Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th Hindi kavyakhand Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं हिन्‍दी काव्‍यखंड अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

  हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 11वीं हिन्‍दी काव्‍यखंड अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 11th Hindi kavyakhand Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं हिन्‍दी काव्‍यखंड अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

कक्षा 11वींं हिन्‍दी 
                       काव्‍यखंड अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

काव्‍यखंड प्रश्न उत्‍तर सहित

1. कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है। इसके समर्थन में उन्होंने क्या तर्क दिए है।

उत्तर- कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है। उन्होंने इसके समर्थन में निम्नलिखित तर्क दिए हैं-

(1) संसार में सब जगह एक पवन व एक ही जल है।

(2) सभी में एक ही ज्योति समाई है।

(3) एक ही मिट्टी से सभी बर्तन बने हैं।

सभी प्राणियों में एक ही ईश्वर विद्यमान है, भले ही प्राणी का रूप कोई भी हो। मूर्ख व्यक्ति ही ईश्वर के भिन्न रूपों का कथन करता है।

 

2. कबीर ने अपने को दीवाना क्यों कहा है।

उत्तर- यहाँ 'दीवाना' का अर्थ है- पागल । किसी के प्रेम में डूबा हुआ व्यक्ति दीवाना कहलाता है? कबीर भी प्रभु की भक्ति में लीन हैं, जबकि संसार बाह्य आडंबरों में उलझकर ईश्वर को खोज रहा है। अतः कबीर स्वयं को दीवाना कहते हैं।

 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

3. मीरा कृष्ण की उपासना किस रूप में करती है? वह रूप कैसा है।

उत्तर- मीरा कृष्ण की उपासना पति के रूप में करती है। उनका रूप मन को मोहने वाला है। वे पर्वत को धारण करने वाले है। उनके सिर पर मोर का मुकुट सुशोभित रहता है। मीरा उन्हें अपना सर्वस्व मानती हैं। वे स्वयं को उनकी दासी मानती है।

 

4. मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को 'बरिताप का घर' क्यों कहा है

उत्तर- बहन मायके में अपने परिवार वालों से मिलने के लिए खुशी से आती है। वह भाई-बहनों के साथ बिताए हुए क्षणों को याद करती है। घर पहुँचकर जब उसे पता चलता है कि उसका एक भाई जेल में है, तो वह बहुत दुःखी होती है। इस कारण कवि ने घर को 'परिताप का घर' कहा है।

 

5. मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को 'परिताप का घर' क्यों कहा है

उत्तर- बहन मायके में अपने परिवार वालों से मिलने के लिए खुशी से आती है। वह भाई-बहनों के साथ बिताए हुए क्षणों को याद करती है। घर पहुँचकर जब उसे पता चलता है कि उसका एक भाई जेल में है, तो वह बहुत दुःखी होती है। इस कारण कवि ने घर को 'परिताप का घर' कहा है।

 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

6. पिता के व्यक्तित्व किसी के विशेषताओं को उकेरा गया है?

उत्तर- 'घर की याद' कविता में पिता के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताओं को उकेरा गया है।

(1) पिता जी पूर्णतः स्वस्थ हैं। बुढ़ापे ने उन्हें अभी छुआ तक नहीं है।

(2) देश-प्रेमी हैं। उनकी प्रेरणा पाकर ही कवि ने स्वाधीनता आन्दोलन में भाग लिया।

(3) वे दौड़ लगाते हैं तथा दंड पेलते हैं।

(4) वे मौत के सामने आने पर भी नहीं डरते। वे खिलखिलाकर हँसते हैं।

(5) वे तूफान की रफ्तार से काम करने की क्षमता रखते हैं।

(6) वे गीता का पाठ करते हैं।

(7) वे भावुक प्रवृत्ति के हैं। अपने पाँचवें बेटे की याद आने पर उनकी आँखें भर आती हैं।

 

7. चंपा को किस बात पर अचरज होता है? और क्यो?

उत्तर- चंपा निरक्षर है जब कवि अक्षरों को पढ़ना शुरू करता है तो चंपा को हैरानी होती है कि इन अक्षरों से स्वर कैसे निकलते है वह अक्षर व ध्वनि के संबंध को समझ नहीं पाती। उसे नहीं पता कि लिखे हुए अक्षर ध्वनि को व्यक्त करने का ही एक रूप है।

 

8. उम्रभर के लिए पलायन क्यों करना चाहता है?

उत्तर- गजल कविता में कवि उम्रभर के लिए पलायन इसलिए करना चाहता है क्योंकि कवि के अनुसार नेताओं ने घोषणा की थी कि देश के हर घर को चिराग से रोशन कर देंगे अर्थात् देश के हर नागरिक को हर तरह की सुख सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

9. भाषा में झारखंडीपन से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- भाषा में झारखंडीपन का अभिप्राय है- झारखंड की स्वाभाविक बोली, उसका विशिष्ट उच्चारण। कवयित्री चाहती है कि संथाली लोग अपनी भाषा की स्वाभाविक विशेषताओं को सहेज कर रखें। यदि संथाल परगने में दूसरी भाषा के लोग आकर बसने लगेंगे तो यहाँ की स्थानीय बोली व भाषा का लोप हो जाएगा, जो कि चिन्ता का विषय है।

 

10. बस्तियों को शहर की आबोहवा से बचाने की आवश्यकता है?

उत्तर- बस्तियों को शहर की नग्नता व जड़ता की आबो-हवा से बचाने की जरूरत है। आज शहरी जीवन में संग्रह व स्वार्थ की प्रवृत्ति प्रबल है। प्रदूषण व्याप्त है। शहरी जीवन में उमंग, उत्साह व अपनेपन का प्राय: अभाव है। बस्तियों को शहर की आबो-हवा से बचाने पर ही भारतीय सभ्यता व संस्कृति की रक्षा संभव है।

 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

11. कवि ने चंपा की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है ?

उत्तर - प्रस्तुत सम्पूर्ण कविता चंपा के इर्द-गिर्द ही घूमती है। चंपा कविता की नायिका है तथा कविता के केन्द्र में उपस्थित है। कवि ने कविता में चंपा के व्यक्तित्व की अनेक विशेषताओं का उल्लेख किया है जो निम्न प्रकार हैं-

(1) अनपढ़-कविता में चंपा एक अनपढ़ लड़की बतायी गई है। वह सुन्दर नामक एक ग्वाले की पुत्री है और पढ़ाई-लिखाई से दूर स्वयं गाय-भैंसों को चराने का कार्य करती है। उसकी दृष्टि में पढ़ना-लिखना महत्वहीन बातें हैं। उसके निरक्षर रहने का बड़ा कारण उसका वह ग्रामीण परिवेश है, जहाँ पढ़ाई-लिखाई, विशेषकर लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई पर प्रतिबन्ध होता है।

(2) स्वभावगत चंचल-चंपा गाँव के वातावरण में पली-बढ़ी एक अति ग्रामीण परिवेश में रहने वाली लड़की है। वह स्वभाव से अत्यन्त कोमल एवं भोली-भाली है। किन्तु उम्र के हिसाब से उसके अन्दर चंचलता एवं नटखटपन कूट-कूट कर भरा है। वह शरारती भी है, तभी तो कवि को परेशान करने के क्रम में वह उनकी कलम एवं लिखने का कागज इत्यादि सामग्री छिपाकर इधर-उधर रख देती है।

 

12. मानव शरीर का निर्माण किन पंच तत्वों से हुआ है ?

उत्तर- अग्नि, जल, वायु, धरती, आकाश इत्यादि पाँच तत्वों से मानव शरीर का निर्माण हुआ है।

 

13. चंपा ने ऐसा क्यों कहा कि कलकत्ता पर बजर गिरे?

उत्तर- चंपा नहीं चाहती थी कि उसका पति उसे छोड़कर कमाने के लिए कलकत्ता जाए। कलकत्ता शहर परिवारों को तोड़ने वाला है। यह प्रतीक है-शोषण का। इस शोषण से आम व्यक्ति का जीवन नष्ट हो जाता है। चंपा अपने पति से अलग नहीं होना चाहती। अत: वह कलकत्ता का विनाश चाहती है ताकि उसका परिवार नहीं टूटे।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 11वीं हिंदी के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के हिंदी के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe