Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 12th Geography 2 marks Top 50+ Important Question Answer in Hindi || कक्षा 12वीं भूगोल 2 अंकीय टॉप 50+ अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Exam 2024

  हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 12वीं भूगोल 2 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 12th Geography 2 marks Top 50+ Important Question Answer in Hindi || कक्षा 12वीं भूगोल 2 अंकीय टॉप 50+ अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Exam 2024



कक्षा 12वींं भूगोल
                       2 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

2 अंक वाले प्रश्न उत्‍तर सहित

 1. मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।

उत्तर - एलन. सी. सेम्पल के अनुसार, "मानव भूगोल क्रियाशील मानव एवं गतिशील पृथ्वी के परिवर्तनशील सम्बन्धों का अध्ययन है।"

2. नवनिश्चयवाद क्या है? लिखिए

उत्तर - नवनिश्चयवाद विचारधारा का अर्थ है कि अगर मानव प्राकृतिक नियमों का अनुपालन करे तो मानव जाति प्रकृति पर विजय प्राप्त कर सकती है।

3. जन्मदर क्या है?

उत्तर - एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों की संख्या पर जितने बच्चों का जन्म होता है, उसे जन्मदर कहते हैं।

4. प्रवास किसे कहते हैं? प्रवास के कारक बताइये।

उत्तर - एक स्थान से दूसरे स्थान पर जनसंख्या के स्थानांतरण को प्रवास कहते हैं, प्रवास के दो कारक निम्न हैं - (i) प्रतिकर्ष कारक, (ii) अपकर्ष कारक।

5. मानव विकास सूचकांक के नाम लिखिए।

उत्तर - मानव विकास सूचकांक के तीन मूलभूत क्षेत्र - 1. स्वास्थ्य 2. शिक्षा तथा 3. संसाधनों तक पहुँच है।

6. मानव विकास में सतत् पोषणीयता से क्या आशय है?

उत्तर - मानव विकास के लिए प्रत्येक पीढ़ी को समान सतत् पोषणीय अवसरों की आवश्यकता होती है। अत: प्रत्येक पीढ़ी का कर्त्तव्य है कि वह अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए अवसरों व विकल्पों की उपलब्धता सुनिश्चित कर उन्हें शिक्षित करे, इसी को मानव विकास में सतत् पोषणीयता कहते हैं।

7. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार क्या है?

उत्तर- जब व्यापार दो या दो से अधिक देशों के बीच होता है, तो उसको अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहते हैं। इसमें बेचने वाला और खरीदने वाला अलग-अलग देश के निवासी होते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

8. व्यापार संतुलन क्या है? लिखिए।

उत्तर- यदि कोई देश निर्यात व्यापार से जितना धन प्राप्त करता है, उतना ही आयात व्यापार में व्यय करता है तो उस देश का व्यापार 'संतुलित व्यापार' (व्यापार सन्तुलन) कहा जायेगा। इसके दो प्रकार हैं- अनुकूल व्यापार संतुलन और प्रतिकूल व्यापार संतुलन।

9. चिकित्सा पर्यटन किसे कहते हैं? इसके दो लाभ लिखिए।

उत्तर - जब चिकित्सा उपचार को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन गतिविधि से सम्बद्ध कर दिया जाता है, तो उसे सामान्यतः चिकित्सा पर्यटन कहा जाता है।

लाभ - 1. विकासशील देशों को चिकित्सा पर्यटन से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं।

2. महानगरों में अवस्थित विश्वस्तरीय अस्पताल सम्पूर्ण विश्व के रोगियों का उपचार करते हैं।

10. चतुर्थक क्रियाकलाप क्या होते हैं?

उत्तर - चतुर्थक क्रियाकलाप सेवाओं में सूचना आधारित तथा अनुसंधान व विकास आधारित क्रियाकलापों को सम्मिलित किया जाता है। इनके अंतर्गत सूचना का संग्रहण, उत्पादन और प्रकीर्णन अथवा सूचना का उत्पादन आता है।

11. मुख्य श्रमिक किसे कहते हैं?

उत्तर - मुख्य श्रमिक वह व्यक्ति कहलाता है जो एक वर्ष में कम से कम 183 दिन तक आर्थिक दृष्टि से लाभकारी कार्य में लगा रहता है। देश की जनसंख्या में 30.5 प्रतिशत मुख्य श्रमिक हैं।

12. सीमान्त श्रमिक किसे कहते हैं?

उत्तर - सीमान्त श्रमिक वह व्यक्ति कहलाता है जो एक वर्ष में 183 दिन से कम दिन कार्य करता है। देश की जनसंख्या में 8.7 प्रतिशत लोग सीमान्त श्रमिक हैं।

13. मानव बस्ती किसे कहते हैं?

उत्तर - जिस भूखण्ड में मनुष्य आवास बनाकर रहता है, उसे मानव बस्ती कहते हैं।

14. पल्ली बस्तियाँ (नगरीय पुरवा) किसे कहते हैं?

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

उत्तर- किसी नगर के निकट या सड़कों के किनारे कुछ उप-बस्तियाँ बस जाती हैं, जिसे पल्ली बस्तियाँ (नगरीय पुरवा) कहते हैं। इसकी जनसंख्या 25 से 150 तक होती है।

15. भू-निम्नीकरण किसे कहते हैं?

उत्तर - मानवीय क्रियाकलापों के कारण अस्थायी अथवा स्थायी तौर पर भूमि की उत्पादकता के कम हो जाने को भू- निम्नीकरण कहते हैं।

16. वायु प्रदूषण के कारण (कारक) लिखिए। (कोई दो)

उत्तर - वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण (कारक) —

1. नगरीकरण एवं औद्योगीकरण - भारत में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण तीव्र नगरीकरण एवं औद्योगीकरण की वृद्धि है। इसमें स्थापित उद्योगों की चिमनियों से विभिन्न रासायनिक एवं अम्लीय गैसों से लिप्त निकलता हुआ धुआँ वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण है।

2. मोटर वाहनों से निकला धुआँ - औद्योगीकरण के साथ-साथ परिवहन के तीव्र साधनों से निकले धुएँ से वायु प्रदूषण बढ़ा है।

17. मानव भूगोल का जनक किसे और क्यों कहा जाता है?

उत्तर - प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता फैड्रिक रेटजेल को मानव भूगोल का जनक कहा जाता है क्योंकि इन्होंने ही सर्वप्रथम 1882 में अपनी पुस्तक एन्थ्रोपोज्योग्राफी में मानव के कार्यकलापों के अध्ययन को प्रमुखता दी थी।

18. मानव भूगोल के कुछ उपक्षेत्रों के नाम लिखिए।

उत्तर - मानव भूगोल के उप-क्षेत्र हैं- व्यवहारवादी भूगोल, सामाजिक कल्याण का भूगोल, अवकाश का भूगोल, सांस्कृतिक भूगोल, लिंग भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल, चिकित्सा भूगोल, निर्वाचन भूगोल, सैन्य भूगोल, संसाधन भूगोल, कृषि भूगोल, पर्यटन भूगोल, विपणन भूगोल तथा उद्योग भूगोल आदि ।

19. मृत्युदर किसे कहते हैं?

उत्तर - एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों की संख्या पर जितने व्यक्तियों की मृत्यु होती है, उसे मृत्युदर कहते हैं।

20. जनसंख्या परिवर्तन के घटक कौन-से हैं?

उत्तर - जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक-जन्मदर, मृत्युदर तथा प्रवास हैं।

21. मानव विकास क्या है?

उत्तर - मानव के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक विकास के विकल्पों को परिवर्द्धित  करने की प्रक्रिया मानव विकास कहलाती है।

22. मानव विकास के चार प्रमुख घटक कौन से हैं?

उत्तर - मानव विकास के चार प्रमुख घटक हैं -

1. समता 2. सतत् पोषणीयता 3. उत्पादकता तथा 4. सशक्तीकरण। मानव विकास का विचार इन्हीं चार संकल्पनाओं पर आधारित है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

23. सेवा क्षेत्र के विकसित देशों में केन्द्रित होने के दो कारण बताइए।

उत्तर - 1. विकसित देशों में आय के बढ़ने से प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि होती है। इससे सेवाओं की माँग में वृद्धि हो जाती है। स्वास्थ्य, मनोरंजन और परिवहन ऐसी ही सुविधाएँ हैं।

 2. समय के मूल्य में वृद्धि के कारण अनेक कार्य बाजार से करवाए जाते हैं।

24. किसी देश के आर्थिक विकास में उद्योगों के कोई दो महत्व लिखिए।

उत्तर - 1. जिस देश में उद्योग अधिक मात्रा में होते हैं वहाँ आर्थिक विकास भी तीव्र गति से होता है।

2. उद्योगों की स्थापना से खनन कार्य को बढ़ावा मिलता है एवं रोजगार की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाती है।

25. डेयरी फार्मिंग कृषि क्या है?

उत्तर - डेयरी फार्मिंग कृषि दूध एवं दूध से उत्पन्न पदार्थों के व्यापारिक उत्पादन के लिए खेती करना है। इस कृषि पद्धति में केवल घास एवं चारा पैदा करना ही मुख्य उद्देश्य होता है।

26. पर्यटन को आकर्षित करने वाले कोई दो कारक लिखिए।

उत्तर - 1. भूदृश्य - पर्वतीय भूदृश्य, झीलें तथा सागरीय तट जैसे - प्राकृतिक भूदृश्य पर्यटकों को प्रमुख रूप से आकर्षित करते हैं।

2. इतिहास एवं कला - प्राचीन स्मारक, विरासत स्थल, पुरातत्व स्थल, किलों, महलों तथा धार्मिक स्थलों का आकर्षण भी पर्यटकों को आकर्षित करता है।

27. भारत में श्रमजीवी जनसंख्या के चार प्रमुख संवर्ग कौन-से हैं?

उत्तर - 1. कृषक, 2. कृषि मजदूर, 3. घरेलू औद्योगिक श्रमिक, 4. अन्य श्रमिक।

28. भारत के कुछ राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या क्यों पाई जाती है?

उत्तर - भारत के कुछ राज्यों में रोजगार के लिए कृषि पर निर्भरता तथा औद्योगिक विकास के न होने के कारण विशाल ग्रामीण जनसंख्या पाई जाती है।

29. हिल स्टेशन/पर्यटन नगर किसे कहते हैं?

उत्तर - स्वास्थ्यवर्द्धक जलवायु एवं सुन्दर दृश्यावली के नगर हिल स्टेशन/पर्यटन नगर कहे जाते हैं। यहाँ पर्यटन उद्योग की भी प्रधानता हो जाती है। पचमढ़ी, शिमला, मंसूरी, नैनीताल, दार्जिलिंग तथा माउण्ट आबू इसके अन्तर्गत माने जाते हैं।

 30. ग्रामीण बस्ती (अधिवास) एवं नगरीय बस्ती (अधिवास) में अंतर (तुलना) लिखिए।

उत्तर - ग्रामीण बस्ती (अधिवास) एवं नगरीय बस्ती (अधिवास) में अंतर (तुलना)

ग्रामीण बस्ती (अधिवास)

नगरीय बस्ती (अधिवास)

1. इनका आकार छोटा तथा प्रकीर्ण एवं एकांकी होता है।

1. इनका आकार बड़ा होता है तथा सघन बस्तियाँ निर्मित होती हैं।

2. ग्रामीण बस्तियों में रहने वाले लोग प्राथमिक व्यवसाय, जैसे - कृषि, पशुपालन, मछली पकड़ना, लकड़ी काटना, वनोपज एकत्रित करना आदि में लगे होते हैं।

2. नगरीय बस्तियों में रहने वाले लोग अधिकतर गौण तथा तृतीयक नौकरी, शिक्षा, उद्योग, परिवहन आदि व्यवसाय में लगे होते हैं।

31. जल प्रदूषण के दो कारणों को लिखिए।  

उत्तर - जल प्रदूषण के कारण या कारक निम्न है

1. औद्योगिक कूड़ा करकट, मलमूत्र को जल में प्रवाहित करना । 2. रासायनिक तत्वों (हानिकारक), अध जले शवों व मृत पशुओं को जल में प्रवाहित करना।

32. प्रदूषण के प्रकार लिखिए। (कोई दो)

उत्तर - प्रदूषण के प्रकार निम्न हैं

1. वायु प्रदूषण - वायु में विभिन्न गैसों के आपसी अनुपात का बिगड़ना अथवा अवांछित गैसों की उपस्थिति वायु प्रदूषण कहलाती है।

2. जल प्रदूषण - प्राकृतिक जल में किसी अवांछित बाह्य पदार्थ का प्रवेश जिससे जल की शुद्धता में गिरावट आती हो, जल प्रदूषण कहलाता है।

33. मानव भूगोल की प्रकृति का वर्णन कीजिए।

उत्तर - किसी भी प्रदेश में निवास करने वाले मानव समुदायों तथा वहाँ के प्राकृतिक और सांस्कृतिक वातावरण में परस्पर कार्यात्मक सम्बन्ध होता है। अतः इस सम्बन्ध का अध्ययन करना ही मानव भूगोल की प्रकृति है।

34. प्रकृति के मानवीकरण से क्या आशय है?

उत्तर - मानवीय क्रियाएँ सांस्कृतिक भू-दृश्य की रचना करती हैं, जिनकी छाप प्राकृतिक वातावरण पर सर्वत्र दिखाई पड़ती है। इसी को प्रकृति का मानवीकरण कहते हैं।

35. जनसंख्या घनत्व कैसे ज्ञात किया जाता है? लिखिए।

उत्तर - प्रति इकाई क्षेत्र पर निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। इसे निम्नलिखित सूत्र द्वारा व्यक्त किया जा सकता है-

जनसंख्या का घनत्व = कुल जनसंख्या/कुल क्षेत्रफल

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇
202020

36. अशोधित जन्मदर से क्या आशय है? अशोधित जन्मदर का सूत्र लिखिए।

उत्तर - यह मध्य वर्ष की प्रति हजार जनसंख्या के अनुपात में होने वाले जन्मों की संख्या में व्यक्त की जाती है। इस माप के लिए केवल जीवित शिशुओं के जन्म को ही गिना जाता है।

सूत्र-

अशोधित जन्मदर (CBR) =

37. मानव विकास सूचकांक क्या है?

उत्तर - मानव विकास सूचकांक आधारभूत मानव विकास की औसत उपलब्धियों का एक सरल संशलिष्ट सूचकांक है, जिससे विभिन्न देशों का पदानुक्रम निर्धारित किया जाता है।

38. कुछ लोग बुनियादी चुनाव करने में असमर्थ क्यों हैं? समझाइये।

उत्तर - कुछ लोगों के पास बुनियादी चुनाव करने की क्षमता और स्वतंत्रता नहीं होती है। इस बात के मुख्य कारण ज्ञान प्राप्त करने में उनकी अक्षमता, उनकी गरीबी, सामाजिक भेदभाव, संस्थानों की अक्षमता आदि हो सकते हैं। इस कारण वे चुनाव करने में असमर्थ हैं।

39. तृतीयक क्रियाएँ क्या हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर - उत्पादन में परोक्ष रूप से सहायता देने वाली सेवाओं (Services) को तृतीयक क्रियाओं (व्यवसाय) की श्रेणी में रखा जाता है। इसके अन्तर्गत मुख्यतः व्यापार, यातायात, संचार-सेवाएँ, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ सम्मिलित हैं।

40. जल परिवहन के क्या लाभ हैं?

उत्तर - 1. सस्ता परिवहन साधन रेलों व सड़कों की अपेक्षा जलमार्ग सस्ती परिवहन सेवा प्रदान करते हैं।

2. अधिक वहन क्षमता जलयान में मोटर-ट्रक या रेलगाड़ी की तुलना में भार वहन करने की क्षमता भी अधिक होती है, क्योंकि जल परिवहन में घर्षण नाममात्र का ही होता है।

41. "किसी देश के आर्थिक विकास के लिए सेवाएँ बहुत महत्वपूर्ण हैं।" स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - किसी देश के आर्थिक विकास के लिए सेवाएँ बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसे निम्न प्रकार समझा जा सकता है -

1. वाणिज्यिक सेवाएँ, विज्ञान, कानूनी सेवाएँ, जनसंपर्क और परामर्श की सभी सेवाओं का विशिष्ट उद्देश्य लाभ कमाना होता है जिससे किसी देश का आर्थिक विकास होता है।

2. वित्त बीमा, वाणिज्यिक और आवासीय भूमि और भवनों जैसी सम्पत्ति का क्रय विक्रय आर्थिक विकास में योगदान देता है।

42. इन्टरनेट से क्या तात्पर्य है?

उत्तर - इन्टरनेट इन्टरनेशनल नेटवर्क का संक्षिप्त नाम है। कम्प्यूटर के माध्यम से सन्देश भेजने का यह सर्वाधिक द्रुतगामी साधन है। इस सेवा से कोई भी व्यक्ति घर बैठे देश-विदेश की प्रत्येक घटना को देख सकता है व सम्पर्क कर सकता है।

43. भारत की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों का कितना प्रतिशत है?

उत्तर - भारत की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत 16.6 तथा अनुसूचित जनजातियों का प्रतिशत 8.6 है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

44. भारत में जनसंख्या वृद्धि के कारण लिखिए।

उत्तर - भारत में जनसंख्या वृद्धि के निम्न कारण हैं -

1. जन्म-दर में वृद्धि- भारत में वर्तमान में जन्म-दर 20.97 व्यक्ति प्रति हजार है। यह संसार के अन्य देशों से बहुत अधिक है।

2. मृत्यु दर में कमी- भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से चेचक, प्लेग आदि महामारियों पर विजय प्राप्त कर ली है। सूखा, बाढ़ तथा महायुद्ध आदि प्राकृतिक आपदाओं पर रोक लगाने के परिणामस्वरूप मृत्यु दर कम हो गयी है। वर्तमान में मृत्युदर 7.48 है।

45. प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में लिखिए।

उत्तर (1) हैजा एवं दस्त, प्रदूषित जल पीने से ही होते हैं।

(2) धुलाई के लिए अशुद्ध पानी से त्वचा रोग, संक्रामक रोग और नेत्र रोग जैसे ट्रेकोमा हो सकता है।

46. सघन (संहत) और एकाकी (प्रकीर्ण) बस्तियों में अन्तर लिखिए।

उत्तर - सघन (संहत) और एकाकी (प्रकीर्ण) बस्तियों में अन्तर

सघन (संहत) बस्तियाँ

एकाकी (प्रकीर्ण) बस्तियाँ

1. सघन (संहत) बस्तियों में मकान पास-पास तथा आपस में जुड़े होते हैं।

1. एकाकी (प्रकीर्ण) बस्तियों में मकान एक-दूसरे से दूर-दूर बने होते हैं।

2. ये बस्तियाँ उपजाऊ मैदान या औद्योगिक क्षेत्र में होती हैं।

2. ये बस्तियाँ उच्च भूमि, पर्वतीय क्षेत्र, वनों में तथा जल स्रोतों के पास पाई जाती हैं।

47. नगरीय बस्तियों की दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर- 1. नगरीय बस्तियों या नगरों के 75 प्रतिशत से अधिक लोगों का मुख्य व्यवसाय निर्माण उद्योग में काम करना, वाणिज्य व व्यापार में लगे रहना तथा विशिष्ट सेवाएँ करना होता है।

2. नगरीय बस्तियों या नगरों में मकान एक-दूसरे से सटे हुए होते हैं, भूमि की कमी के कारण मकान एक से अधिक मंजिलों के पाए जाते हैं।

48. मलिन (गंदी) बस्ती किसे कहते हैं?

उत्तर - मलिन (गंदी) बस्तियाँ; नगरीय क्षेत्र के उन भागों को कहा जाता है जिनमें टूटे-फूटे गन्दे मकान हों, जो अव्यवस्थित रूप से विकसित हों, जहाँ के आस-पास का वातावरण अत्यन्त दूषित हो तथा जहाँ के प्रतिकूल एवं प्रदूषित वातावरण में लोग निम्नतम स्तर पर जीवनयापन करते हों।

49. मानव भूगोल किस प्रकार अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंधित है?

उत्तर - मानव भूगोल में मानव और प्राकृतिक पर्यावरण के बीच अन्तर्सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है अत: इसका संबंध अन्य सामाजिक विज्ञानों (जैसे- इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान) से भी है।

50.आदिम समाज और माता प्रकृति का अंतर्संबंध क्या है?

उत्तर - आदिम समाज और माता प्रकृति का अंतर्संबंध यह था कि आदिम समाज प्राकृतिक वातावरण के साथ पूर्णत: सामंजस्य बनाए हुए था। सतत् पोषण हेतु मनुष्य प्राकृतिक संसाधनों पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर था। आदिम समाज के लिए भौतिक पर्यावरण माता प्रकृति का रूप धारण करता है।

51. प्रवास के अपकर्ष के कारक कौन-कौन से हैं? लिखिए।

उत्तर - रोजगार के बेहतर अवसर, जीवनयापन की अच्छी दशाएँ, शांति व सुरक्षा, अनुकूल जलवायु, जल की उपलब्धता, समतल उपजाऊ भूमि, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का विकास अपकर्ष के कारक हैं।

52. प्रवास के प्रतिकर्ष के कारक कौन-कौन से हैं? लिखिए।

उत्तर - बेरोजगारी, जीवनयापन की निम्न दशाएँ, राजनीतिक अस्थिरता व उपद्रव, प्रतिकूल जलवायु, प्राकृतिक आपदाएँ, महामारियाँ व जल की कमी, ऊबड़-खाबड़ उच्च भूमियाँ प्रतिकर्ष के कारक हैं।

53. आर्थिक विकास से क्या तात्पर्य है?

उत्तर - आर्थिक विकास से तात्पर्य उत्पादन और उत्पादकता के सन्दर्भ में मानव की आय बढ़ाने की प्रक्रिया से है।

54. सार्थक जीवन से क्या आशय है?

उत्तर - सार्थक जीवन वह है जिसमें लोग स्वस्थ हों और वह अपनी क्षमता बढ़ाने योग्य हों तथा समाज में अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए स्वतंत्र हों।

55. प्राथमिक क्षेत्र किसे कहते हैं? इस क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले व्यवसाय लिखिए।

उत्तर - जीवनयापन के लिए मानव द्वारा अपनाये जाने वाले वे व्यवसाय जिनका सीधा सम्बन्ध भौतिक पर्यावरण से हो, प्राथमिक क्षेत्र या व्यवसाय कहलाते हैं। इस क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले व्यवसाय वनों से संग्रहण, आखेट करना, मछली पकड़ना, कृषि करना, खनिज निकालना आदि हैं।

56. मिश्रित कृषि किसे कहते हैं?

उत्तर - फसलों को उगाना एवं पशुओं को पालना दोनों को एक साथ करना मिश्रित कृषि कहलाता है।

57. विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए देशों के नाम लिखिए।

उत्तर - भारत विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ अग्रणी देश है। इसके अलावा थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया भी उभरते हुए देश हैं।

58. कृषि पर आधारित दो उद्योग लिखिए।

उत्तर - कृषि पर आधारित दो उद्योग चीनी उद्योग तथा जूट उद्योग हैं।

59. भारत में नगरीय जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न कोई दो समस्याएँ लिखिए।

उत्तर - 1. नगरों में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जनसंख्या से आवास हेतु मकानों की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।

2. जनसंख्या वृद्धि के कारण नगरों में जल-मल निकास की दोषपूर्ण व्यवस्था तथा कूड़े-कचरे से जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण की समस्याएँ चरम सीमा पर हैं।

60. भारत में ग्रामीण जनसंख्या की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर - भारत में ग्रामीण जनसंख्या की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं -

1. ग्रामीण जनसंख्या छोटे-छोटे गाँवों में निवास करती है।

2. ग्रामीण जनसंख्या का जीवन शान्त, सादा तथा बनावटीपन से रहित होता है। ग्रामीण लोगों में एक प्रकार का सामाजिक सम्बन्ध व सहयोग पाया जाता है।

61. बस्तियाँ किसे कहते हैं?

उत्तर - बस्तियाँ कुछ मकानों अथवा घरों का समूह होती हैं, जहाँ एक ही व्यवसाय अथवा विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करने वाले लोग निवास करते हैं।

62. शिक्षा नगर किसे कहते हैं? लिखिए।

उत्तर - जिन नगरों का विकास उनकी शिक्षा की सुविधाओं के कारण हुआ है, उन्हें शैक्षणिक या शिक्षा नगर कहते हैं। कोटा, ग्वालियर, पिलानी, वाराणसी, इलाहाबाद, पुणे आदि शैक्षणिक नगर हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

63. जनसंख्या प्रदूषण किसे कहते हैं?

उत्तर - अनियंत्रित बढ़ती हुई जनसंख्या द्वारा प्रकृति के साधनों का अधिकतम दोहन एवं लोगों द्वारा अत्यधिक मात्रा में गैसों का उत्सर्जन जिससे कि वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जनसंख्या प्रदूषण कहलाता है। जनसंख्या प्रदूषण के कारण जनसामान्य का स्वास्थ्य स्तर गिरता जा रहा है।

64. वायु प्रदूषण की कोई दो हानियाँ लिखिए।

उत्तर - मानव स्वास्थ्य तथा पेड़-पौधों के जीवन पर वायु प्रदूषण के निम्न दुष्प्रभाव पड़ते हैं- 1. वायु प्रदूषण क्लोरो- फ्लोरो कार्बन की परत समाप्त करता है। इसके परिणामस्वरूप सूर्य की पराबैंगनी किरणें पृथ्वी पर पहुँच जाती हैं जो मनुष्य की त्वचा पर प्रभाव डालती हैं।

2. वायु प्रदूषण से फेफड़े, हृदय, स्नायु तंत्र और परिसंचरण के रोग होते हैं। वायु प्रदूषण से साँस की बीमारियाँ हो जाती हैं।

यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 12वीं भूगोल के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के भूगोल के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe