की संस्था का विरोध करके समाज को समानता के सिद्धान्त पर व्यवस्थित करना चाहती थी। त

22. दूसरी दुनिया के देश किसको कहा गया ? इसका नेतृत्व कौन कर रहा था ?

उत्तर - दूसरी दुनिया के देश समाजवादी देशों को कहा जाता है, इसका नेतृत्व सोवियत संघ कर रहा था।

23. सुरक्षा की अपरम्परागत धारणा क्या है?

उत्तर - सुरक्षा की अपरम्परागत धारणा का सम्बन्ध केवल बाहरी खतरे से ही नहीं, बल्कि अन्य खतरनाक खतरों एवं घटनाओं से भी है, जैसे- प्राकृतिक आपदा, आतंकवाद, महामारी तथा नई-नई बीमारियाँ ।

24. मानवाधिकार किसे कहते हैं?

उत्तर - मानवाधिकार से तात्पर्य उन अधिकारों से है जिनके बिना मनुष्य अपना जीवन-यापन नहीं कर सकता और अपने मानवीय गुणों यथा बुद्धि और विवेक तथा इसी प्रकार के अन्य सद्गुणों का विकास नहीं कर सकता।

25. क्योटो प्रोटोकॉल क्या है?

उत्तर - क्योटो प्रोटोकॉल एक अन्तर्राष्ट्रीय संधि है, जिसे ग्लोबल वार्मिंग द्वारा हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए बनाया गया है।

26. भू-जल संकट के दो कारण लिखिए।

उत्तर - भू-जल संकट के दो कारण निम्न हैं -

1. जल-स्त्रोतों का प्रदूषण,

2. भू-जल का अति दोहन ।

27. W.S.F. क्या है? अर्थ लिखिए।

उत्तर - W.S.F. विश्व सामाजिक मंच नागरिक समाज संगठनों की एक वार्षिक बैठक है जिसे पहली बार ब्राजील में आयोजित किया गया। यह मंच वैश्वीकरण के समकालीन नजरिए को चुनौती देकर एक वैकल्पिक भविष्य के विकास के लिए आत्म- सचेत प्रयास करता है।

28. वैश्वीकरण क्या है?

उत्तर - वैश्वीकरण से आशय सम्पूर्ण विश्व के परस्पर सहयोग एवं समन्वय से एक बाजार के रूप में कार्य करने से है। वैश्वीकरण की प्रक्रिया के अन्तर्गत वस्तुओं एवं सेवाओं के एक देश से दूसरे में आने एवं जाने के अवरोधों को समाप्त कर दिया जाता है। इससे सम्पूर्ण विश्व में बाजार शक्तियाँ स्वतंत्र रूप से कार्य करने लगती हैं और परिणामस्वरूप वस्तुओं की कीमत सभी देशों में लगभग समान हो जाती है तथा सम्पूर्ण विश्व के बाजारों का एकीकरण हो जाता है।

29. एक दल के प्रभुत्व से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - एक दल के प्रभुत्व से आशय बहुदलीय व्यवस्था के अन्तर्गत किसी एक दल की प्रधानता से है। इस व्यवस्था में यद्यपि अन्य कई दल होते हैं परन्तु उनका राजनीतिक महत्त्व नहीं होता क्योंकि लोगों का उन्हें अधिक समर्थन प्राप्त नहीं होता है। ऐसी व्यवस्था में मतदाता केवल एक ही दल को अधिक महत्त्व देते हैं।

30. पहला आम चुनाव क्यों 'इतिहास का सबसे बड़ा जुआ' कहलाया ?

उत्तर - पहला आम चुनाव मतदाताओं की बड़ी संख्या और सार्वभौम मताधिकार के कारण 'इतिहास का सबसे बड़ा जुआ' कहलाया।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇


31. हरित क्रान्ति क्या है?

उत्तर - हरित क्रान्ति से आशय कृषि उत्पादन में हुई उस तीव्र वृद्धि से है, जो अधिक उपज देने वाले बीजों, रासायनिक उर्वरकों व नई तकनीक के प्रयोग के परिणामस्वरूप हुई है। इस हरित क्रान्ति के फलस्वरूप फसलों की उत्पादकता में काफी वृद्धि हुई है। भारतीय कृषि में उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और आन्ध्रप्रदेश में गेहूँ व चावल का अधिक उत्पादन उन्नत किस्म के बीजों को देन है।

32. नियोजन का अर्थ एवं परिभाषा बताइए।

उत्तर - नियोजन - किसी भी कार्य को सोच-समझकर योजनाबद्ध तरीके से करना ही नियोजन कहलाता है।

परिभाषा - डी.जी.एच. कोल के अनुसार, "नियोजन का अर्थ उत्पादन के उपलब्ध साधनों के उचित वितरण की योजना सुनिश्चित करना है।"

33. गैर कांग्रेसवाद क्या था?

उत्तर - गैर कांग्रेसवाद एक राजनीतिक अलगाव था जो मुख्यतः कांग्रेस का विरोधी था और उसे सत्ता से अलग करने के लिए समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

34. 1960 के दशक को खतरनाक दशक क्यों कहा जाता है?

उत्तर - 1960 के दशक को 'खतरनाक' दशक कहा जाता है क्योंकि राजनीतिक स्तर पर पं. जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु, 1966 में उनके उत्तराधिकारी श्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु तथा भारत को दो युद्धों का सामना करना पड़ा। 1962 में चीन ने तथा 1965 में पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण किया। इसी दशक में भारत में भारी खाद्यान्न संकट पैदा हुआ।

35. 42वाँ संविधान संशोधन क्या है?

उत्तर - 42वाँ संविधान संशोधन इंदिरा गाँधी सरकार के दौरान सन् 1976 में हुआ। इस संशोधन के द्वारा संविधान में तीन नए शब्द समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखण्डता को जोड़ा गया तथा स्वर्ण सिंह कमेटी की सिफारिश के आधार पर दस मौलिक कर्तव्यों को भी जोड़ा गया।

36. नौकरशाही क्या है?

उत्तर - नौकरशाही उस व्यवस्था को कहते हैं जिसके अंतर्गत सरकारी कार्यों का संचालन एवं निर्देशन उन व्यक्तियों के हाथों में होता है जो प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए नियुक्त किए जाते हैं।

37. राष्ट्रवाद क्या है?

उत्तर - राष्ट्रवाद यह विश्वास है कि लोगों का एक समूह इतिहास, परम्परा, भाषा, जातीयता या जातिवाद और संस्कृति के आधार पर स्वयं को एकीकृत करता है।

38. क्षेत्रीय असंतुलन का क्या अर्थ है? समझाइए।

उत्तर - क्षेत्रीय असंतुलन का अर्थ यह है कि भारत के विभिन्न राज्यों तथा क्षेत्रों का विकास एक जैसा नहीं है। कुछ राज्यों का आर्थिक विकास बहुत अधिक हुआ है और वहाँ के लोगों का जीवन-स्तर भी ऊँचा है जबकि कुछ राज्यों का विकास बहुत कम हुआ है तथा वहाँ के लोगों का जीवन-स्तर भी बहुत निम्न स्तर का है।

39. सन् 1989 के बाद भारतीय राजनीति में हुए बदलावों का वर्णन कीजिए।

उत्तर - 1. 1989 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार - 1989 से 1992 के बीच होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाओं में सबसे प्रमुख घटना 1989 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार है।

2. मण्डल मुद्दे का उदय इस समय की दूसरी महत्त्वपूर्ण घटना मण्डल मुद्दे का पुनः उभरना था। 1990 में वी.पी. सिंह की सरकार ने मण्डल आयोग की सिफारिशों को लागू किया, जिसके विरोध में देशभर में हिंसक प्रदर्शन भी हुए।

40. मंडल आयोग की कोई दो सिफारिशें लिखिए।

उत्तर - 1. पिछड़ी जातियों को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। केन्द्र तथा राज्य सरकारों द्वारा संचालित सभी वैज्ञानिक, तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों में पिछड़ी जातियों के लिए 27% सीटें आरक्षित की जाएँ।

 2. पिछड़े वर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा अलग से वित्तीय संस्थानों की स्थापना की जाए।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे जाऍं 👇👇

41. 'शॉक थेरेपी' की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर - 1. देश में पूँजीवादी अर्थव्यवस्था तथा निजी स्वामित्व का होना।

2. राज्य की संपदा का निजीकरण होना तथा सामूहिक फार्म को निजी फार्म में बदलना ।

42. रूस के साथ किन-किन देशों की सीमाएँ मिलती हैं?

उत्तर - रूस के साथ नार्वे, फिनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जार्जिया, अजरबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया की सीमाएँ मिलती हैं।

43. B.W.C. एवं C.W.C. क्या है?

उत्तर - B.W.C. (Biological Weapons Convention) जैविक हथियार समझौता।

C.W.C. (Chemical Weapons Convention) रासायनिक हथियार समझौता।

44. निःशस्त्रीकरण क्या है?

उत्तर - सैनिक शक्ति से सम्बन्धित किसी भी तरह के नियन्त्रण अथवा प्रतिबन्ध लगाने के कार्य को निःशस्त्रीकरण कहा जाता है। निःशस्त्रीकरण से हथियारों की सीमा निश्चित करने या उन पर नियन्त्रण करने या उन्हें कम करने का विचार प्रकट होता है।

45. रियो पृथ्वी सम्मेलन क्या है? इसके परिणाम लिखिए।

उत्तर - रियो पृथ्वी सम्मेलन 1992 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुआ था, यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र संघ का पर्यावरण और विकास के मुद्दे पर केन्द्रित सम्मेलन था; इसे पृथ्वी सम्मेलन भी कहा जाता है।

रियो पृथ्वी सम्मेलन के निम्न परिणाम निकले -

1. वैश्विक राजनीति के दायरे में पर्यावरण को लेकर एक ठोस रूप दिया। उत्तरी देशों की मुख्य चिंता ओजोन परत में छेद व वैश्विक तापवृद्धि को लेकर थी।

2. जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और वानिकी के संबंध में कुछ नियम निर्धारित किए गए।

46. मूलवासियों को सबसे बड़ा खतरा क्या है?

उत्तर - मूलवासियों के अस्तित्व को सबसे बड़ा खतरा उनके लुप्त होने का है।

47. वैश्वीकरण में प्रौद्योगिकी का क्या योगदान है?

उत्तर - 1990 के दशक में आई प्रौद्योगिकी क्रांति ने विश्व को एक छोटा गाँव बना दिया है। प्रौद्योगिकी के साधनों के कारण ही विश्व के विभिन्न भागों में विचार, पूँजी, वस्तुओं और लोगों की आवाजाही आसान हो गई है। अत: कहा जा सकता है कि वैश्वीकरण में प्रौद्योगिकी का बहुत अधिक योगदान है।

48. वैश्वीकरण का छोटे उत्पादकों पर क्या प्रभाव पड़ा है?

उत्तर - वैश्वीकरण का छोटे उत्पादकों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा है। छोटे उत्पादकों अर्थात् लघु उद्योगों में उत्पादन लागत अधिक आती है तथा वस्तु का मूल्य अधिक रहता है। इस प्रक्रिया से विदेशी उत्पादित माल से प्रतियोगिता करने में छोटे उत्पादक (उद्योग) सक्षम नहीं होते। परिणामस्वरूप अनेक छोटे उद्योग बंद हो गये।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

49. गठबन्धन सरकारें एकदलीय सरकारों की तुलना में किस प्रकार अधिक लोकतांत्रिक सिद्ध होती हैं?

उत्तर - गठबन्धन सरकारें निम्नलिखित कारणों से एकदलीय सरकारों की तुलना में अधिक लोकतांत्रिक सिद्ध होती हैं -

1. लोकतंत्र को बढ़ावा - गठबन्धन सरकार में कई दलों एवं विचारधाराओं के लोग शामिल होते हैं, जिससे लोकतंत्र को बढ़ावा मिलता है।

2. अधिकांश वर्गों को प्रतिनिधित्व - गठबन्धन सरकार में देश के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व प्राप्त हो जाता है।

50. भारत की लोकतांत्रिक राजनीति किस सिद्धांत पर आधारित है?

उत्तर - भारत की लोकतांत्रिक राजनीति इस सिद्धांत पर आधारित है कि सभी धार्मिक समुदाय किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन कोई भी राजनीतिक दल धार्मिक समुदाय पर आधारित दल नहीं होगा।

यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 12वीं राजनीति शास्‍त्र के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के राजनीति शास्‍त्र के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe