Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th Sociology 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं समाजशास्‍त्र 2 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

   हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 11वीं समाजशास्‍त्र 2 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 11th Sociology 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं समाजशास्‍त्र 2 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024



कक्षा 11वींं समाजशास्‍त्र
                       2 अंकीय अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

2 अंक वाले प्रश्न उत्‍तर सहित

1. समाजशास्त्र की कोई एक परिभाषा लिखिए।

उत्तर - वार्ड के अनुसार, "समाजशास्त्र समाज का विज्ञान है।"

2. फ्रांस की क्रांति ने कौन-सी नई दशाएँ उत्पन्न कीं?

उत्तर - 1. व्यक्तिगत स्वतंत्रता की माँग उठी तथा निरंकुश राजतंत्र एवं पोप सत्ता का अंत हुआ।

2. जनता की प्रभुत्ता, राष्ट्रवादी विचारों पर आधारित हो गई।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

3. समष्टि समाजशास्त्र किसे कहते हैं?

उत्तर - समष्टि समाजशास्त्र का सरोकार बड़ी सामाजिक व्यवस्था से होता है। जैसे - राजनीतिक व्यवस्था या आर्थिक व्यवस्था।

4. व्यष्टि समाजशास्त्र किसे कहते हैं?

उत्तर - आमने-सामने अन्तः क्रिया की परिस्थितियों में प्रतिदिन के व्यवहार के अध्ययन को सामान्यतः व्यष्टि समाजशास्त्र कहते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

5. संस्था का क्या अर्थ है?

उत्तर - संस्था का अर्थ है ऐसे नियम अथवा प्रथाएँ जो एक विशेष संस्कृति से सम्बन्धित होते हैं और मानव जीवन को नियमित बनाने में योगदान करते हैं।

6. धर्म की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर - (1) पवित्रता की धारणा जिस धर्म को लोग मानते हैं, उनकी दृष्टि में उस धर्म से सम्बन्धित सब कुछ पवित्र होता है।

(2) प्रार्थना, पूजा या आराधना धर्म में लोग जिस शक्ति पर विश्वास करते हैं, उससे लाभ उठाने व उसके कोप से बचने हेतु प्रार्थना, पूजा तथा आराधना करते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

7. शक्ति का क्या अर्थ है?

उत्तर - शक्ति किसी व्यक्ति या समूह की वह क्षमता है जिसे वह दूसरे लोगों के व्यवहारों को अपनी इच्छा के अनुसार प्रभावित करने के लिए उपयोग में लाता है। इसका आशय है कि शक्ति में व्यक्ति के अनेक अधिकार, साधन, दबाव की क्षमता और प्रभाव आदि सभी शामिल होते हैं।

8. सर्व शिक्षा अभियान क्या है?

उत्तर - सर्व शिक्षा अभियान सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। सन् 2001 से सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

9. व्यक्तित्व का अर्थ बताइए।

उत्तर - व्यक्तित्व उन सभी गुणों की सम्पूर्णता का नाम है जिन्हें व्यक्ति समाजीकरण की प्रक्रिया के द्वारा प्राप्त करता है।

10. सांस्कृतिक परिवर्तन क्या है?

उत्तर - सांस्कृतिक परिवर्तन से तात्पर्य कुछ ऐसे परिवर्तनों से है जिनमें कला, विज्ञान, साहित्य, दर्शन, फैशन, कानून तथा सामाजिक संगठन के रूपों एवं नियमों में होने वाले परिवर्तन सम्मिलित किए जाते हैं अर्थात् संस्कृति में होने वाला परिवर्तन सांस्कृतिक परिवर्तन कहलाता है।

11. प्रश्नावली क्या है?

उत्तर - प्रश्नावली बहुत से प्रश्नों की एक सूची होती है। सूचना प्राप्त करने के लिए साधारणता प्रश्नों की जो सूची प्रयुक्त की जाती है, उसे प्रश्नावली कहते हैं। यह सामाजिक अनुसंधान की एक महत्वपूर्ण पद्धति है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

12. अवलोकन की दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर - (1) प्राथमिक सामग्री का संकलन- इस विधि में अवलोकनकर्त्ता स्वयं घटनास्थल पर उपस्थित होकर घटनाओं के बारे में प्राथमिक स्तर की सूचनाएँ एकत्रित करता है, अतः वे अधिक विश्वसनीय होती हैं।

(2) सूक्ष्म, गहन एवं उद्देश्यपूर्ण अध्ययन - अवलोकन विधि में अवलोकनकर्त्ता स्वयं घटनास्थल पर उपस्थित होता है, अतः यह घटनाओं का गहन एवं सूक्ष्म अध्ययन कर सकता है और केवल उन्हीं तथ्यों का संकलन करता है जिनका सम्बन्ध उसके अध्ययन से है।

13. सामाजिक संरचना की दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर - (1) सामाजिक संरचना एक अखंड व्यवस्था है।

(2) सामाजिक संरचना अमूर्त होती है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

14. जाति एवं वर्ग में दो अन्तर लिखिए।

उत्तर - जाति एवं वर्ग में दो अन्तर

जाति (बंद स्तरीकरण)

वर्ग (खुला स्तरीकरण)

1. जाति एक बन्द वर्ग है इसका आधार जन्म है।

1. वर्ग में खुलापन पाया जाता है इसका आधार योग्यता है।

2. एक जाति के सदस्य अपनी ही जाति में विवाह करते हैं।

2. एक वर्ग के लोग अपने से ऊँचे एवं नीचे वर्गों में विवाह कर सकते हैं।

15. सामाजिक परिवर्तन की परिभाषा लिखिए।

उत्तर - मैकाइवर तथा पेज के अनुसार, "सामाजिक सम्बन्धों में होने वाले परिवर्तन को सामाजिक परिवर्तन कहते हैं।"

16. आदिम समाज से क्या आशय है?

उत्तर - आदिम समाज से आशय समाज के सबसे आरम्भिक रूप से है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

17. दुर्खीम की किन्हीं दो पुस्तकों के नाम लिखिए।

उत्तर - (1) द डिवीजन ऑफ लेबर इन सोसाइटी।

(2) द सुसाइड ।

18. दुर्खीम द्वारा प्रस्तुत सावयवी एकता को समझाइए।

उत्तर - सामाजिक विकास के साथ जब जनसंख्या में वृद्धि हुई और लोगों की जरूरतें बढ़ने लगीं तो इन बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाने लगा। इससे समाज में श्रम-विभाजन और विशेषीकरण को प्रोत्साहन मिला। लोग अपनी जरूरत पूरी करने के लिए एक दूसरे पर निर्भर होते गए जिससे समाज में जो सामाजिक एकता विकसित हुई उसी को दुर्खीम ने सावयवी एकता कहा है।

19. वर्ग संघर्ष के कोई दो कारण लिखिए।

उत्तर - (1) पूँजीपति अपनी पूँजी की शक्ति से कामगारों के श्रम को बहुत कम कीमत पर खरीदकर उससे अतिरिक्त लाभ प्राप्त करते हैं। इसके फलस्वरूप श्रमिकों का शोषण बढ़ जाने से वर्ग-संघर्ष होना जरूरी हो जाता है।

(2) उत्पादित वस्तुओं का विक्रय करने के लिए जब यातायात और संचार के साधनों को विकसित किया जाता है तो श्रमिकों को भी एक-दूसरे के सम्पर्क में आने का अवसर मिल जाता है। इससे श्रमिकों में वर्ग-चेतना पैदा होती है और वे संगठित होकर शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने लगते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

20. श्रम विभाजन के दो लाभ लिखिए।

उत्तर - (1) श्रम विभाजन के फलस्वरूप एक ऐसे सहयोग में वृद्धि होती है जिसमें व्यक्तिवादिता का गुण होता है।

(2) श्रम विभाजन के फलस्वरूप दमनकारी कानूनों के स्थान पर क्षतिपूर्ति करने वाले कानूनों की प्रधानता बढ़ जाती है।

21. सरल तथा जटिल समाज में दो अंतर लिखिए।

उत्तर - सरल तथा जटिल समाज में अंतर

सरल समाज

जटिल समाज

1. सरल समाज में सभी सदस्य अपनी परम्परागत सामाजिक स्थिति के प्रति जागरूक रहते हैं।

1. जटिल समाज के सभी सदस्य परिवर्तनशील तथा हित प्रधान सम्बन्धों के प्रति जागरुक रहते हैं।

2. इनका निर्माण सरल और प्रत्यक्ष सम्बन्धों द्वारा होता है।

2. इनका निर्माण जटिल और अप्रत्यक्ष सम्बन्धों द्वारा होता है।

22. समाजशास्त्र तथा राजनीतिशास्त्र में अन्तर बताइए। (कोई दो)

उत्तर - समाजशास्त्र तथा राजनीतिशास्त्र में अन्तर -

समाजशास्त्र

राजनीतिशास्त्र

1. समाजशास्त्र समाज का विज्ञान है।

1. राजनीतिशास्त्र राज्य का विज्ञान है।

2. समाजशास्त्र में मुख्य रूप से सामाजिक नियन्त्रणों का अध्ययन किया जाता है।

2. राजनीतिशास्त्र में राज्य द्वारा स्वीकृत नियन्त्रणों का अध्ययन किया जाता है।

23. औपचारिक समूह को परिभाषित कीजिए।

उत्तर - "वे समूह, जो व्यवस्थित और संगठित किए जाते हैं, औपचारिक समूह कहलाते हैं।" ये आकार में बड़े होते हैं या किसी संघ का भाग होते हैं। उदाहरण के लिए, विश्वविद्यालय, सेना इत्यादि ।

24. सामाजिक नियंत्रण से क्या आशय है?

उत्तर - समाज के सदस्यों के व्यवहारों को नियंत्रित करना सामाजिक नियंत्रण कहलाता है।

25. विवाह का अर्थ लिखिए।

उत्तर - विवाह एक सामाजिक संस्था है जो सामाजिक नियमों अथवा कानून के अनुसार स्त्री-पुरुष की यौन आवश्यकताओं को पूरा करने, बच्चों को जन्म देने और परिवार में उनका पालन- पोषण करने की व्यवस्था करती है।

26. अन्तर्विवाह किसे कहते हैं?

उत्तर - अपनी जाति के अंदर किया गया विवाह अन्तर्विवाह कहलाता है, यह वह नियम है जिसके अनुसार एक विशेष जाति, जनजाति अथवा समुदाय को अपने ही समूह के अन्दर विवाह सम्बन्ध स्थापित करना आवश्यक होता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

27. भारत में शिक्षा की कोई दो समस्याएँ लिखिए।

उत्तर - (1) शिक्षा धनिक एवं सम्पन्न वर्ग के - वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में उन लोगों को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिल जाते हैं जो आर्थिक रूप से सम्पन्न हैं। सामान्य व्यक्ति एवं योग्य निर्धन छात्रों को इस शिक्षा का लाभ उठाने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते।

(2) शिक्षा में नियोजन का अभाव - आज भी शिक्षा का विकास किसी नियोजित नीति के आधार पर नहीं हो पा रहा है। अनियोजित शिक्षा के कारण ही छात्र-असन्तोष तथा विभिन्न प्रकार के आंदोलनों और अनुशासनहीनता के प्रकरण समाज के सामने आते हैं।

28. नातेदारी से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - नातेदारी सामाजिक सम्बन्धों का वह स्वरूप है जो एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्तेदारी के सम्बन्धों से जोड़ती है। परिवार नातेदारी की इकाई है। नातेदारी में हम रक्त सम्बन्धियों एवं विवाह सम्बन्धियों दोनों को सम्मिलित करते हैं। रक्त सम्बन्धों को हम नातेदारी की आन्तरिक व्यवस्था कह सकते हैं तो विवाह सम्बन्धों को इसकी बाह्य व्यवस्था।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

29. संस्कृति के आयाम लिखिए।

उत्तर - संस्कृति के आयाम संज्ञानात्मक, मानकीय एवं भौतिक हैं।

30. पुनर्समाजीकरण को समझाइये।

उत्तर - वह प्रक्रिया जिसके अंतर्गत कोई व्यक्ति किसी नवीन वातावरण या परिस्थितियों में रहने का ढंग सीखता है, पुनर्समाजीकरण कहलाती है। इसमें व्यक्ति नवीन परिवेश के अनुसार स्वयं को ढालता है।

31. पद्धति का क्या अर्थ है?

उत्तर - पद्धति का तात्पर्य अध्ययन की एक ऐसी प्रणाली से है जिसमें तथ्यों को संकलित करने तथा उनकी व्याख्या करने के लिए व्यवस्थित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रयोग किया जाता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

32. वैयक्तिक अध्ययन के स्त्रोत लिखिए।

उत्तर - (1) प्राथमिक स्त्रोत - एक अध्ययनकर्ता जिन स्रोतों से स्वयं सूचनाएँ एकत्रित करता है, उन्हें प्राथमिक स्रोत कहा जाता है। उदाहरण के लिए, बाल-अपराधियों का अध्ययन करने के लिए यदि हम कुछ सूचनाएँ स्वयं एक बाल-अपराधी, उसके मित्रों, पड़ोसियों अथवा परिवार के सदस्यों से प्राप्त करें तो इन सभी लोगों को सूचनाओं के प्राथमिक स्रोत कहा जायेगा।

(2) द्वितीयक स्त्रोत - द्वितीयक स्रोत का आशय उन सभी प्रलेखों से होता है जो प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अध्ययन की जाने वाली इकाई के विभिन्न पक्षों पर व्यापक रूप से प्रकाश डालते हैं। उदाहरण के लिए, दस्तावेज, रिकॉर्ड, विभिन्न कलाकृतियाँ, जीवनी, वंशावली आदि।

33. सामाजिक स्तरीकरण क्या है?

उत्तर - सामाजिक स्तरीकरण समाज का उन स्थायी समूहों अथवा श्रेणियों में विभाजन है जो कि आपस में श्रेष्ठता एवं अधीनता के सम्बन्धों द्वारा सम्बद्ध होते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

34. श्रम विभाजन क्या है?

उत्तर - श्रम विभाजन का आशय कार्यों के विशिष्टीकरण से है जिसके द्वारा किसी उत्पादन पद्धति के अन्तर्गत विभिन्न धंधों को संचित किया जाता है।

35. प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष संघर्ष की प्रकृति को समझाइए।

उत्तर - (1) प्रत्यक्ष संघर्ष - प्रत्यक्ष संघर्ष तब होता है जब दो या दो से अधिक व्यक्ति या समूह एक-दूसरे के प्रत्यक्ष सम्पर्क में आकर संघर्ष करने लगते हैं।

(2) अप्रत्यक्ष संघर्ष - अप्रत्यक्ष संघर्ष वह है जिसमें विभिन्न पक्ष अप्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे के हितों में शक्ति के उपयोग द्वारा बाधा पैदा करते हैं।

36. हिंसा की परिभाषा लिखिए।

उत्तर - "हिंसा का सम्बन्ध उन सभी कार्यों और आचरणों से होता है, जिनका उद्देश्य व्यक्तियों को चोट पहुँचाने, बल प्रयोग के द्वारा सम्पत्ति हड़पने अथवा शक्ति द्वारा लोगों की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने से होता है।"

37. कार्ल मार्क्स की कोई दो पुस्तकों के नाम लिखिए।

उत्तर - (1) दास केपिटल, (2) दर्शन की दरिद्रता।

38. ज्ञानोदय क्या है?

उत्तर - 17वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध व 18वीं शताब्दी में पश्चिमी यूरोप में संसार के बारे में सोचने एवं विचार करने के लिए एक नए व मौलिक दृष्टिकोण का जन्म हुआ, जिसे ज्ञानोदय या प्रबोधन के नाम से जाना जाता है।

39. नौकरशाही का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - नौकरशाही एक प्रशासन है जिसे मेज या डैस्क का शासन कहते हैं। वेबर के अनुसार नौकरशाही तार्किक एवं विवेकशील नियमों पर आधारित व्यवस्था है। इसके नियम लिखित रूप में होते हैं और इसमें अधिकार एवं दायित्वों का संस्तरणात्मक विभाजन होता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

40. वेबर के अनुसार नौकरशाही के लाभ बताइए। (कोई दो)

उत्तर - (1) नौकरशाही का संगठन दूसरे संगठनों की तुलना में उसी तरह श्रेष्ठ होता है जिस तरह हाथ से किये गए उत्पादन की तुलना में मशीन से किया गया उत्पादन श्रेष्ठ होता है।

(2) इसके अन्तर्गत किसी एक व्यक्ति का सत्ता पर एकाधिकार न होकर नयी पीढ़ी के अधिक कुशल लोग पुरानी पीढ़ी के लोगों से सत्ता ग्रहण करते रहते हैं।


यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 11वीं समाजशास्‍त्र के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के समाजशास्‍त्र के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe