Anurag Asati Classes

Anurag Asati Classes

Class 11th Hindi vitan Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं हिन्‍दी वितान अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

   हेलो दोस्‍ताें, आपका हमारी वेवसाइट अनुराग असाटी क्‍लासेस में आपका स्‍वागत है,  इस पोस्‍ट में हम कक्षा 11वीं हिन्‍दी वितान अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित  देखेंगे। 

यह प्रश्‍न आपकी बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने में आपकी सहायता करेंगे। अत: आप सभी इन प्रश्‍नों को ठीक प्रकार के पढें  और अभ्‍यास अवश्‍य रूप से करें। 

Class 11th Hindi vitan Important Question Answer in Hindi || कक्षा 11वीं हिन्‍दी वितान अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित हिंदी में MP Board Annual exam 2024

कक्षा 11वींं हिन्‍दी 
                       वितान अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्‍तर सहित

वितान प्रश्न उत्‍तर सहित

1. लता मंगेशकर के गायन की विशेषताएं लिखिए।

उत्तर- लेखक कुमार गंधर्व ने लता की गायकी की निम्नलिखित विशेषताओं को उजागर किया है-

1. सुरीलापन- लता के गायन में सुरीलापन है। उनके स्वर में अद्भुत मिठास, तन्मयता, मस्ती, लोच आदि है। उनका उच्चारण मधुर गूँज से परिपूर्ण रहता है।

2. कोमलता और मुग्धता- लता के स्वरों में कोमलता व मुग्धता है।

3. स्वरों में निर्मलता- लता के स्वरों में निर्मलता है। यह उनकें गायन में झलकता है।

4. नादमय उच्चारण- यह लता के गायन की अपनी विशेषता है। उनके गीत के किन्हीं दो शब्दों का अंतर स्वरों के आलाप द्वारा सुंदर रीति से भरा रहता है। ऐसा लगता है कि वे दोनों शब्द विलीन होते-होते एक-दूसरे में मिल जाते हैं।

5. शास्त्रीय शुद्धता - लता के गीतों में शास्त्रीय शुद्धता है। उन्हें शास्त्रीय संगीत की उत्तम जानकारी है। उनके गीतों में स्वर, लय व शब्दार्थ का संगत होने के साथ-साथ रंजकता भी पाई जाती है।

 

2. शास्त्रीय संगीत और चित्रपट संगीत में क्या अंतर है?

उत्तर- शास्त्रीय-संगीत और चित्रपट-संगीत दोनों का लक्ष्य आनंद प्रदान करना है, फिर भी दोनों में पर्याप्त अंतर है-

(1) शास्त्रीय संगीत में गंभीरता अपेक्षित होती है, जबकि चित्रपट संगीत का गुणधर्म चपलता व तेज लय है।

(2) शास्त्रीय-संगीत में ताल अपने परिष्कृत रूप में पाया जाता है, जबकि चित्रपट-संगीत का ताल प्राथमिक अवस्था का ताल होता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

(3) शास्त्रीय-संगीत में तालों का पूरा ध्यान रखा जाता है, जबकि चित्रपट-संगीत में आधे तालों का उपयोग होता है।

(4) चित्रपट-संगीत में गीत और आघात को ज्यादा महत्व दिया जाता है, सुलभता तथा लोच को अग्र स्थान दिया जाता है। शास्त्रीय संगीत में ऐसा नहीं होता है।

3. कुंई खुदाई करते समय सिर पर धातु का टोप क्यों पहनते हैं?

उत्तर- चेजार सिर पर काँसे, पीतल या किसी अन्य धातु का एक बर्तन टोप की तरह पहनते है ताकि ऊपर से रेत, कंकड़ पत्थर से उनका बचाव हो सके। किसी किसी स्थान पर ईंट की चिनाई से मिट्टी नहीं रूकती तब कुंई को रस्से से बांधा जाता है।

 

4. रेजाणी पानी किसे कहते हैं?

उत्तर- रेजाणीपानी धरातल से नीचे उतरा लेकिन पाताल में न मिलने वाला पानी रेजाणीपानी कहलाता है। वर्षा जल को मापने के लिए रेजा शब्द का उपयोग होता है और रेजा का माप धरातल पर हुई वर्षा को नहीं धरातल में समाई वर्षा को मापता है।

 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

5. कुंई की चिनाई कितने तरीकों से की जाती है?

