Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th Biology 3 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं जीवविज्ञान 3 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

   हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 11वीं जीवविज्ञान 3 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 11th Biology 3 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं जीवविज्ञान 3 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

कक्षा 11वींं जीवविज्ञान
                       3 अंकीय अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

3 अंक वाले प्रश्न उत्‍तर सहित

1. एन्जियोस्पर्म के प्रमुख तीन लक्षण लिखिए।

उत्तर - एन्जियोस्पर्म (आवृत्तबीजी) के प्रमुख लक्षण निम्न हैं-

1. आवृत्तबीजी (Angiosperms) पौधों में बीज के चारों तरफ आवरण (Seed coat) उपस्थित होता है।

2. मुख्य पौधा स्पोरोफाइट द्विगुणित (Diploid) होता है और जड़, तना एवं पत्तियों में विभेदित रहता है।

3. पुष्प (Flower) के रूप में प्रजनन अंग उपस्थित रहते हैं।

2. जिम्नोस्पर्म के प्रमुख तीन लक्षण लिखिए।

उत्तर - जिम्नोस्पर्म (अनावृत्तबीजी) पौधों के प्रमुख लक्षण निम्न हैं -

1. ये पौधे बहुवर्षी एवं काष्ठीय होते हैं जो सामान्यतः मरुद्भिद स्वभाव के होते हैं।

2. इन पौधों में बीज तो बनते हैं लेकिन वे बीज नग्न रूप में पौधों पर लगे रहते हैं अर्थात् बीज किसी खोल, भित्ति या फल में बन्द नहीं होते।

3. ये पौधे विषमबीजाणुक होते हैं अर्थात् दो प्रकार के बीजाणु लघु एवं दीर्घ क्रमशः लघु एवं दीर्घ बीजाणुधानियों में उत्पन्न होते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

3. कोशिका सिद्धांत के तीन मुख्य बिन्दु लिखिए।

उत्तर - कोशिका सिद्धांत के मुख्य बिन्दु निम्न हैं

1. सभी जीव एक या अनेक कोशिकाओं के बने होते हैं।

2. सभी कोशिकाओं में एक जैसी उपापचयी क्रियाएँ (Metabolic activities) होती हैं और ये जीवन की रचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई होती हैं।

3. किसी भी जीव द्वारा प्रदर्शित क्रियाएँ वास्तव में उसकी कोशिकाओं के अंदर की क्रियाओं एवं उनकी आपसी क्रियाओं का परिणाम होती हैं।

4. लिपिड्स के कार्य लिखिए। (कोई तीन)

उत्तर - लिपिड्स के कार्य निम्नलिखित हैं

1. यह ऑक्सीकरण द्वारा शरीर को ऊर्जा देते हैं। इनके ऑक्सीकरण से कार्बोहाइड्रेट की तुलना में दो गुनी ऊर्जा मिलती है।

2. यह विटामिन A, D, E एवं K के अवशोषण में सहायता करते हैं।

3. ये हमारे रुधिर के महत्वपूर्ण घटक हैं। 100ml. रुधिर में लगभग 500 mg. लिपिड पाए जाते हैं।

5. प्रकाश-संश्लेषण की दर को प्रभावित करने वाले कोई तीन कारक लिखिए।

उत्तर - प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया की दर को प्रभावित करने वाले कारक निम्न हैं -

1. प्रकाश (Light) - प्रकाश की तीव्रता बढ़ने से प्रकाश- संश्लेषण को दर बढ़ती है तथा अधिक तेज प्रकाश में क्रिया रुक जाती है।

2. तापमान (Temperature) - 25° से 32° C ताप प्रकाश-संश्लेषण के लिये सबसे उपयुक्त होता है। अत्यधिक एवं कम ताप पर क्रियां की दर घटती है।

3. जल (Water) - जल महत्वपूर्ण यौगिक है। जल की कमी होने से क्रिया प्रभावित होती है, क्योंकि जीवद्रव्य की सक्रियता घट जाती है, स्टोमेटा बन्द हो जाते हैं और प्रकाश-संश्लेषण दर घट जाती है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

6. किण्वन के तीन महत्व लिखिए।

उत्तर - किण्वन के प्रमुख महत्व निम्न हैं -

1. किण्वन क्रियाओं का प्रयोग मदिरा बनाने के कारखानों में बीयर, व्हिस्की तथा वाइन बनाने में किया जाता है।

2. किण्वन क्रियाओं का घरेलू जीवन में भी महत्व है, जैसे - सिरका बनाने में।

3. अनेक प्रकार के कार्बनिक अम्लों, जैसे- लैक्टिक अम्ल, एसीटिक अम्ल, सिट्रिक अम्ल आदि का निर्माण जीवाणुओं की किण्वन क्रिया द्वारा किया जाता है।

7. माइटोकोण्ड्रिया को कोशिका का विद्युत (ऊर्जा) ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर - माइटोकॉण्ड्रिया कार्यिकीय दृष्टि से ऊर्जा के ट्रान्सड्यूसर का कार्य करते हैं। माइटोकॉण्ड्रिया में खाद्य पदार्थों का ऑक्सीकरण होता है जिसके फलस्वरूप ऊर्जा का निर्माण होता है अर्थात् यह भोजन की स्थितिज ऊर्जा को गतिज ऊर्जा में परिवर्तित करता है। यह ऊर्जा माइटोकॉण्ड्रिया में ATP के रूप में संचित रहती है। इसका उपयोग धीरे-धीरे जैव क्रियाओं के संचालन में होता है, इसलिए माइटोकॉण्ड्रिया को कोशिका का विद्युत ग्रह या ऊर्जा ग्रह (Power house) कहते हैं।

8. जिबरेलिन हॉर्मोन के तीन कार्य लिखिए।

उत्तर - जिबरेलिन के कार्य

(1) यह तने एवं पत्तियों की वृद्धि में सक्रिय होता है।

(2) यह पुष्पों और फलों के आकार में वृद्धि करने में सहायता करता है।

(3) यह शराब बनाते समय किण्वन की क्रिया को उत्तेजित करता है तथा विलगन की क्रिया को नियन्त्रित करता है।

 9. ऑक्सिन हॉर्मोन के तीन कार्य लिखिए।

उत्तर - ऑक्सिन के कार्य

(1) ऑक्सिन पौधे की वृद्धि को नियन्त्रित करता है।

(2) यह शीर्ष कलिका (Apical bud) को सक्रिय रखता है जिसके कारण पौधों में शीर्षस्थ प्रभाविता (Apical dominance) होती है।

(3) पौधों पर ऑक्सिन के छिड़काव से विलगन परत (Abscission layer) का निर्माण नहीं होता, इस कारण पत्तियाँ और कच्चे फल पौधों से टूट कर नहीं गिरते।

10. संघ आर्थोपोडा के दो लक्षण लिखिए।

उत्तर- संघ आर्थोपोडा के लक्षण -

1. इसके जन्तु, जल, थल और वायु तीनों प्रकार के वातावरण में पाये जाते हैं।

2. शरीर त्रिस्तरीय, द्विपार्श्व सममित तथा बाह्य रूप से विखण्डित होता है।

3. सभी खण्डों पर जोड़ीदार उपांग पाये जाते हैं।

11. पक्षियों में उड़ने हेतु क्या रूपान्तरण पाए जाते हैं? (कोई तीन)

उत्तर - 1. अग्रपाद पंखों में रूपांतरित हो जाते हैं।

2. शरीर धारारेखित (streamlined) होता है।

3. वक्ष की पेक्टोरल पेशियों का सुविकसित होना।

12. अर्द्धसूत्री विभाजन के तीन महत्व लिखिए।

उत्तर - अर्द्धसूत्री विभाजन के प्रमुख महत्व निम्न प्रकार हैं -

1. अर्द्धसूत्री विभाजन की क्रिया लैंगिक जनन करने वाले जीवों में आवश्यक रूप से होती है। यह प्रक्रम जनक तथा संतति के बीच आनुवंशिक सेतु (Bridge of heredity) की तरह कार्य करता है।

2. लैंगिक जनन करने वाले जीवों में इसका विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसके द्वारा किसी भी जाति में गुणसूत्रों की संख्या निश्चित बनी रहती है जो कि प्रत्येक जाति का विशेष लक्षण है।

3. यह प्रक्रम गुणसूत्रों के गुणन को विफल कर किसी जाति विशेष को स्थिरता प्रदान करता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

13. पादप वृद्धि के विभिन्‍न चरणों को स्‍पष्‍ट कीजिए।

उत्तर - पौधों में वृद्धि के प्रमुख चरण निम्नलिखित हैं -

 (1) कोशिका विभाजन प्रावस्था (Phase of Cell Division) - कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होना वृद्धि का मुख्य लक्षण है। पौधों में प्रविभाजी कोशिकाओं के समसूत्री विभाजन द्वारा कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है। इस प्रावस्था में वृद्धि की गति धीमी रहती है।

(2) कोशिका वर्धन या दीर्घाकरण प्रावस्था (Phase of Cell Elongation) - कोशिकाओं के विभाजन के पश्चात् कोशिकाओं की लम्बाई, आयतन एवं भार में वृद्धि होती है। कोशिका वर्धन में कोशिकाएँ जल अवशोषण करके आकार में वृद्धि करती हैं तथा उनके मध्य एक बड़ी रिक्तिका बन जाती है। इस प्रावस्था में वृद्धि तेजी से होती है।

(3) कोशिका विभेदन या परिपक्वन प्रावस्था (Phaseof Cell Differentiation or Maturation) - कोशिका वर्धन के पश्चात् कोशिकाएँ एक निश्चित आकार ग्रहण करके स्थायी रूप धारण कर लेती हैं। इस प्रावस्था में वृद्धि की गति धीमी परन्तु स्थिर होती है।

14. संघ इकाइनोडर्मेटा के कोई तीन लक्षण लिखिए।

उत्तर - संघ इकाइनोडर्मेटा के प्रमुख लक्षण निम्न हैं

1. ये समुद्री जल में ही पाए जाते हैं। इनका शरीर त्रिस्तरीय (Triploblastic) एवं देहगुहा युक्त होता है।

2. इनमें जल संवहन तंत्र (Water vascular system) या अम्बुलेक्रल तंत्र (Ambula- cral system) पाया जाता है।

3. इनके शरीर में विशिष्ट परिसंचरण तंत्र (Circulatory system) या श्वसन तंत्र का अभाव होता है। 

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

15. एम्फीबिया वर्ग के कोई तीन लक्षण लिखिए।

उत्तर - एम्फीबिया वर्ग के प्रमुख लक्षण निम्न हैं

1. ये उभयचर होते हैं अर्थात् ये जल एवं थल दोनों प्रकार के आवासों में रहते हैं।

2. इनके कंकाल का अधिकांश भाग अस्थियों का बना होता है।

3. इनकी आँखों के ऊपर घूमने वाली पलकें (Eyelids) तथा कानों के ऊपर एक बाह्य झिल्ली पाई जाती है जिसे टिम्पैनम (Tympanum) कहते हैं।

16. मेंढक में श्वसन किस प्रकार होता है? समझाइए।

उत्तर - मेंढक जल व थल दोनों स्थानों पर दो विभिन्न विधियों द्वारा श्वसन कर सकते हैं। इसकी त्वचा एक जलीय श्वसनांग का कार्य करती है। इसे त्वचीय श्वसन कहते हैं। विसरण द्वारा पानी में घुली हुई ऑक्सीजन का विनिमय होता है। जल के बाहर त्वचा, मुख गुहा और फेफड़े वायवीय श्वसन अंगों का कार्य करते हैं। फेफड़ों के द्वारा श्वसन फुफ्फुसीय श्वसन कहलाता है। फेफड़े एक लंबें अंडाकार गुलाबी रंग की थैलीनुमा संरचनाएँ होती हैं, जो देहगुहा के वक्षीय भाग में पाई जाती हैं। वायु नासा छिद्रों से होकर मुख गुहा तथा फेफड़ों में पहुँचती है। ग्रीष्म निष्क्रियता व शीत निष्क्रियता के दौरान मेंढक त्वचा से श्वसन करते हैं।

17. प्रोटीन के तीन प्रमुख कार्य लिखिए।

उत्तर - प्रोटीन के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं -

1. एंजाइम के रूप में - विभिन्न जैव क्रियाओं के नियमन में प्रोटीन एंजाइम की भांति कार्य करते हैं।

2. हॉर्मोन्स के रूप में शरीर की उपापचयी क्रियाओं (Metabolic reactions) पर नियंत्रण रखने के लिए प्रोटीन हॉर्मोन्स के रूप में कार्य करते हैं। जैसे-इन्सुलिन।

3. परिवहन - कुछ प्रोटीन दूसरे सरल अणुओं से क्रिया कर अस्थाई यौगिक बनाकर उनका परिवहन करने में मदद करते हैं। जैसे हीमोग्लोबिन शरीर के सभी भागों तक ऑक्सीजन पहुँचाता है। इसी प्रकार सीरम एल्ब्यूमिन युक्त वसा अम्लों के अणुओं को एडीपोज ऊतक तक पहुँचाता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

18. साइटोकाइनिन हॉर्मोन के तीन कार्य लिखिए।

उत्तर - कार्य - (i) साइटोकाइनिन्स कोशिका विभाजन को प्रेरित करते हैं लेकिन इनकी क्रिया के लिए ऑक्सिन का होना आवश्यक है।

(ii) साइटोकाइनिन में पौधे की आकारिकी प्रकृति को बदलने का गुण पाया जाता है जिस कारण इनका प्रयोग ऊतक संवर्धन में किया जाता है।

(iii) साइटोकाइनिन जीर्णता को रोकता है तथा क्लोरोफिल को काफी समय तक नष्ट नहीं होने देता। साइटोकाइनिन के उपयोग से सब्जियों, पुष्पों तथा फलों को कई दिनों तक ताजा रखा जा सकता है।

19. एब्सीसिक अम्ल के तीन कार्य लिखिए।

उत्तर - कार्य - (i) पौधों में इसके छिड़काव द्वारा वाष्पोत्सर्जन को काफी कम किया जा सकता है। अतः इसका उपयोग प्रतिवाष्पोत्सर्जक के रूप में किया जाता है।

(ii) एब्सीसिक अम्ल का प्रमुख कार्य पत्तियों तथा दूसरे पादप अंगों में जीर्णता को बढ़ाना है।

(iii) एब्सीसिक अम्ल के प्रयोग द्वारा बीजों एवं कलिकाओं की प्रसुप्ति को बढ़ाया जाता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 11वीं जीवविज्ञान के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के जीवविज्ञान के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe