Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th Chemistry 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं रसायन शास्‍त्र 2 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

   हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 11वीं रसायन शास्‍त्र 2 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 11th Chemistry 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं रसायन शास्‍त्र  2 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024



कक्षा 11वींं रसायन शास्‍त्र
                       2 अंकीय अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

2 अंक वाले प्रश्न उत्‍तर सहित

 1. ऐवोगैड्रो नियम क्या है?

उत्तर - एवोगैड्रो नियम के अनुसार, "समान ताप व दाब पर समस्त गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है।"

2. ऐवोगैड्रो संख्या क्या है? इसका मान लिखिए।

उत्तर - किसी पदार्थ के एक ग्राम अणु में उपस्थित कुल अणुओं की संख्या ऐवोगैड्रो संख्या कहलाती है। इसका संख्यात्मक मान 6.023 × 1023 होता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

3. विलयन की मोलरता पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है, और क्यों?

उत्तर - ताप बढ़ाने पर विलयन की मोलरता का मान घट जाता है। क्योंकि ताप में परिवर्तन से विलयन का आयतन भी परिवर्तित होता है।

4. स्टॉक विलयन क्या है?

उत्तर - अधिक सान्द्रता वाले विलयन को स्टॉक विलयन कहते हैं।

5. परमाणु संख्या क्या है?

उत्तर - किसी तत्व की परमाणु संख्या उसके परमाणु के नाभिक में स्थित इकाई धनावेशों की संख्या (प्रोटॉनों की संख्या) या नाभिक के बाहर स्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बराबर होती है।

परमाणु संख्या (Z) = प्रोटॉनों की संख्या (p) = इलेक्ट्रॉनों की संख्या (e)

6. द्रव्यमान संख्या से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - द्रव्यमान संख्या परमाणु के नाभिक में उपस्थित कुल प्रोटॉनों और कुल न्यूट्रॉनों की संख्या का योग होती है। इसे 'A' से प्रदर्शित करते हैं।

द्रव्यमान संख्या (A) = कुल प्रोटॉन (P) + कुल न्यूट्रॉन (n)

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

7. मेण्डलीफ का आवर्त नियम क्या है?

उत्तर - सन् 1869 में रूसी वैज्ञानिक मैण्डलीफ ने तत्वों के वर्गीकरण हेतु आवर्त नियम दिया। उनके अनुसार, "तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु द्रव्यमानों (भारों) के आवर्ती फलन होते हैं।"

8. प्रभावी नाभिकीय आवेश और नाभिकीय आवेश में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - प्रभावी नाभिकीय आवेश और नाभिकीय आवेश में अन्तर

प्रभावी नाभिकीय आवेश

नाभिकीय आवेश

1. परमाणु में बाह्यतम कोष के इलेक्ट्रॉनों पर नाभिक के द्वारा जो आकर्षण बल लगाया जाता है उसे प्रभावी नाभिकीय आवेश कहते हैं।

1. नाभिक में उपस्थित प्रोटोनों के कुल आवेश को नाभिकीय आवेश कहते हैं।

2. केवल प्रोटॉन की संख्या पर निर्भर नहीं करता है।

2. केवल नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या पर निर्भर करता है।

9. sp² संकरण को उदाहरण सहित समझाइए ।

उत्तर - इस प्रकार के संकरण में किसी परमाणु के संयोजी कक्षा के एक s-कक्षक तथा 2p-कक्षक आपस में अतिव्यापन कर तीन समान sp² संकरित कक्षक बनाते हैं। ये तीनों कक्षक समतलीय होते हैं और आपस में 120° का कोण बनाते हैं। उदाहरण - BF3, BCl3, तथा CH में संकरण ।

10. निम्नलिखित अणुओं में सिग्मा () तथा पाई (π) आबंधों की कुल संख्या कितनी है?

(i) CH, (ii) CH4

उत्तर - (i) CH अणु में कुल तीन सिग्मा () आबंध (एक C-C आबंध व दो C-H आबंध) तथा दो π आबंध (दोनों C-C परमाणुओं में) होते हैं।

(ii) CH4 अणु में कुल पाँच सिग्मा आबंध (एक C-C व चार C-H आबंध) व एक π आबंध कार्बन परमाणुओं के मध्य होता है।

11. लवण जल अपघटन को उदाहरण सहित - लिखिए।

उत्तर - "लवण जल-अपघटन वह क्रिया है, जिसमें लवण के ऋणायन या धनायन जल (विलायक) से क्रिया कर अम्लीयता या क्षारकता उत्पन्न कर देते हैं।" जल-अपघटन क्रिया के फलस्वरूप विलयन अम्लीय अथवा क्षारीय हो जाता है।

उदाहरण - सोडियम कार्बोनेट के जल-अपघटन से विलयन क्षारीय होता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

12. ली-शातेलिये का नियम लिखो।

उत्तर - ली-शातेलिये ने उत्क्रमणीय अभिक्रिया के रासायनिक साम्य पर ताप, दाब तथा सान्द्रण पर पड़ने वाले प्रभाव को एक नियम के रूप में व्यक्त किया, जिसके अनुसार, "साम्यावस्था पर किसी अभिक्रिया के साम्य को निर्धारित करने वाले किसी कारक, जैसे - ताप, दाब या सान्द्रण में परिवर्तन कर दिया जाए, तो साम्य उस दिशा में अग्रसर होता है जहाँ से इस कारक में होने वाले परिवर्तन का प्रभाव नष्ट हो जाता है अर्थात् अभिक्रिया ऐसी दिशा में होने लगेगी, जहाँ परिवर्तन के द्वारा उत्पन्न हुआ प्रभाव नष्ट हो जाता है।"

13. प्रेरणिक प्रभाव को समझाइए।

उत्तर - संतृप्त कार्बन श्रृंखला के छोर पर इलेक्ट्रॉनग्राही या दाता परमाणु उपस्थित हो तब  सिग्मा इलेक्ट्रॉन का बहाव होता है। संतृप्त कार्बन श्रृंखला में यह  इलेक्ट्रॉन गति प्रेरणिक प्रभाव कहलाता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

14. इलेक्ट्रॉमेरिक प्रभाव की परिभाषा लिखिए।

उत्तर - इलेक्ट्रोमेरिक प्रभाव एक अस्थायी प्रभाव है। केवल आक्रमणकारी अभिकारकों की उपस्थिति में यह प्रभाव बहुआबंध वाले कार्बनिक यौगिकों में प्रदर्शित होता है इसमें आक्रमण करने वाले अभिकारक की माँग के कारण बहु-आबंध से बंधित परमाणुओं में एक सहभाजित π इलेक्ट्रॉन युग्म का पूर्ण विस्थापन होता है।

15. मोल क्या है?

उत्तर - परमाणुओं, अणुओं तथा आयनों आदि की संख्या को ज्ञात करने के लिए, रसायनज्ञ जिस इकाई का उपयोग करते हैं उसे मोल कहते हैं।

16. मोलरता किसे कहते हैं?

उत्तर- किसी विलयन के 1 लीटर आयतन में उपस्थित विलेय के मोलों की संख्या उस विलयन को मोलरता कहलाती है। इसे M से प्रदर्शित करते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

17. गुणित अनुपात का नियम लिखिए।

उत्तर - गुणित अनुपात के नियम का प्रतिपादन सन् 1803 में जॉन डॉल्टन ने किया। इस नियम के अनुसार "जब दो तत्व परस्पर संयोग करके दो या दो से अधिक यौगिक बनाते हैं, तब एक तत्व की भिन्न-भिन्न मात्रायें, जो दूसरे तत्व के निश्चित द्रव्यमान से संयोग करती हैं, परस्पर एक सरल (पूर्णांक) गुणित अनुपात में होते हैं।"

18. स्थिर अनुपात का नियम लिखिए।

उत्तर - स्थिर अनुपात के नियम के अनुसार, "प्रत्येक रासायनिक यौगिक में उसके अवयवी तत्व भारानुसार सदैव एक निश्चित अनुपात में पाये जाते हैं, चाहे वह यौगिक किसी भी विधि से प्राप्त किया गया हो।"

इस नियम से स्पष्ट है कि प्रत्येक यौगिक का रासायनिक संघटन निश्चित होता है जो इस यौगिक के बनाने की विधि या स्त्रोत पर निर्भर नहीं करता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

19. कैथोड किरणों के गुण लिखिये।

उत्तर - (i) कैथोड किरणें लगभग प्रकाश के वेग से सीधी रेखा में चलती हैं। (ii) ये किरणें कैथोड पृष्ठ पर लम्बवत् दिशा में गमन करती हैं।

20. ऐनोड किरणों के गुण लिखिए।

उत्तर - (i) ये किरणें हमेशा सीधी रेखा में चलती हैं।

(ii) इन किरणों का वेग कैथोड किरणों से कम होता है।

21. इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी को परिभाषित कीजिए।

उत्तर - किसी उदासीन विलगित गैसीय परमाणु की बाह्य कक्षा में एक अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने पर मुक्त ऊर्जा की मात्रा को इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी कहते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

22. एक ही वर्ग में उपस्थित तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुणधर्म समान क्यों होते हैं?

उत्तर - ऊर्ध्वाधर वर्ग में तत्वों का इलेक्ट्रोनिक विन्यास समान होता है और इनके बाह्यतम कोश में इलेक्ट्रॉन की संख्या समान होती है।

अतः एक ही वर्ग में उपस्थित तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुणधर्मों में समानता इलेक्ट्रोनिक विन्यास में समानता के कारण होती है जैसे प्रथम वर्ग के तत्वों में s कक्षक में इलेक्ट्रॉनों की संख्या एक होती है।

23. NaCl विलयन AgNO3 विलयन के साथ सफेद अवक्षेप देता है किन्तु CC4 नहीं।

उत्तर - NaCl आयनिक यौगिक है अतः इसके आयनन से बनने वाले Cr, Ag+ के साथ क्रिया करके AgCl का सफेद अवक्षेप बनाता है। इसके विपरीत CCI4 में Cl से C सहसंयोजक बंध द्वारा जुड़ा होता है। इसलिए CCI4 सफेद अवक्षेप नहीं देता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

24. संकरण के नियम लिखिए। (कोई दो)

उत्तर - संकरण के नियम –

(i) संकरण में भाग लेने वाले ऑर्बिटल लगभग समान ऊर्जा वाले अर्थात् उनकी क्वाण्टम संख्या समान होना चाहिए।

(ii) संकरण में भाग लेने वाले ऑर्बिटलों (कक्षकों) की संख्या के बराबर ही नये संकरित ऑर्बिटल बनते हैं।

25. अमोनिया को लुईस क्षारक क्यों कहते हैं?

उत्तर - अमोनिया को लुईस क्षारक इसलिए कहते हैं, क्योंकि अमोनिया के पास असहभाजित इलेक्ट्रॉन युग्म होता है। अमोनिया इस इलेक्ट्रॉन युग्म को रासायनिक प्रक्रिया में दान कर सकता है,

 

26. प्रबल विद्युत अपघट्य किसे कहते हैं?

उत्तर - वे विद्युत अपघट्य जो विद्युत धारा प्रवाहित करने पर विलयन में पूर्णतः आयनित हो जाते हैं प्रबल विद्युत अपघट्य कहलाते हैं।

जैसे - NaCl, NaOH, CH3COONa, NH4CI आदि।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

27. कार्बेनियन आयन क्या है?

उत्तर - वह ऋणावेशित आयन जिस पर ऋण आवेश कार्बन पर होता है। कार्ब ऋणायन कहलाता है। इसे कार्बेनियन आयन भी कहते हैं। कार्बेनियन आयन विषमांश बंध विखण्डन के फलस्वरूप प्राप्त होते हैं।

28. कार्बोकेटायन क्या है?

उत्तर - जिसका कार्बन परमाणु धनावेशित होता है उसे कार्बोकेटायन (Carbocation) या केटायन या कार्बोनियम आयन आयन कहते हैं। यह विषमांश बंध विखण्डन से प्राप्त होते हैं।

 

मेथिल कार्बोनियम आयन

29. द्रव्य अविनाशिता का नियम लिखिए।

उत्तर - द्रव्य अविनाशिता या द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार, "किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों की मात्राओं का योग, रासायनिक क्रिया से बने पदार्थों की मात्रा के योग के बराबर होता है अर्थात् रासायनिक क्रिया में द्रव्य को न तो नष्ट किया जा सकता है और न ही उत्पन्न किया जा सकता है।"

30. गे-लूसैक का गैसीय आयतन सम्बन्धी नियम लिखिये।

उत्तर - गे-लूसैक के गैसीय आयतन के नियम के अनुसार, "जब गैसें परस्पर संयोग करती हैं, तो उनके आयतनों में एक सरल अनुपात होता है और यदि उनके संयोग से बना हुआ पदार्थ भी गैस हो तो उसका आयतन भी क्रियाकारी गैसों के आयतन के सरल अनुपात में होगा, जबकि सभी आयतन एक ही ताप व दाब पर लिये जायें।"

31. निम्नलिखित में सार्थक अंकों की संख्या बताइए-

(i) 234.000 (ii) 8008

हल-(i) 3,                         (ii) 4

32. HO NaCl के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिए।

उत्तर - (i) HO का आण्विक द्रव्यमान = 2 × H का परमाणु द्रव्यमान + O का परमाणु द्रव्यमान

2 × 1+16 = 18 a.m.u.                        उत्तर

(ii) NaCl का मोलर द्रव्यमान = Na का परमाणु द्रव्यमान + Cl का परमाणु द्रव्यमान

23+35.5 = 58.5 amu                        उत्तर

33. प्रकाश की दोहरी (द्वेती) प्रकृति का सिद्धान्त लिखिए।

उत्तर - प्रकाश की दोहरी (द्वेती) प्रकृति का सिद्धान्त - डी-ब्रॉग्ली के अनुसार प्रकाश तथा अन्य विद्युत चुम्बकीय विकिरणों की दोहरी प्रकृति के समान ही पदार्थ भी तरंग तथा कण दोनों के ही समान गुण प्रदर्शित करते हैं। इसी कारण इस सिद्धान्त को दोहरी (द्वेती) प्रकृति का सिद्धांत कहते हैं।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

34. हुण्ड का नियम लिखिए।

उत्तर - हुण्ड के नियमानुसार, "किसी भी उपकोश के समस्त कक्षकों में इलेक्ट्रॉनों के जोड़े तब तक नहीं बनते हैं, जब तक कि उस उपकोश के समस्त कक्षकों में एक-एक इलेक्ट्रॉन नहीं चला जाता है।" फिर इस आंशिक रूप से भरे हुए कक्षकों के एकांकी (single) इलेक्ट्रॉन नये इलेक्ट्रॉनों के साथ इस प्रकार जोड़ा बनाते हैं कि दोनों इलेक्ट्रॉनों के चक्रण (स्पिन) विपरीत दिशा में होते हैं।

35. आयनन एन्थैल्पी क्या है?

उत्तर - गैसीय अवस्था में किसी तत्व के एक विलगित परमाणु से एक इलेक्ट्रॉन को बाहर निकालने में जितनी ऊर्जा की आवश्यकता होती है, उसे उस तत्व की आयनन एन्थैल्पी या आयनन ऊर्जा कहते हैं।

36. क्लोरीन की अपेक्षा फ्लोरीन की इलेक्ट्रॉन बन्धुता कम क्यों होती है ?

उत्तर -फ्लोरीन परमाणु की त्रिज्या बहुत छोटी एवं इलेक्ट्रॉन घनत्व बहुत उच्च होने के कारण फ्लोरीन परमाणु में इलेक्ट्रॉन ग्रहणकरना ऊर्जा की दृष्टि से क्लोरीन परमाणु की तुलना में कुछ कम अनुकूल होता है इसलिये क्लोरीन की अपेक्षा फ्लोरीन की इलेक्ट्रॉन बन्धुता कम होती है।

37. आयनिक बंध को प्रभावित करने वाले कारक लिखिये।

उत्तर - आयनिक (वैद्युत संयोजक) बंध को प्रभावित करने वाले कारक -

(i) आयनन ऊर्जा - आयनन ऊर्जा कम होने पर आयनिक बंध आसानी से बनता है।

(ii) ऋण विद्युतता - संयोजन करने वाले परमाणुओं की ऋण विद्युतताओं में अन्तर का मान जितना अधिक होगा, आयनिक बंध उतना ही अधिक आसानी से बनेगा।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

38. PCI5 में किस प्रकार का संकरण पाया जाता है? समझाइए ।

उत्तर - PC/, में संकरण - इसमें sp3d प्रकार का संकरण पाया जाता है। इसमें पाँच संकर कक्षकों में से तीन एक ही तल में 120° का कोण बनाते हैं जबकि दो तल के साथ लम्बवत् रूप से 90° का कोण बनाते हैं इसकी संरचना त्रिकोणीय द्वि-पिरमिडीय होती है।

39. संयुग्मी अम्ल क्षार युग्म क्या है?

उत्तर- अम्ल क्षार युग्म जिसमें एक प्रोटॉन का अंतर होता है, संयुग्मी अम्ल क्षार युग्म कहलाता है अथवा एक अम्ल और एक क्षार जो केवल एक प्रोटॉन की उपस्थिति या अनुपस्थिति से भिन्न होते हैं, संयुग्मी अम्ल क्षार कहलाते हैं।

40. हेनरी का नियम समझाइए।

उत्तर - हेनरी के नियम के अनुसार, "किसी निश्चित ताप पर विलायक की निश्चित मात्रा में विलेय गैस की मात्रा विलयन के ऊपर गैस के दाब के समानुपाती होती है।"

41. निम्नलिखित की संरचनाएँ लिखिए- (i) 2-क्लोरोहेक्सेन,            (ii) पेंट - 4 - ईन - 2 - ऑल ।

  पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 11वीं रसायन शास्‍त्र के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के रसायन शास्‍त्र के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe