Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th Physics 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं भौतिक शास्‍त्र 2 अंकीय अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 11वीं भौतिक शास्‍त्र 2 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 11th Physics 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं भौतिक शास्‍त्र 2 अंकीय अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024




कक्षा 11वींं भौतिक शास्‍त्र
                       2 अंकीय अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

2 अंक वाले प्रश्न उत्‍तर सहित

 1.भौतिक राशियाँ क्या हैं?

उत्तर - वे राशियाँ जिनका मापन किया जा सकता है, भौतिक राशियाँ कहलाती हैं। उदाहरण- लम्बाई, क्षेत्रफल, घनत्व इत्यादि ।

2. मूल मात्रकों और व्युत्पन्न मात्रकों में क्या अन्तर है?

उत्तर - मूल मात्रक और व्युत्पन्न मात्रक में अन्तर

मूल मात्रक

व्युत्पन्न मात्रक

1. मूल राशियों के मात्रकों को मूल मात्रक कहते हैं।

1. व्युत्पन्न राशियों के मात्रकों को व्युत्पन्न मात्रक कहते हैं।

2. ये मात्रक एक-दूसरे से पूर्णत: स्वतन्त्र होते हैं।

2. ये मात्रक मूल मात्रकों पर निर्भर करते हैं।

3. एक-विमीय गति क्या है? उदाहरण दीजिये।

उत्तर - एक-विमीय गति - जब कोई वस्तु सीधी रेखा में गति करती है तो उसकी इस गति को एक विमीय गति कहते हैं।

उदाहरण- सीधी पटरी पर दौड़ती हुई रेलगाड़ी की गति, सीधी समतल सड़क पर जाते हुए मनुष्य की गति, गुरुत्व के अधीन स्वतन्त्रतापूर्वक गिरती हुई वस्तु की गति।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

4. एकांक सदिश किसे कहते है? i, j k क्या है?

उत्तर - वह सदिश जिसका परिमाण एकांक होता है, एकांक सदिश कहलाता है। i, j k एकांक सदिशों को हम क्रमशः X - दिशा (या पूर्व), Y - दिशा (या उत्तर) तथा Z - दिशा (या ऊर्ध्वाधरतः ऊपर) से प्रदर्शित करते है।

5. यदि एक दौड़ता हुआ घोड़ा अचानक रुक जाए तो घुड़सवार आगे की ओर गिर जाता है। क्यों?

उत्तर - दौड़ते हुए बोड़े के अचानक रुक जाने के कारण घुड़सवार के शरीर के नीचे का भाग विराम अवस्था में आ जाता है जबकि जड़ाव के कारण घुड़सवार के शरीर के ऊपर का भाग गत्यावस्था में ही रहता है, जिससे घुड़सवार आगे की ओर गिर जाता है।

6. 1 न्यूटन बल की परिभाषा लिखिए।

उत्तर- 1 न्यूटन बल वह बल है जो 1 किलोग्राम द्रव्यमान की वस्तु में 1 मीटर/सेकण्ड2 का त्वरण उत्पन्न कर देता है।

7. 1 जूल को परिभाषित कीजिए।

उत्तर - 1 जूल - यदि किसी वस्तु पर 1 न्यूटन का बल लगाने पर बल की दिशा में वस्तु का विस्थापन 1 मीटर हो तो किया गया कार्य 1 जूल कहलाता है।

8. असंरक्षी बल किसे कहते हैं? इसका एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर - वह बल जिसके द्वारा किसी कण को एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक ले जाने में किया गया कार्य कण द्वारा अपनाये गये मार्ग पर निर्भर करता है, असंरक्षी बल कहलाता है। उदाहरण - घर्षण बल।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

9. रेगिस्तान में दिन बहुत गर्म और रात बहुत ठण्डी हो जाती है, क्यों ?

उत्तर - रेगिस्तान की रेत ऊष्मा की अच्छी अवशोषक तथा उत्सर्जक होती है, अत: दिन में रेत सूर्य की ऊष्मा का अधिकांश भाग अवशोषित करके बहुत गर्म हो जाती है और रात में रेत अपनी ऊष्मा का अधिकांश भाग उत्सर्जित करके शीघ्र ठण्डी हो जाती है। इसीलिए रेगिस्तान में दिन बहुत गर्म और रात बहुत ठण्डी हो जाती है.।

10. ऊष्मागतिकी का शून्यवाँ नियम लिखिए।

उत्तर - शून्यवाँ नियम - इस नियम के अनुसार, यदि दो निकाय किसी तीसरे निकाय के साथ अलग-अलग तापीय साम्य में हैं तो वे एक-दूसरे के साथ भी तापीय साम्य में होते हैं।

11. आदर्श गैस के नियम लिखिए।

उत्तर -आदर्श गैस के नियम (i) बॉयल का नियम, (ii) चार्ल्स का नियम, (iii) दाब का नियम, (iv) आयोगाद्रो का नियम, (v) डाल्टन का आंशिक दाब का नियम ।

12. आवोगाद्रो का नियम क्या है?

उत्तर - आवोगाद्रो के नियमानुसार, "समान दाब तथा समान ताप पर सभी गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है।"

13. सरल लोलक की प्रभावी लम्बाई लोलक के केन्द्र तक क्यों नापते हैं?

उत्तर - सरल लोलक का आवर्तकाल लोलक की प्रभावी लम्बाई पर निर्भर करता है जिससे कि लोलक के दोलनों के आवर्तकाल का सही मान ज्ञात किया जा सकता है। इसलिए सरल लोलक की प्रभावी लम्बाई लोलक के केन्द्र तक नापते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

14. तरंगों का अध्यारोपण सिद्धान्त क्या है? यह सिद्धान्त कब लागू नहीं होता है?

उत्तर - तरंगों का अध्यारोपण का सिद्धान्त - जब दो या दो से अधिक तरंगें माध्यम के किसी बिन्दु पर एक साथ पहुँचती हैं तो उस बिन्दु पर परिणामी विस्थापन उन तरंगों द्वारा उत्पन्न अलग-अलग विस्थापनों के सदिश योग के बराबर होता है।

यह सिद्धान्त बहुत बड़े आयाम की तरंगों पर लागू नहीं होता है।

15. व्युत्पन्न मात्रक किसे कहते हैं?

उत्तर - वे मात्रक जो मूल मात्रकों से प्राप्त किये जाते हैं, व्युत्पन्न मात्रक कहलाते हैं। उदाहरण के लिये क्षेत्रफल - लम्बाई × चौड़ाई, अतः क्षेत्रफल का व्युत्पन्न मात्रक मीटर2 है।

16. विमीय सूत्र किसे कहते हैं?

उत्तर - वह व्यंजक या सूत्र जो यह दर्शाता है कि किसी भौतिक राशि में किस मूल राशि की कितनी विमाएँ हैं, उसे उस भौतिक राशि का विमीय सूत्र कहते हैं। जैसे- वेग का विमीय सूत्र M0LT-1 तथा बल का विमीय सूत्र MLT-2 है।

17. वेग की परिभाषा दीजिये तथा इनके S. I. पद्धति में मात्रक लिखो।

उत्तर - वेग की परिभाषा - गतिशील वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में एक सेकण्ड में चली गयी दूरी को वेग कहते हैं। इसका S. I. पद्धति में मात्रक मीटर/सेकण्ड है।

18. स्थिति सदिश को समझाइए ।

उत्तर - स्थिति सदिश -

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

19. जड़त्व का नियम क्या है?

उत्तर - जड़त्व के नियमानुसार, "यदि कोई वस्तु स्थिर अवस्था में है तो, वह स्थिर ही रहेगी और जो वस्तु गतिशील है वह उसी वेग से उसी दिशा में गतिमान रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल न लगाया जाये।"

20. अचानक बस चल देने पर बस में बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते हैं, क्यों?

उत्तर - जब बस अचानक चल पड़ती है तो उसमें बैठे यात्री के शरीर का निचला हिस्सां भी चल पड़ता है, किन्तु शरीर का ऊपरी हिस्सा जड़त्व के कारण विराम अवस्था में अपनी जगह पर ही रह जाता है। इसी कारण बस में बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते हैं।

यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 11वीं भौतिक शास्‍त्र के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के भौतिक शास्‍त्र के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe