Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th Economics 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं अर्थशास्‍त्र 2 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

 हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 11वीं अर्थशास्‍त्र 2 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 11th Economics 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं अर्थशास्‍त्र 2 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

कक्षा 11वींं अर्थशास्‍त्र
                       2 अंकीय अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

2 अंक वाले प्रश्न उत्‍तर सहित

1.     आर्थिक क्रियाएँ किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर - वे क्रियाकलाप जो मौद्रिक फायदे के लिए किये जाते हैं, आर्थिक क्रियाकलाप (क्रियाएँ) कहलाते हैं। उदाहरण - (1) शिक्षक का विद्यालय में पढ़ाना,

(2) एक प्रबन्धक का वेतन पर किसी कारखाने में प्रबन्ध करना,

(3) एक श्रमिक का मजदूरी पर खेत में कार्य करना।

2.     सांख्यिकी के कोई दो कार्य लिखिए।

उत्तर - 1. विभिन्न तथ्यों को संख्यात्मक रूप देना - सांख्यिकी का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य तथ्यों एवं घटनाओं को संख्यात्मक रूप देना है ताकि उनका विश्लेषण और निर्वचन किया जा सके तथा उनसे निष्कर्ष प्राप्त हो सकें।

2. जटिल तथ्यों को सरल बनाना - सामान्य व्यक्ति जटिल और अव्यवस्थित समंकों को न तो सरलता से समझ सकता है और न उससे निश्चित परिणाम ही निकाल सकता है परंतु विभिन्न सांख्यिकी रीतियों के प्रयोगों द्वारा जटिल सांख्यिकी सामग्री को सरल बनाया जा सकता है।

3.     एक अच्छी प्रश्नावली के दो गुण लिखिए।

उत्तर - (i) प्रश्नावली में पूछे गए प्रश्न सरल एवं स्पष्ट होने - चाहिए।

(ii) प्रश्न संक्षिप्त होने चाहिए जिनके उत्तर हाँ या ना में देना सम्भव हो। प्रश्नों की प्रकृति सरल विकल्प, बहुविकल्प प्रश्न, विशिष्ट सूचना देने वाले प्रश्न तथा खुले प्रश्न की हो सकती है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

4.     समंकों के वर्गीकरण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - वर्गीकरण जटिल एवं अव्यवस्थित आँकड़ों को सरल, व्यवस्थित एवं बोधगम्य रूप में प्रस्तुत करने की विधि है। अतः वर्गीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा अव्यवस्थित आँकड़ों को व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करके संभावित एवं महत्वपूर्ण परिणाम निकाले जा सकते हैं।

5.     चित्रलेख क्या है? समझाइए।

उत्तर - सांख्यिकीय आँकड़ों को सांख्यिकी चार्ट, तस्वीर आदि के रूप में प्रस्तुत करना ही चित्रलेख कहलाता है।

6.     बारंबारता वितरण क्या है?

उत्तर - बारंबारता वितरण अपरिष्कृत आँकड़ों को मात्रात्मक चर में वर्गीकृत करने का एक सामान्य तरीका है। यह दिखाता है कि किसी चर के भिन्न मान विभिन्न वर्गों में, अपने अनुरूप वर्गों की बारंबारताओं के साथ कैसे वितरित किए जाते हैं।

7.     माध्यिका और बहुलक के बीच दो मुख्य अंतर बताइए।

उत्तर - 1. माध्यिका स्थिर रूप से परिभाषित होती है परंतु बहुलक (भूयिष्ठक) स्थिर रूप से परिभाषित नहीं होता।

2. माध्यिका की गणना सरल होती है जबकि बहुलक (भूयिष्ठक) की गणना करना कठिन होता है।

8.     बहुलक या भूयिष्ठक का अर्थ लिखिए।

उत्तर - बहुलक या भूयिष्ठक वह मद होता है जिसकी आवृत्ति सबसे अधिक होती है। अन्य शब्दों में, सबसे अधिक प्रचलित मद को सांख्यिकी में भूयिष्ठक कहा जाता है। भूयिष्ठक के द्वारा किसी तथ्य, वस्तु या इकाई के प्रचलन या फैशन का पता लगता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

9.     क्या शून्य सह-सम्बन्ध का अर्थ स्वतन्त्रता है?

उत्तर - जब सह-सम्बन्ध शून्य होता है तो दो चर आपस में असहसंबंधित होते हैं। ऐसी स्थिति में सह-सम्बन्ध का अभाव पाया जाता है तथापि इन चरों के बीच दूसरे प्रकार का सह- सम्बन्ध हो सकता है। सामान्यतः शून्य सह-सम्बन्ध का अर्थ स्वतंत्रता ही है क्योंकि इसमें सह-सम्बन्ध की अनुपस्थितिं पायी जाती है।

10.  निर्देशांक (सूचकांक) से क्या आशय है? परिभाषा दीजिए।

उत्तर - निर्देशांक (सूचकांक) निर्देशांक एक विशेष प्रकार के माध्य होते हैं जिनके द्वारा काल श्रेणी एवं स्थान श्रेणी में होने वाले सापेक्ष परिवर्तनों की सामान्य प्रवृत्ति की माप की जाती है।

परिभाषा - ब्लेयर के अनुसार, "निर्देशांक एक विशेष प्रकार के माध्य होते हैं।"

11.  स्वतन्त्रता पूर्व अंग्रेजों द्वारा भारत के व्यवस्थित वि-औद्योगीकरण के दोहरे ध्येय क्या थे?

उत्तर - स्वतन्त्रता पूर्व अंग्रेजों द्वारा भारत के व्यवस्थित वि- औद्योगीकरण के दोहरे ध्येय निम्नलिखित थे-

1. भारत को इंग्लैण्ड में विकसित हो रहे आधुनिक उद्योगों के लिए कच्चे माल का निर्यातक बनाना।

2. इंग्लैण्ड में विकसित हो रहे आधुनिक उद्योगों के उत्पादन के लिए भारत को ही एक विशाल बाजार बनाना।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

12.  विक्रय अधिशेष क्या है?

उत्तर - किसानों द्वारा उत्पादन का वह अंश जो उनके द्वारा बाजार में बेचा जाता है, विक्रय अधिशेष कहलाता है।

13.  मानव पूँजी निर्माण और मानव विकास के भेद को स्पष्ट करें।

उत्तर - मानव पूँजी निर्माण और मानव विकास में भेद (अंतर)

मानव पूँजी निर्माण

मानव विकास

1. मानव पूँजी निर्माण लक्ष्य प्राप्ति का एक साधन है।

1. मानव विकास अपने आप में लक्ष्य है।

2. मानव पूँजी निर्माण की अवधारणा मानव विकास की अपेक्षा कम व्यापक है।

2. मानव विकास की अवधारणा मानव पूँजी निर्माण की अपेक्षा अधिक व्यापक है।

14.  ग्रामीण विकास से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - ग्रामीण विकास ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे निर्धन लोगों के जीवन-स्तर में सुधार कर उन्हें आर्थिक विकास की धारा से जोड़ता है, जिसके लिए इनकी मूल आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें पर्याप्त मात्रा में सामाजिक उपरिव्यय सुविधाएँ उपलब्ध कराना होगा।

15.  श्रमिक-जनसंख्या अनुपात की परिभाषा दें।

उत्तर - श्रमिक जनसंख्या अनुपात एक सूचक है जो एक देश में रोजगार की स्थिति का विश्लेषण करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह अनुपात हमें इस बात की जानकारी प्रदान करता है कि जनसंख्या का कितना अनुपात एक देश में वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन में सहयोग देता है।

सूत्र - सहभागिता दर = कुल कार्यबल / कुल जनसंख्या × 100

16.  पर्यावरण के कोई दो कार्य लिखिए।

उत्तर - 1. पर्यावरण नवीनीकरणीय और गैर-नवीनीकरणीय

संसाधनों की पूर्ति करता है। यह अवशेष को समाहित (अवशोषित) करता है।

2. यह जननिक और जैविक विविधता प्रदान करके जीवन

का पोषण करता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

17.  भारत, पाकिस्तान और चीन में आर्थिक सुधार कार्यक्रम कब से प्रारंभ हुए?

उत्तर - भारत में 1991 में, चीन में 1978 में तथा पाकिस्तान में 1988 में आर्थिक सुधार कार्यक्रम प्रारम्भ हुए।

18.  'ग्रेट लीप फॉरवर्ड' अभियान कब प्रारम्भ हुआ तथा इसका क्या उद्देश्य था ?

उत्तर - 'ग्रेट लीप फॉरवर्ड' अभियान चीन में 1958 में प्रारंभ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य वृहत् पैमाने पर देश का औद्योगीकरण करना था।

19.  जी.एस.टी. का पूरा नाम लिखिए एवं यह भारत में कब लागू किया गया?

उत्तर - जी.एस.टी. का पूरा नाम Goods and Service Tax (वस्तु एवं सेवा कर) है; यह वस्तुओं एवं सेवाओं पर अप्रत्यक्ष कर है। यह जुलाई 2017 को भारत में कई प्रकार के करों जैसे बिक्री कर आदि को समाप्त करके लागू किया गया।

20.  वे विभिन्न साधन कौन-से हैं जिनकी सहायता से देश अपनी घरेलू व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं?

उत्तर = (i) वैश्वीकरण प्रक्रिया ।

(ii) सार्क, यूरोपियन संघ, आसियान, जी-8, जी-20 आदि क्षेत्रीय एवं आर्थिक समूह।

(iii) पड़ोसी राष्ट्रों द्वारा अपनाई गई विकासात्मक प्रक्रियाओं को समझना ।

(iv) आर्थिक उदारीकरण।

21.  आप अर्थशास्त्र का अध्ययन क्यों करना चाहते हैं ? कारण बताइए। (कोई दो)

उत्तर - (i) अर्थशास्त्र के अन्तर्गत हम विभिन्न आर्थिक समस्याओं का अध्ययन करते हैं। तथा समस्याओं का विश्लेषण कर समाधान करने के लिए नीतियों का निर्माण करते हैं।

(ii) अर्थशास्त्र के अध्ययन से हमें यह भी जानकारी प्राप्त होती है कि एक उपभोक्ता किस प्रकार अधिकतम संतुष्टि को प्राप्त करता है। अर्थशास्त्र का अध्ययन, उत्पादक को अधिकतम उत्पादन करने में सहायता प्रदान करता है।

22.  एकवचन के रूप में सांख्यिकी को समझाइए।

उत्तर - एकवचन के रूप में प्रयुक्त होने पर 'सांख्यिकी' का आशय 'सांख्यिकी विज्ञान' से है जिसके अन्तर्गत समंकों के संग्रहण, संक्षिप्तीकरण, प्रस्तुतीकरण, विश्लेषण एवं निर्वचन से सम्बन्धित सांख्यिकीय विधियों का उचित रूप से अध्ययन किया जाता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

23.  सारणीयन के कोई दो नियम लिखिए।

उत्तर - 1. सारणी की रचना कागज के आकार के अनुरूप होनी चाहिए। सबसे ऊपर सारणी संख्या या सारणी का शीर्षक लिखना चाहिए। खानों एवं पंक्तियों की संख्या न तो बहुत ज्यादा होनी चाहिए और न बहुत कम होनी चाहिए।

2. तुलनात्मक समंकों को साथ-साथ रखना चाहिए। सारणी में द्वितीयक सामग्री का प्रयोग हुआ है तो उसका उल्लेख करना चाहिए। सारणी के विभिन्न स्तम्भों का जोड़ करना भी आवश्यक है। अन्त में सारणी के नीचे टिप्पणियाँ व स्रोतों को भी लिखना चाहिए।

24.  प्राथमिक समंकों (आंकड़ों) की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर - (i) प्राथमिक समंक मौलिक होते हैं एवं अनुसंधानकर्ता द्वारा स्वयं एकत्रित किए जाते हैं।

(ii) इनका उपयोग प्रथम बार किया जाता है।

25.  क्या लॉटरी विधि सदैव एक यादृच्छिक प्रतिदर्श देती है? बताएँ।

उत्तर - नहीं, लॉटरी विधि सदैव एक यादृच्छिक प्रतिदर्श नहीं देती। यदि समष्टि का आकार बहुत बड़ा है या असीमित है तो लॉटरी विधि का प्रयोग नहीं किया जा सकता। उदाहरण के लिए, 5,00,000 विद्यार्थियों में से 500 विद्यार्थियों का यादृच्छिक प्रतिदर्श बनाना कठिन होगा। यादृच्छिक प्रतिदर्श शोधकर्ता की निष्पक्षता पर निर्भर करता है। लॉटरी विधि में निष्पक्षता संदेहपूर्ण हो सकती है।

 

यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 11वीं अर्थशास्‍त्र के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के अर्थशास्‍त्र के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe