Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th History 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं इतिहास 2 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

   हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 11वीं इतिहास 2 अंकीय 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 11th History 2 marks Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं इतिहास 2 अंकीय टॉप अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

कक्षा 11वींं इतिहास
                       2 अंकीय अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

2 अंक वाले प्रश्न उत्‍तर सहित

1. कीलाकार लिपि के अक्षरों को किस वर्ष में पहचाना व पढ़ा गया?

उत्तर - सन् 1850 में कीलाकार लिपि के अक्षरों को पहचाना व पढ़ा गया।

2. शिमार से क्या आशय है?

उत्तर - शिमार से आशय विकासोन्मुख, मजबूत, दूरदर्शी, साहसी आदि से है।

3. भारत के दो प्राचीन नगरों के नाम लिखिए।

उत्तर - भारत के दो प्राचीन नगरों के नाम 1. हड़प्पा एवं 2. मोहनजोदड़ो हैं।

4. क्यूनिफॉर्म का अर्थ बताइए।

उत्तर - क्यूनिफॉर्म एक लोगो-सिलेबिक स्क्रिप्ट है जिसका इस्तेमाल कई प्राचीन भाषाओं को लिखने के लिए किया गया था।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

5. पैपाइरस क्या है?

उत्तर - पैपाइरस एक सरकंडे जैसा पौधा था जो मिस्र में नील नदी के किनारे उगा करता था और रोजमर्रा की जिंदगी में उसका इस्तेमाल होता था। पैपाइरस के पत्तों पर संविदापत्र, लेख व सरकारी दस्तावेज लिखे जाते थे। रोमन काल में इसी तरह के दस्तावेजों का प्रचलन था।

6. बलात् भर्ती सेना क्या है?

उत्तर - फ़ारस की सेना के संदर्भ में बलात् भर्ती वाली सेना उसे कहा जाता था, जिसके अंतर्गत कुछ वर्गों या समूहों के वयस्कों को अनिवार्य रूप से सैनिक सेवा करनी पड़ती थी।

7. चीन की महान दीवार का निर्माण क्यों किया गया?

उत्तर - स्टेपी क्षेत्र में संसाधनों की कमी के कारण मंगोल और यायावर कबीले चीन पर लगातार आक्रमण किया करते थे। इन आक्रमणों से चीन की सुरक्षा के उद्देश्य से महान दीवार का निर्माण किया गया था।

8. यास से क्या आशय है?

उत्तर - यास या विधि संहिता वह नियमावली थी, जिसको चंगेज खान ने कुरिलताई में लागू किया था। प्रारम्भ में यास को यासक लिखा जाता था जिसका शाब्दिक अर्थ विधि, आज्ञप्ति या आदेश था। यास का सम्बन्ध प्रशासनिक कानूनों से होता था; जैसे - आखेट, सैन्य व डाक प्रणाली। इसी को चंगेज खान की विधि संहिता या यास कहा जाता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

9. अर्ल ड्यूक किसे कहा जाता था?

उत्तर - राजा अपनी भूमि को जिन विश्वासपात्र सामन्तों में वितरित करता था उन्हें अर्ल ड्यूक कहा जाता था।

10. शॉर्लमेन कौन था?

उत्तर - शॉर्लमेन मारटल का पौत्र एवं पेपिन का पुत्र था। इसने फ्रांस में फ्रैंकिश साम्राज्य की नींव (742-814) रखी थी। इस साम्राज्य में स्पेन और इंग्लैंड को छोड़कर पश्चिम के सभी देश शामिल थे। 814 ई. में शॉर्लमेन की मृत्यु हो गई थी।

11. यथार्थवाद क्या है?

उत्तर - कला एवं साहित्य आदि क्षेत्रों में वास्तु स्थिति का चित्रण ही यथार्थवाद कहलाता है।

12. निकोली मैकियावेली कौन थे?

उत्तर - निकोली मैकियावेली इटली के राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार थे। पुनर्जागरण काल में यह इटली के प्रमुख व्यक्ति थे।

13. वास्कोडिगामा कौन थे ? वह भारत में किस स्थान पर पहुंचे थे?

उत्तर - वास्कोडिगामा पुर्तगाली नाविक थे। वह भारत के पश्चिमी समुद्र तट कालीकट नामक स्थान पर पहुँचे थे।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

14.यूरोप में सर्वप्रथम विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित हुए? वहाँ के किन्हीं दो विश्वविद्यालयों के नाम लिखिए।

उत्तर - यूरोप में सर्वप्रथम विश्वविद्यालय इटली में स्थापित हुए। वहाँ के दो विश्वविद्यालय- पादुआ विश्वविद्यालय और बोलेनिया विश्वविद्यालय हैं।

15. दास प्रथा किस देश की समस्या थी?

उत्तर - दास प्रथा अमेरिका देश की समस्या थी, क्योंकि स्पेन के व्यापारी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से दास खरीदकर अमरीका स्थित अपने बागानों में ले जाते थे।

16. मूल निवासियों के विस्थापन से आपका क्या अभिप्राय है?

उत्तर - 18वीं सदी से दक्षिणी अमरीका के और भी हिस्सों में तथा मध्य एवं उत्तरी अमरीका, दक्षिणी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैण्ड के इलाकों में यूरोप से आए अप्रवासी बसने लगे। इस प्रक्रिया ने वहाँ के बहुत से मूल निवासियों को दूसरे इलाकों में जाने पर विवश कर दिया। इसी प्रक्रिया को मूल निवासियों का विस्थापन कहा जाता है। इन स्थानों पर यूरोपीय लोगों द्वारा बनाई गई बस्तियों को 'कॉलोनी' (उपनिवेश) कहा जाता था।

17. ऐबॉरिजीन शब्द का वास्तविक अर्थ समझाइए ।

उत्तर - ऑस्ट्रेलिया में आदिमानव को ऐबॉरिजीन के नाम से जाना जाता है, ये आदिमानव ऑस्ट्रेलिया में लगभग 40,000 वर्ष पहले और सम्भवतः इससे भी पहले निवास करते थे, ऐसा माना जाता है।

18. अमेरिका में 'रेड इंडियन' कौन थे?

उत्तर - कोलम्बस जब अमेरिका पहुँचा तो उसने समझा कि मैं इंडिया पहुँच गया हूँ इसने वहाँ के निवासियों को रेड इंडियन कहा, तभी से इनको रेड इंडियन कहा जाने लगा।

19. मांचू साम्राज्य कब समाप्त हुआ और इसके स्थान पर किसने नेतृत्व किया?

उत्तर - मांचू साम्राज्य 1911 में समाप्त हुआ और इसके स्थान पर सन-यात-सेन (1866-1925) ने नेतृत्व किया।

20. चीन की मुख्य नदियाँ कौन-सी हैं?

उत्तर - चीन की मुख्य नदियाँ यांगत्जी, हुआंग व्यु, मेकांग नदी और व्यारलुंग सांगपो हैं।

21. मेसोपोटामिया के मंदिरों में कौन-से प्रमुख देवताओं के निवास स्थान थे ?

उत्तर - मेसोपोटामिया के मंदिरों में 'उर' जो कि चन्द्र देवता व' इन्नाना' जो कि प्रेम व युद्ध की देवी थी, के निवास स्थान थे।

22. विश्व की प्रथम कानून संहिता का निर्माण किसने कराया था?

उत्तर - विश्व की प्रथम कानून संहिता का निर्माण हम्मूराबी ने कराया था।

23. मारी राज्य में कौन-कौन से खानाबदोश समुदाय के लोग आकर बसे थे?

उत्तर - मारी राज्य में गड़रिया, अक्कदी, एमोराइट, असीरियाई और आर्मीनियन समुदाय के लोग आकर बसे थे।

24. मेसोपोटामिया के लोगों ने समय का विभाजन किस प्रकार किया था ?

उत्तर - मेसोपोटामिया के लोगों का समय विभाजन चन्द्रमा द्वारा पृथ्वी के चारों ओर की गई परिक्रमा पर आधारित था। समय के अनुसार, एक वर्ष को 12 महीनों, एक महीने को 4 हफ्तों, एक दिन को 24 घंटे तथा 1 घंटे को 60 मिनट में बाँटा गया था।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

25. रोम में गणराज्य की स्थापना कब हुई ?

उत्तर - 509 ई.पू. में रोम की जनता ने अपने शासक को देश से निकालकर गणराज्य की स्थापना की थी। यह गणराज्य निःसंदेह लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर आधारित था।

26. ऋतु प्रवास क्या है?

उत्तर - ऊँचे पहाड़ी क्षेत्रों और नीचे के मैदानी इलाकों में भेड़-बकरियों तथा अन्य जानवरों को चराने के लिए चरागाहों की खोज में ग्वालों तथा चरवाहों का मौसम के अनुसार वार्षिक आवागमन ही ऋतु प्रवास कहलाता है।

27. कोपरनिकस कौन था ?

उत्तर - कोपरनिकस पौलेण्ड निवासी एक वैज्ञानिक था जिसने यह सिद्ध किया कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है।

28. मंगोल कबीलों का जीवन कैसा था?

उत्तर - मंगोल कबीलों का जीवन घुमक्कड़ था; इन्होंने कृषि-व्यवस्था को नहीं अपनाया था इसी कारण शीत ऋतु में उनके द्वारा एकत्रित खाद्य सामग्री शीघ्र समाप्त हो जाती थी। फलतः उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता था।

29. चार उलूस का गठन कैसे हुआ?

उत्तर - उलूस से आशय है- साम्राज्य सीमा। चंगेज खान ने नई शासन व्यवस्था में विजयी क्षेत्रों पर शासन करने का उत्तरदायित्व अपने चार पुत्रों को सौंप दिया। उसका शासन क्षेत्र चार भागों में बँट गया, इस प्रकार चार उलूस का गठन हुआ।

30. फीफ और टैली कर में क्या अंतर था?

उत्तर - फीफ लॉर्ड द्वारा नाइट्स को दिया गया भूमि का एक भाग था जिसकी उसे रक्षा करनी होती थी जबकि टैली कर एक प्रत्यक्ष कर था, जो इंग्लैंड का राजा समय-समय पर कृषकों पर लगाता था।

31. सामंतवादी व्यवस्था में सर्फ कौन थे?

उत्तर - सामंतवादी व्यवस्था में दासों को 'सर्फ' कहा जाता था। अन्य शब्दों में, इन्हें दास किसान भी कहा जा सकता है, इनके पास अपनी भूमि नहीं होती थी, इन्हें सामंतों की भूमि पर काम करना होता था, इनकी स्थिति दयनीय थी।

32. गैलीलियो गैलिली कौन थे?

उत्तर - गैलीलियो गैलिली एक प्रसिद्ध दार्शनिक थे, जिन्होंने दूरबीन का आविष्कार किया था।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

33. पुनर्जागरण कालीन किन्हीं पाँच आविष्कारों एवं उनके वैज्ञानिकों के नाम बताइए।

उत्तर - पुनर्जागरण कालीन आविष्कार एवं उनके वैज्ञानिकों के नाम निम्न प्रकार हैं-

1. छापेखाने का आविष्कार गुटेनबर्ग (जर्मन), 2. कुतुबनुमा का आविष्कार - मार्कोपोलो, 3. सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार - रोजर बेकन, 4. दूरबीन का आविष्कार गैलीलियो, 5. गणित में 'दशमलव' का प्रयोग स्टेविन।

34. जोहानेस गुटेनबर्ग कौन था? उसने किस चीज का आविष्कार किया?

उत्तर - जोहानेस गुटेनबर्ग जर्मनी का एक प्रसिद्ध विद्वान था। उसने छापेखाने का आविष्कार पंद्रहवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध (1455) में किया। उसने अपने छापेखाने में बाइबिल की 150 प्रतियाँ छापीं ।

35. नेटिव का क्या अर्थ है?

उत्तर - नेटिव या मूल वाशिंदा का अर्थ है - ऐसा व्यक्ति जो अपने मौजूदा निवास-स्थान में ही पैदा हुआ था। बीसवीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों में यह पद यूरोपीय लोगों द्वारा अपने उपनिवेशों के मूल निवासियों के लिए प्रयुक्त किया जाता था।

36. अमरीका के इतिहास में 'आँसुओं की राह' का संबंध किस घटना से है?

उत्तर - संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति एंड्रिड जैकसन ने चिरोकियों को अपनी जमीन से हटाकर विस्तृत मरुभूमि की ओर भेजने का फैसला लिया। दुर्भाग्यवश 15,000 लोगों में से करीब एक-चौथाई को सफ़र में ही अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। अमरीका के इतिहास में इसी घटना को आँसुओं की राह (Trail of Tears) कहा जाता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

37. सेटलर शब्द से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - सेटलर या आबादकार उपनिवेश स्थापित करने वाले को कहा जाता है। यह शब्द दक्षिण अफ्रीका में डच के लिए आयरलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश के लिए तथा अमेरिका में यूरोपीय लोगों के लिए प्रयुक्त होता था।

38. 'अमेरिका की पूर्व संध्या' क्या है?

उत्तर - 'अमेरिका की पूर्व संध्या' पद से एक विशेष समय का अभिप्राय है। यह वह समय था जब हज़ारों यूरोपीय लोगों का अमरीका में पदार्पण हुआ। वस्तुत: उन्हीं लोगों द्वारा इस महाद्वीप का नाम अमरीका रखा गया है।

39. सन-यात-सेन के पश्चात् सत्ता किसके हाथों में हस्तांतरित हुई और कब?

उत्तर - सन-यात-सेन के पश्चात् चियांग काई शेक कुओमीनतांग के हाथों में सत्ता सन् 1887 में हस्तांतरित हुई।

40. हीरागाना और काता काना से क्या तात्पर्य है?

उत्तर - हीरागाना एक जापानी शब्दांश है जो जापानी लेखन प्रणाली का एक घटक है। काता काना और कौंजी, कुछ मामलों में लैटिन लिपि की एक ध्वन्यात्मक अक्षर प्रणाली है।

41. जिगुरात किसे कहा जाता है?

उत्तर - सुमेरिया सभ्यता के अन्तर्गत अनेक विशाल और भव्य मंदिर बनवाए गए, जिन्हें जिगुरात कहा जाता है।

42. मेसोपोटामिया में अन्य कौन-कौन सी सभ्यताओं का विकास हुआ?

उत्तर - मेसोपोटामिया में सुमेरिया, बेबीलोन, असीरिया, कैल्ड्रिया आदि अन्य सभ्यताओं का विकास हुआ।

43. मेसोपोटामिया का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर - मेसोपोटामिया का शाब्दिक अर्थ है- नदी के मध्य। इस सभ्यता का जन्म दजला एवं फरात नदियों की घाटी में हुआ था, इसी कारण इसे मेसोपोटामिया की सभ्यता कहते हैं।

44. असुरबनिपाल (Assurbanipal) के पुस्तकालय में कुल ग्रंथों व पट्टिकाओं की संख्या कितनी थी?

उत्तर - असुरवनिपाल के पुस्तकालय में कुल मिलाकर 1000 मूलग्रंथ व लगभग 30,000 पट्टिकाएँ थीं। इन ग्रंथों और पट्टिकाओं को विषयानुसार वर्गीकृत किया गया था।

45. रोमन साम्राज्य की स्त्रोत सामग्री कितने भागों में विभाजित की जा सकती है?

उत्तर - रोमन साम्राज्य की स्रोत सामग्री तीन भागों में विभाजित की जा सकती है-

1. पाठ्य सामग्री, 2. प्रलेख या दस्तावेज, 3. भौतिक अवशेष।

46. प्रिंसिपेट का अर्थ समझाए।

उत्तर - रोम के प्रथम सम्राट ऑगस्टस ने 27 ई.पू. में जो राज्य स्थापित किया था, उसे प्रिंसिपेट कहा जाता था। ऑगस्टस एकछत्र शासक और सत्ता का वास्तविक स्रोत था तथापि इस कल्पना को जीवित रखा गया कि वह केवल एक 'प्रमुख नागरिक' अर्थात् प्रिंसेप्स था।

47. बर्बर या बारबेरियन शब्द से आपका क्या आशय है?

उत्तर- 'बर्वर' अंग्रेजी शब्द 'बारबेरियन' या यूनानी भाषा के बारबरोस (Barbaros) शब्द से उत्पन्न हुआ है। इसका तात्पर्य गैर-यूनानी लोगों से है। इनकी भाषा यूनानियों को बेतरतीब कोलाहल, 'बर-बर' के समान लगती थी।

48. मंगोलियन जनजातीय संस्कृति के विकास के उन तीन चरणों का उल्लेख कीजिए जिनके आधार पर उसका अध्ययन किया जा सकता है।

उत्तर - मंगोलियन जनजाति संस्कृति के विकास का अध्ययन निम्नलिखित तीन चरणों में किया जा सकता है-

1. जनजाति कबीलों का आरंभिक काल (तुर्की एवं मंगोल कबीलों का परस्पर संघर्ष) ।

2. एकीकृत मंगोलियन साम्राज्य का काल।

3. बुद्ध धर्म को अपनाना।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

49. टैली के विषय में आप क्या जानते हैं?

उत्तर - मध्यकालीन यूरोप में टैली एक प्रकार का प्रत्यक्ष कर था। यह राज्य की आय का स्रोत था लेकिन पादरी तथा अभिजात वर्ग को इस कर से वंचित रखा गया था। यह कर राजा द्वारा कृषकों पर लगाया जाता था।

50. यूरोप में वास्तुकला के क्षेत्र में चर्च का योगदान लिखिए।

उत्तर - यूरोप में मध्यकालीन गिरजाघर वास्तुकला की अनुपम कृतियाँ हैं। ये गिरजाघर रोम के प्रमुख मंदिरों के अनुरूप होते थे जिनमें बीच में गुम्बदाकार छत वाले हॉल होते थे जिनके दोनों ओर स्तंभ की पंक्तियाँ होती थीं बाद में गांधार शैली के गिरजाघर निर्मित हुए जिनमें प्रकाश के लिए काँच के शीशों का प्रयोग होता था।

51. यूरोप के इतिहास में मार्टिन लूथर का नाम किन कारणों से प्रसिद्ध है?

उत्तर - यूरोप के इतिहास में मार्टिन लूथर का नाम धर्म सम्बन्धी सुधारों के कारण प्रसिद्ध है। मार्टिन लूथर ने धार्मिक बुराइयाँ दूर करने हेतु सुझाव दिये जो लूथर के सिद्धान्त के नाम से जाने गये।

52. इटली के किन्हीं चार नगरों के नाम लिखिए जो उच्च शिक्षा के केन्द्र थे?

उत्तर - इटली के चार नगरों के नाम निम्नलिखित हैं जोकि उच्च शिक्षा के केन्द्र थे-

1. पादुओं (Padua), 2. मिलान (Milan), 3. वेनिस (Venice), 4. रोम (Rome)

53. रेनेसां (पुनर्जागरण) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर - रेनेसां (पुनर्जागरण) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम इटली के एक लेखक वैसारी द्वारा किया गया था।

54. 'सोसाइटी ऑफ जीसस' क्या थी? इसकी स्थापना किसके द्वारा हुई? इस संस्था का उद्देश्य क्या था?

उत्तर - 'सोसाइटी ऑफ जीसस' प्रोटैस्टेंट लोगों के संघर्ष के लिए स्थापित एक संस्था थी। इग्नेशियस लोयोला (Ignatius Loyola) ने इसकी स्थापना 1540 ई. में की थी। इसका उद्देश्य था- निर्धनों की सेवा करना और अन्य संस्कृतियों के विषय में अपना ज्ञान बढ़ाना।

 

यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 11वीं इतिहास के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के इतिहास के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe