Class 11th Geography 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं भूगोल 2 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

    हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 11वीं भूगोल 2 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 11th Geography 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं भूगोल 2 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

कक्षा 11वींं भूगोल
                       2 अंकीय अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

2 अंक वाले प्रश्न उत्‍तर सहित

1.  भूगोल की परिभाषा लिखिए।

उत्तर - प्रो. फ्रीमैन एवं रॉप के अनुसार, "भूगोल पृथ्वी और उस पर पायी जाने वाली सभी बातों का वर्णन करना तथा उनके बारे में लिखना है।"

2. भूगोल की किन्हीं दो शाखाओं के नाम लिखिए।

उत्तर - भूगोल की प्रमुख दो शाखाएँ निम्न हैं -

1. भौतिक भूगोल, 2. मानव भूगोल ।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

3. सूर्यातप किसे कहते हैं?

उत्तर - सूर्य ऊष्मा का बहुत बड़ा स्रोत है। यह अंतरिक्ष में लगातार ऊष्मा विकिरणों का उत्सर्जन करता रहता है इसी विकिरण के द्वारा पृथ्वी के धरातल को ऊष्मा प्राप्त होती है। सूर्य से पृथ्वी को प्राप्त होने वाली ऊष्मा या ताप को सूर्यातप कहते हैं।

4. किस प्रकार की जलवायु में तापान्तर बहुत कम होता है?

उत्तर - उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु में तापांतर बहुत कम होता है।

5. जैव विविधता किसे कहते हैं?

उत्तर - किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवों की संख्या और उनकी विविधता को जैव विविधता कहते हैं।

6. जैव विविधता के ह्रास के कोई दो कारण लिखिए।

उत्तर - 1. जनसंख्या वृद्धि के कारण संसाधनों का उपयोग अधिक होने लगा है। इससे प्रजातियों और उनके आवास में तेजी से कमी हुई है।

2. वनोन्मूलन के कारण भी जैव विविधता का विनाश हुआ है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

7. भारत के प्रमुख केंद्र शासित प्रदेशों के नाम लिखिए।

उत्तर - भारत के प्रमुख केंद्र शासित प्रदेशों के नाम दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, अण्डमान तथा निकोबार द्वीप समूह, चण्डीगढ़, दमन व द्वीप, दादर तथा नगर हवेली, लक्षद्वीप तथा पुडुचेरी हैं।

8. भारत के पूर्वी तथा पश्चिमी तटों के नाम लिखिए।

उत्तर - भारत के पूर्वी तट का नाम कोरोमंडल तट है एवं पश्चिमी तटों के नाम कोंकण तट, महाराष्ट्र तट, गोवा तट, मालाबार तट और केरल एवं कर्नाटक तट हैं।

 

9. डेल्टा एवं ज्वारनदमुख में अन्तर स्पष्ट करें।

उत्तर - डेल्टा एवं ज्वारनदमुख में अंतर

डेल्टा

ज्वारनदमुख

1. डेल्टा की रचना नदी द्वारा बहाकर लाए गए अवसादों द्वारा होती है। डेल्टा से होकर एक मुख्य नदी तथा अन्य कई उपनदियाँ होती हैं।

1. ज्वारनदमुख या एस्चुरी नदी का सँकरा मुहाना होता है। इसकी कोई उपनदियाँ नहीं होती हैं।

2. इसका आकार त्रिभुजाकार होता है। डेल्टा बहुत ही समतल तथा उपजाऊ मैदान होता है।

2. इसका मुहाना सँकरा, लम्बा तथा स्थलीय होता है। ये नदियाँ मैदानों का निर्माण नहीं करती हैं।

10. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट में कोई दो अंतर लिखिए।

उत्तर - पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट में अंतर -

पूर्वी घाट

पश्चिमी घाट

1. ये घाट उत्तर-पूर्व में छोटा नागपुर के पठार से शुरू होकर दक्षिण में नीलगिरि तक फैले हैं।

1. ये घाट उत्तर में ताप्ती नदी से लेकर दक्षिण में कुमारी अन्तरीप तक फैले हैं।

2. इसमें महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी आदि नदियाँ बहती हैं।

2. इसमें अनेक छोटी-छोटी नदियाँ बहती हैं।

11. प्रायद्वीपीय भारत की कोई चार नदियों के नाम लिखिए।

उत्तर - 1. महानदी, 2. गोदावरी, 3. कृष्णा, 4. कावेरी।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

12. भारत को कितने भू-वैज्ञानिक (भौतिक) खंडों में विभाजित किया गया है?

उत्तर - भू-वैज्ञानिक संरचना व शैल समूह के आधार पर भारत को तीन खण्डों में विभाजित किया गया है -

1. प्रायद्वीपीय खंड ।

2. हिमालय और अन्य पर्वत मालाएँ।

3. सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान।

13. वृष्टि छाया प्रदेश किसे कहते हैं?

उत्तर - जब जल भरी हवाएँ किसी पर्वत को पार कर अगले ढाल पर नीचे उतरने लगती हैं तो इनका तापमान बढ़ जाता है और इनकी नमी शोषित करने की शक्ति बढ़ जाती है जिससे ये वर्षा नहीं करतीं। ऐसे क्षेत्र को वृष्टि छाया प्रदेश कहते हैं।

14. प्राकृतिक वनस्पति क्या है?

उत्तर - प्राकृतिक वनस्पति से अभिप्राय उस वनस्पति से है जो किसी भू-भाग में वहाँ के धरातल, जलवायु तथा मृदा के अनुरूप प्राकृतिक रूप से उगती है, जिसमें पेड़-पौधे, झाड़ियाँ, घास आदि सम्मिलित हैं जो मनुष्य की सहायता के बगैर उत्पन्न होती हैं।

15. भूगोल के अध्ययन के दो प्रमुख उपागम कौन- 2 से हैं।

उत्तर - भूगोल के अध्ययन के दो प्रमुख उपागम क्रमबद्ध उपागम एवं प्रादेशिक उपागम हैं।

16. भूगोल विषय के अध्ययन के कोई दो उद्देश्य लिखिए।

उत्तर - 1. भूगोल का प्रमुख उद्देश्य भूमण्डलीय जानकारी में वृद्धि करना है। यह पृथ्वी के धरातल का अध्ययन मानव के निवास के रूप में करता है।

2. भूगोल के अध्ययन का उद्देश्य संसार के विभिन्न प्राकृतिक प्रदेशों के अध्ययन से उनके संसाधनों का मानव के लिए अधिकतम उपयोग करना है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

17. स्थानीय पवनें किसे कहते हैं?

उत्तर - जब किसी स्थान पर प्रचलित पवनों के विपरीत कुछ विशेष प्रकार की पवनें चलती हैं तो उन्हें स्थानीय पवनें कहते हैं।

18. तापमान का व्युत्क्रमण (विलोमता) किसे कहते हैं?

उत्तर - लम्बवत् वितरण की प्रक्रिया में सामान्यतः वायुमण्डल में ऊँचाई के साथ तापमान में कमी होती जाती है लेकिन कई बार स्थानीय अथवा कालिक रूप से ऊँचाई के साथ तापमान घटने के बजाय बढ़ने लगता है, इस दशा को तापमान की विलोमता (व्युत्क्रमण) कहा जाता है।

19. विदेशज प्रजातियों से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - वे प्रजातियाँ जो स्थानीय आवास की मूल जैव प्रजाति नहीं हैं लेकिन उस तंत्र में स्थापित की गई हैं, उन्हें विदेशज प्रजातियाँ कहा जाता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

20. दुर्लभ प्रजातियों से क्या आशय है?

उत्तर - दुर्लभ प्रजातियों से आशय उन प्रजातियों से है, जो कुछ ही स्थानों पर सीमित हैं या बड़े क्षेत्र में विरल रूप से बिखरी हुई हैं; जैसे - फेनेक लोमड़ी, हिमालयन भालू, सुनहरी बिल्ली आदि।

21. भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देशों के नाम लिखिए।

उत्तर - भारतीय उपमहाद्वीप में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, (बर्मा), बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव आते हैं।

22. समुद्री तट रेखा वाले दो राज्यों के नाम लिखिए।

उत्तर - समुद्री तट रेखा वाले दो राज्य गोवा एवं कर्नाटक हैं।

23. भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा को क्या कहते हैं?

उत्तर - भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा कहते हैं?

24. भारत के द्वीप समूहों के नाम लिखिए।

उत्तर - भारत के द्वीप समूहों को दो भागों में बाँटा गया है।

1. बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2. अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप समूह ।

25. कोसी नदी को 'बिहार का शोक' क्यों कहते हैं?

उत्तर - कोसी नदी बिहार के मैदानी क्षेत्र में अनेक बार अपना मार्ग परिवर्तन कर चुकी है। वर्षा काल में इसमें भीषण बाढ़ आती है, इससे अपार जन-धन की हानि होती है। इसीलिए इस नदी को 'बिहार का शोक' कहते हैं।

26. नदी द्रोणी तथा जल संभर में अंतर लिखिए। (कोई दो)

उत्तर - नदी द्रोणी तथा जल संभर में अंतर

नदी द्रोणी

जल संभर

1. बड़ी नदियों के जल-ग्रहण क्षेत्र को नदी द्रोणी कहा जाता है।

1. छोटी नदियों या नालों द्वारा अप्रवाहित क्षेत्र को जल संभर कहा जाता है।

2. नदी द्रोणी का आकार बड़ा होता है।

2. जल संभर का आकार छोटा होता है।

27. जलवायु के तत्व कौन से होते हैं?

उत्तर - जलवायु के प्रमुख तत्व- तापमान, वायुदाब, हवाएँ, आर्द्रता, मेघ और वर्षा हैं। इनमें तापमान प्रमुख तत्व है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

28. सामाजिक वानिकी से क्या तात्पर्य है?

उत्तर - सामाजिक वानिकी का अर्थ है पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबंध और सुरक्षा तथा ऊसर भूमि का वनरोपण।

30. भौतिक भूगोल की किन्हीं दो शाखाओं के नाम लिखिए।

उत्तर - भौतिक भूगोल की दो शाखाओं के नाम निम्न हैं -

1. भू-आकृति विज्ञान, 2. जैव भूगोल ।

31. मानव भूगोल की किन्हीं दो शाखाओं के नाम लिखिए।

उत्तर - मानव भूगोल की दो शाखाओं के नाम निम्न हैं –

1. आर्थिक भूगोल, 2 . सामाजिक भूगोल ।

32. ओस क्या है?

उत्तर - जब आर्द्रता धरातल के ऊपर हवा में संघनन केंद्रकों पर संघनित न होकर ठोस वस्तु जैसे- पत्थर, घास तथा पौधों की पत्तियों की ठंडी सतहों पर पानी की बूंदों के रूप में जमा होती है तब इसे ओस के नाम से जाना जाता है।

33. कोरियोलिस बल किसे कहते हैं?

उत्तर - पृथ्वी के घूर्णन के कारण पवनें अपनी मूल दिशा में विक्षेपित (Deflect) हो जाती हैं, इसे कोरियोलिस बल कहते हैं। इस बल के प्रभाव से उत्तरी गोलार्द्ध में पवनें दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अपनी बाईं ओर मुड़ जाती हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

34. आनुवांशिक जैव-विविधता किसे कहते हैं?

उत्तर - आनुवांशिक जैव-विविधता का आशय एक ही प्रजाति के विभिन्न जीवों के जीनों में होने वाले परिवर्तन से है। इसके कारण हो जीवों की भिन्न-भिन्न प्रजातियों का विकास होता है तथा वे स्वयं को पर्यावरण के अनुकूल बनाती हैं।

35. कृषि जैव विविधता क्या है?

उत्तर - कृषि जैव विविधता एक व्यापक शब्द है जिसमें आनुवांशिक प्रजातियों और पारिस्थितिक तंत्र के स्तर पर जानवरों, पौधों और सूक्ष्म जीवों की विविधता और परिवर्तनशीलता शामिल है।

36. भारत के दो राज्यों के नाम लिखिए जिनसे प्रमाणिक मध्यान्ह रेखा गुजरती है।

उत्तर - भारत के दो राज्यों के नाम उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश हैं जिनसे प्रमाणिक मध्यान्ह रेखा गुजरती है।

37. हिन्द महासागर में स्थित भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।

उत्तर - हिन्द महासागर में स्थित भारत के पड़ोसी देशों के नाम श्रीलंका और मालद्वीप हैं जो द्वीपीय देश हैं।

38. यदि एक व्यक्ति को लक्षद्वीप जाना हो तो वह कौन-से तटीय मैदान से होकर जाएगा और क्यों?

उत्तर - लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित है। यह केरल तट से 280 किलोमीटर से 480 किलोमीटर दूर स्थित है। केरल तट मालाबार तट का ही भाग है। अत: मालाबार तट से इसकी दूरी सबसे कम 280 किलोमीटर है। इसलिए मालाबार तट के मैदानी भाग से होकर वह लक्षद्वीप कम समय में पहुँच जाएगा।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

39. पूर्वी घाट की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर - 1. ये घाट उत्तर पूर्व में छोटा नागपुर के पठार से शुरू होकर दक्षिण में नीलगिरि तक फैला हुआ है।

2. इसमें महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी आदि नदियाँ बहती हैं।

40. अपकेन्द्रीय अपवाह प्रतिरूप किसे कहते हैं?

उत्तर - जब नदियाँ किसी पर्वत से निकलकर सभी दिशाओं में बहती हैं तो इसे अपकेंद्रीय अपवाह प्रतिरूप कहा जाता है।

41. सिंधु नदी का स्त्रोत तथा उसकी सहायक नदियों के नाम लिखिए।

उत्तर - सिन्धु नदी कैलाश पर्वत के सिग्गी खाबाब झरने से निकलती है। यह झरना लद्दाख श्रेणी के उत्तरी भाग में है। सिन्धु नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ झेलम, चिनाव, व्यास एवं सतलज नदियाँ हैं।

42. उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन तथा मानसूनी वनों में अंतर लिखिए। (कोई दो)

उत्तर -

उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन

उष्ण कटिबन्धीय मानसूनी वन

1. यह 200 सेमी. से अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाये जाते हैं। इनके वृक्षों की ऊँचाई 50 मीटर से भी अधिक होती है।

1. यह 100 से 200 सेमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इनके वृक्षों की ऊँचाई 30 से 50 मीटर तक होती है।

2. इनमें किसी विशेष मौसम में पतझड़ नहीं होता। इन वनों में वृक्ष अधिक सघन होते हैं।

2. ग्रीष्म ऋतु में ये पेड़ अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं व वर्षा ऋतु में कोपलें निकल आती हैं। ये वन अधिक सघन नहीं होते हैं। उदाहरण - साल, सागौन, चन्दन, शीशम और महुआ।

43. वायुमंडल किसे कहते हैं?

उत्तर - हमारी पृथ्वी के चारों ओर 800 किमी. से अधिक ऊँचाई तक वायु फैली हुई है। पृथ्वी के आस-पास वायु के इस आवरण को ही वायुमण्डल कहते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

44. वन क्षेत्र और वन आवरण में क्या अंतर है? (कोई दो)

उत्तर - वन क्षेत्र और वन आवरण में अंतर-

वन क्षेत्र

वन आवरण

1. वन क्षेत्र, राजस्व विभाग के अनुसार अधिसूचित क्षेत्र है, चाहे वहाँ वृक्ष हों या न हों।

1. वन आवरण प्राकृतिक वनस्पति का झुरमुट है और वास्तविक रूप में वनों से ढका होता है।

2. वन क्षेत्र राज्यों के राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित होता है।

2. वन आवरण की पहचान वायु चित्रों और उपग्रहों से प्राप्त चित्रों से की जाती है।

45. भूगोल के कोई दो महत्व लिखिए।

उत्तर - 1. भूगोल संसाधनों का अध्ययन कर हमें उनके नियोजित ढंग से उपयोग करने के लिए दिशा बोध कराता है।

2. भूगोल में प्रादेशिक अध्ययन पर विशेष बल दिया जाता है। प्रादेशिक अध्ययन हमारे लिए क्षेत्र विशेष की समस्याओं को समझने और उनको दूर करने में सहायक होता है।

46. जलवायु विज्ञान किसे कहते हैं?

उत्तर - विश्व के विभिन्न भू-भागों की जलवायु का अध्ययन जलवायु विज्ञान कहलाता है। इसके अंतर्गत वायुमंडल की संरचना, मौसम तथा जलवायु के तत्व, जलवायु के प्रकार तथा जलवायु प्रदेश का अध्ययन किया जाता है।

47. चक्रवात किसे कहते हैं?

उत्तर - जब कोई वायु राशि किसी न्यून वायुदाब क्षेत्र की ओर चक्राकार रूप में तीव्र गति से प्रवाहित होती है, तो उसे चक्रवात कहते हैं।

48. जैव विविधता संरक्षण से क्या आशय है?

उत्तर - जैव विविधता संरक्षण से आशय जैविक संसाधनों के प्रबंधन से है जिससे उनके व्यापक उपयोग के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता भी बनी रहे। चूँकि जैव-विविधता मानव सभ्यता के विकास का स्तम्भ है इसलिए इसका संरक्षण अति आवश्यक है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

49. जैव विविधता संरक्षण के कोई दो सुझाव लिखिए।

उत्तर - 1. लुप्तप्राय जानवरों की प्रजाति का संरक्षण किया जाए तथा उनकी सुरक्षा के लिए मजबूत कदम उठाए जाएँ।

2. प्रत्येक देश वन्य प्राणियों के आवास की पहचान करे तथा उनकी सुरक्षा का प्रबंध करे।

50. कर्क रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है? कोई दो राज्यों के नाम लिखिए।

उत्तर - कर्क रेखा आठ राज्यों से होकर गुजरती है। दो राज्यों के नाम - मध्यप्रदेश एवं राजस्थान हैं।

51. भारत के किस प्रदेश की सीमा तीन देशों क्रमशः नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती है?

उत्तर - भारत के सिक्किम प्रदेश की सीमा तीन देशों क्रमशः नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती है।

52. वृक्षाकार अपवाह प्रतिरूप किसे कहते हैं?

उत्तर - जब अपवाह की आकृति वृक्ष के समान हो जाती है तो अपवाह के ऐसे प्रतिरूप को वृक्षाकार अपवाह प्रतिरूप कहते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

53. अभिकेन्द्रीय अपवाह प्रतिरूप किसे कहते हैं?

उत्तर - मरुस्थलीय भागों में बहने वाली नदियाँ अभिकेंद्रीय अपवाह प्रतिरूप बनाती हैं। अभिकेंद्रीय अपवाह प्रतिरूप में नदियाँ चारों ओर से बहकर किसी गर्त या झील में मिल जाती हैं।

54. गंगा नदी की सहायक नदियों के नाम लिखिए।

उत्तर - गंगा नदी की सहायक नदियों के नाम यमुना, चम्बल, रामगंगा, गोमती, महानंदा, सोन, घाघरा, गण्डक एवं कोसी हैं।

55. पश्चिमी तटीय मैदान पर कोई डेल्टा क्यों नहीं है?

उत्तर - भारत के पश्चिमी तटीय मैदानों में बहने वाली नदियों का ढाल काफी तीव्र है, इसलिए ये नदियाँ अपने मुहाने पर अनेक भागों में न बहकर एक भाग में बहती हैं अतः ये नदियाँ डेल्टा न बनाकर ज्वारनदमुख बनाती हैं। इसलिए पश्चिमी तटीय मैदान पर कोई भी डेल्टा नहीं है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

56. जलवायु को प्रभावित करने वाले कोई दो कारक लिखिए।

उत्तर - 1. हिमालय की स्थिति - हिमालय पर्वत भारत की जलवायु के नियंत्रक माने जाते हैं। यह दक्षिण से आने वाली भाप भरी हवाओं को रोककर वर्षा कराता है और उत्तरी ध्रुव एवं मध्य एशिया से आने वाली ठण्डी हवाओं को रोककर भारत को शीत प्रदेश बनने से बचाता है।

2. उच्चावचन और तापमान - उच्चावचन एवं तापमान जलवायु को अत्यधिक प्रभावित करते हैं। जैसे-महाबलेश्वर मानसून पवनों के सामने पड़ता है। वहाँ 625 सेमी. वर्षा होती है, लेकिन पूना में 60 सेमी. वर्षा होती है, क्योंकि पूना वृष्टि छाया (पवनाविमुख) क्षेत्र में स्थित है।

57. वन्य प्राणियों की संख्या कम होने के कोई दो कारण लिखिए।

उत्तर - 1. ज्वालामुखी विस्फोट, भूकम्प, सुनामी आदि आपदाओं के कारण वन्य जीवों के आवास नष्ट हो गए।             2. जनसंख्या वृद्धि के कारण मानव की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। मनुष्य ने आवास, कृषि, उद्यानों हेतु वन भूमि का उपयोग किया जिससे जीवों के आवास पर संकट उत्पन्न हो गया।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 11वीं भूगोल के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के भूगोल के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.