उत्तर-कुंई की चिनाई-(1) ईंटों से, (2) खींप की घास से बने मोटे रस्सों से, (3) लकड़ी के लम्बे लट्ठों, इत्यादि से करी जाती है।

 

6. कुंई का मुंह छोटा रखने के क्या कारण है। लिखिए।

उत्तर- कुंई का मुँह छोटा रखा जाता है इसके निम्नलिखित कारण हैं-

(1) रेत में जमी नमी से पानी की बूँदे धीरे-धीरे रिसती है। दिनभर में एक कुंई में मुश्किल से दो-तीन घड़े पानी जमा होता

है। कुंई के तल पर पानी की मात्रा इतनी कम होती है कि यदि कुंई का व्यास बड़ा हो तो कम मात्रा का पानी ज्यादा फैल जाएगा। ऐसी स्थिति में उसे ऊपर निकालना संभव नहीं होगा। छोटे व्यास की कुंई में धीरे-धीरे रिस कर आ रहा पानी दो- चार हाथ की ऊंचाई ले लेता है जिसे निकालना आसान होता है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

(2) कुंई के व्यास का संबंध इन क्षेत्रों में पड़ने वाली तेज गर्मी से भी है। व्यास बड़ा हो तो कुंई के भीतर पानी ज्यादा फैल जाएगा और भाप बनकर उड़ने से रोका नहीं जा सकेगा।

(3) कुंई को और उसके पानी को साफ रखने के लिए उसे ढंककर रखना जरूरी है। छोटे मुँह को ढकना सरल होता है। कुंई पर लकड़ी के ढक्कन, खस की पट्टी की तरह घास-फूल या छोटी-छोटी टहनियों से बने ढक्कनों का प्रयोग किया जाता है इसलिए भी कुंई का मुँह छोटा रखा जाता है।

 

7. बेबी हालदार ने सर्वप्रथम चिट्ठी किसे और क्यों लिखी?

उत्तर- बेबी हालदार ने सर्वप्रथम चिट्ठी तातुश के कोलकाता में रहने वालें बंधु जो उनसे उम्र में एक वर्ष बड़े थे, को लिखी। यह चिट्ठी बेबी हालदार ने तातुश के कहने पर बंधु द्वारा भेजी गई चिट्ठी के जवाब में लिखी।

 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

8. नृत्य और नर्त्य में क्या अंतर है?

उत्तर- नृत्य भावना और शारीरिक क्रियाएँ दोनों की युगलबंदी होती हैं जिसमें भाव प्रधान तत्व होता है जबकि नर्त्य अंगों का विक्षेप मात्र होता है और नृत्य का बाह्य अनुकरण होता है। आशा करता हूँ कि फिल्मों आदि में होने वाले नर्त्य को आप नृत्य नहीं लिखेंगे।

 

9. पालर पानी किसे कहते हैं?

उत्तर- पालर पानी का अर्थ है- बरसात का सीधे रूप से - मिलने वाला जल वर्षा का यह जल जो बहकर नदी तालाब आदि में एकत्रित हो जाता है।

 

10. गुप्तकाल को कलाओं का स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है?

उत्तर- गुप्तकाल में विज्ञान प्रौद्योगिकी से लेकर साहित्य स्थापत्य तथा मूर्तिकला के क्षेत्र में नये प्रतिमानों की स्थापना की गई जिससे यह काल भारतीय इतिहास में स्वर्ण युग के रूप में जाना गया।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए पोस्‍टर पर क्लिक करें  👇👇

यदि आप एनसीईआरटी हिंदी मीडियम के छात्र हैं और कक्षा 11वीं हिंदी के सभी अध्यायों के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न पढना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट ANURAG ASATI CLASSES के माध्यम से आप कक्षा बारहवीं के हिंदी के सभी अध्याय के 50 अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास कर सकते हैं | मैंने आपको फ्री में पढ़ाने के लिए इस वेबसाइट को क्रिएट किया है ताकि आप अपनी पढ़ाई को बिल्कुल फ्री में और बेहतरीन तरीके से कर पाए और अपने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें और इसमें दिए गए अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update🔥🔥

♦️ Subscribe YouTube Channel :- Click Here
♦️ Join Telegram Channel  :- Click Here
♦️ Follow Instagram :-Click Here
♦️ Facebook Page :-Click Here
♦️ Follow Twitter :-Click Here
♦️ Website for All Update :-Click Here
Powered by Blogger.
Youtube Channel Image
Anurag Asati Classes Subscribe To watch more Education Tutorials
Subscribe